12वीं के बाद क्या करें: स्ट्रीम अनुसार कोर्स और करियर विकल्प

3 minute read
12वीं के बाद क्या करें

12वीं पास करने के बाद छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल होता है- अब आगे क्या करें। इस समय का चुनाव करियर की दिशा तय करता है और इसलिए यह बेहद महत्वपूर्ण है। 12वीं के बाद छात्रों के पास स्नातक डिग्री, प्रोफेशनल कोर्स, सरकारी और प्राइवेट जॉब्स, स्किल-बेस्ड ट्रेनिंग और उभरते करियर क्षेत्र जैसे कई विकल्प होते हैं। छात्रों के लिए सही कोर्स का चुनाव उनकी स्ट्रीम, रुचि, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं पर निर्भर करता है। इस लेख में हम उन सभी कोर्सेज और करियर ऑप्शन्स के बारे में बताएंगे जिन्हें करने के बाद उच्च सैलरी और बेहतर ग्रोथ मिल सकती है। इस करियर गाइड में 12वीं के बाद स्ट्रीम के अनुसार कोर्सेज, प्रोफेशनल कोर्सेज, डिप्लोमा कोर्सेज और करियर विकल्प को कवर किया गया है।

12वीं के बाद स्ट्रीम अनुसार कोर्सेज 

12वीं के बाद आप अपनी स्ट्रीम और रुचि के अनुसार कई कोर्सेज में से अपने लिए सही कोर्स का चुनाव कर सकते हैं:

साइंस स्ट्रीम के कोर्सेज

बीएससी (जनरल) मैथेमेटिकल साइंसबीएससी (ऑनर्स) केमिस्ट्री
बीएससी (ऑनर्स) मैथेमेटिक्सबीएससी (ऑनर्स) जियोलॉजी
बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्सबीएससी (ऑनर्स) स्टेटिस्टिक्स
बीएससी (ऑनर्स) बायोलॉजिकल साइंसबीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स
बीएससी (ऑनर्स) एंथ्रोपोलॉजीबीएससी (ऑनर्स) बायोमेडिकल साइंस
बीएससी (पीईएचईएस)बीएससी (ऑनर्स) बायो-केमेस्ट्री
बीएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्रीबीएससी फिजिकल साइंस विद कंप्यूटर
बीएससी फिजिकल साइंसेजबीएससी (ऑनर्स) इंस्ट्रूमेंटेशन
बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंसबीएससी (ऑनर्स) बॉटनी
बीएससी (ऑनर्स) फ़ूड टेक्नोलॉजीबीएससी (ऑनर्स) होम साइंस
बीएससी (ऑनर्स) जूलॉजीबीएससी (ऑनर्स) पॉलीमर साइंस
बीएससी एप्लाइड लाइफ साइंसेजबीएससी (एमटी) रेडियोग्राफ़ी
बीएससी (ऑनर्स) माइक्रोबायोलॉजीबीएससी एप्लाइड साइंस
बीएससी एप्लाइड फिजिकल साइंस (एनालिटिकल केमेस्ट्री)बीएससी होम साइंस (पास)
बीएससी लाइफ साइंसबीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस
बीएससी फिजिकल साइंस विद केमेस्ट्रीबीएससी एप्लाइड लाइफ साइंस विद एग्रो-केमिकल एंड पेस्ट मैनेजमेंट
बीएससी फिजिकल साइंस कंप्यूटर साइंसबीएससी एग्रीकल्चर
बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर

कॉमर्स स्ट्रीम के कोर्सेज

बीकॉम (ऑनर्स)बीकॉम
बैचलर ऑफ फाइनेंशियल मार्केट्स (BFM)बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA)

आर्ट्स-ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के कोर्सेज

बीए प्रोग्रामबीएफए फाइन आर्ट्स
बीए इन एलीमेंट्री एजुकेशनबीए (ऑनर्स) म्यूजिक
बीए (ऑनर्स) एप्लाइड साइकोलॉजीबीए इन बिजनेस स्टडीज
बीए (ऑनर्स) बंगालीबीए (ऑनर्स) फिलॉसोफी
बीए इन फाइनेंसियल एंड इंवेस्टमेंट एनालिसिसबीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी
बीए (ऑनर्स) जर्मनबीए (ऑनर्स) संस्कृत
बीए (ऑनर्स) फ्रेंचबीए (ऑनर्स) सोशियोलॉजी
बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्सबीए (ऑनर्स) उर्दू
बीए (ऑनर्स) इटैलियनबीए वोकेशनल स्टडीज
बीए फंक्शनल हिंदीबीए (ऑनर्स) एरेबिक
बीए (ऑनर्स) बिज़नेस इकोनॉमिक्सबीए (ऑनर्स) इंग्लिश
बीए (ऑनर्स) हिंदीबीए (ऑनर्स) जियोग्राफी
बीए (ऑनर्स) हिस्ट्रीबीए (ऑनर्स) पत्रकारिता एवं जनसंचार
बीए (ऑनर्स) पर्शियनबीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म
बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंसबीए (ऑनर्स) पंजाबी
बीए (ऑनर्स) सोशल वर्कबीए (ऑनर्स) स्पेनिश
बीए (ऑनर्स) हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशनबीए वोकेशनल स्टडीज

नोट – CUET मुख्यतः केंद्रीय विश्वविद्यालयों (जैसे DU, BHU, JNU, JMI, AMU आदि) में एडमिशन के लिए अनिवार्य है। इच्छुक छात्रों को अपने इच्छित कार्यक्रम के आधार पर CUET (UG) के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कराना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जाती है। वहीं परीक्षा में सफल होने के बाद ही छात्र को अपने चयनित कोर्स में एडमिशन मिलता है।

प्रोफेशनल कोर्सेज

बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (MBBS)बीए एलएलबी
बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm)बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT)
बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech)बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS)
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed)बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (BLIS)
बी.एड. होम साइंसबी.एड. स्पेशल एजुकेशन एमआर

नोट: प्रत्येक प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए संबंधित संस्था द्वारा प्रतिवर्ष प्रवेश परीक्षा (जैसे NEET (UG), CLAT, AILET, SLAT, CUET (UG), MHT CET) आयोजित की जाती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चयनित कोर्स में एडमिशन लेने से पहले संबंधित कोर्स के पात्रता मानदंड और प्रवेश नियमों की अवश्य जांच कर लें।

डिप्लोमा कोर्सेज

डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंसडिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस
डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंगडिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट
डिप्लोमा इन ग्राफ़िक डिजाइनिंगडिप्लोमा इन फ़ूड प्रोडक्शन एंड कुकिंग
डिप्लोमा इन एनीमेशन एंड वीएफएक्सडिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी/ फॉरेंसिक साइंस
डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंगडिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरडिप्लोमा इन हॉर्टिकल्चर
डिप्लोमा इन फ़ूड प्रोसेसिंग

12वीं के बाद वोकेशनल कोर्सेज या स्किल-बेस्ड कोर्सेज

12वीं के बाद उपलब्ध वोकेशनल या स्किल-बेस्ड कोर्सेज की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है:

करियर विकल्प/कोर्स का नामआवश्यक योग्यता (12वीं के बाद)अवधि (अनुमानित)करियर प्रॉस्पेक्टस
डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट (DHM)किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास1 से 3 वर्षहॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री (होटल, क्रूज लाइनर, रिसॉर्ट्स) में तेजी से विकास
डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (DCA)किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास6 महीने से 1 वर्षये करियर ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन और डेटा एंट्री जॉब्स में उपयोगी साबित होता है।
ITI कोर्स (विभिन्न ट्रेड्स)10वीं या 12वीं पास1 से 2 वर्षइलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक जैसे तकनीकी कौशल के साथ सरकारी और निजी औद्योगिक क्षेत्रों में नौकरी प्रदान करते हैं।
डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंगकिसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास1 से 3 वर्षफैशन उद्योग में रचनात्मक करियर जैसे- डिजाइनिंग हाउस, बुटीक या खुद का व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलता है।
डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंटकिसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास1 वर्षइस कोर्स में शादियों, कॉर्पोरेट इवेंट्स, पार्टियों की योजना बनाना और उन्हें क्रियान्वित करना सीख पाते हैं।
डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंगकिसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास3 से 6 महीने (सर्टिफिकेट)इस कोर्स को करने के बाद आपको SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, PPC का ज्ञान मिलता है।
डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वैलनेसकिसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास6 महीने से 1 वर्षइस कोर्स को करके आप ब्यूटीशियन, हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट बन सकते हैं। साथ ही इसमें आपके लिए सैलून उद्योग और स्वरोजगार में बेहतरीन संभावनाएं होती हैं।
पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स12वीं विज्ञान (PCB को प्राथमिकता)1 से 2 वर्षइस कोर्स को करके आप DMLT, X-ray Technician, ऑपरेशन थिएटर टेक की जानकारी प्राप्त कर पाते हैं।

12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर छात्र अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं। सरकारी नौकरियों में जाने के इच्छुक छात्र SSC CHSL, RRB ग्रुप D, RRB NTPC, भारतीय नौसेना SSR/MR, वायु सेना अग्निवीर तथा अन्य रक्षा परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। वहीं, उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश के लिए CUET (UG), JEE Main और JEE Advanced, NEET (UG), NIFT प्रवेश परीक्षा, NID DAT, AILET, IPMAT और CLAT जैसी परीक्षाओं में सफलता आवश्यक होती है। इन परीक्षाओं की तैयारी से छात्र न केवल अपने अकादमिक स्किल को मजबूत करते हैं, बल्कि करियर के लिए आवश्यक रणनीति, समय प्रबंधन और विशेषज्ञता भी विकसित करते हैं।

जॉब और करियर विकल्प

12वीं के बाद कई जॉब प्रोफाइल उपलब्ध हैं, जिनके लिए आप अप्लाई कर सकते हैं। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए संबंधित प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करना और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होता है। नीचे 12वीं के बाद सरकारी और प्राइवेट क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्प दिए गए हैं:

सरकारी सेक्टर 

सेक्टर पोस्ट्स एजेंसी
रेलवेअपरेंटिस, ग्रुप डी, GTE (Technician), RRB क्लर्क/स्टाफरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
डिफेंस और केंद्रीय पुलिस भर्तीसिपाही, कांस्टेबलभारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, NDA, CAPFs
कर्मचारी चयन आयोग (SSC)CHSLकर्मचारी चयन आयोग
भारतीय डाक सेवाडाक क्लर्क, मेल गार्ड, पोस्टल असिस्टेंटभारतीय डाक
राज्य स्तरीय सरकारी नौकरियांपुलिस कांस्टेबल, तहसील ऑफिसर असिस्टेंट, ब्लॉक ऑफिस कर्मचारीराज्य लोक सेवा आयोग (PSC) या राज्य सरकार
होटल, पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टररेस्टोरेंट मैनेजर असिस्टेंट, फ्रंट ऑफिस, फूड एंड बेवरेज असिस्टेंटहोटल्स, रिसॉर्ट्स, एयरलाइन सर्विसेस

प्राइवेट सेक्टर 

सेक्टरपोस्ट्स
IT और टेक्नोलॉजी सेक्टरकंप्यूटर ऑपरेटर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वेब डिज़ाइनर, ग्राफिक डिजाइनर, नेटवर्क असिस्टेंट
बैंकिंग और फाइनेंसियल सर्विसेजकॉल सेंटर असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंट असिस्टेंट, फाइनेंस असिस्टेंट
हेल्थकेयर और फार्मास्यूटिकल्स सेक्टरलैब असिस्टेंट, फार्मा असिस्टेंट, मेडिकल रिसेप्शनिस्ट, डाटा एंट्री
हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म सेक्टरफ्रंट ऑफिस, रूम सर्विस, रेस्टोरेंट असिस्टेंट, फूड एंड बेवरेज सर्विस, होटल मैनेजमेंट असिस्टेंट
रिटेल और सेल्स सेक्टरसेल्स असिस्टेंट, कस्टमर केयर, कैशियर, स्टोर मैनेजर असिस्टेंट
डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट क्रिएशनसोशल मीडिया असिस्टेंट, कंटेंट राइटर, डिजिटल मार्केटिंग असिस्टेंट, SEO/SEM असिस्टेंट
ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टरक्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, शिपिंग असिस्टेंट, वेयरहाउस असिस्टेंट
मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टरजूनियर रिपोर्टर, कैमरा असिस्टेंट, सोशल मीडिया असिस्टेंट, वीडियो एडिटिंग असिस्टेंट
फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन जॉब्सट्यूटरिंग, ब्लॉगिंग, यूट्यूब, ग्राफिक डिजाइनिंग, डाटा एंट्री

12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई के अवसर

12वीं के बाद विदेश में पढ़ाई का अवसर छात्रों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। छात्र अपनी रुचि और करियर प्लान के अनुसार अमेरिका, UK, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जर्मनी जैसे लोकप्रिय देशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। विदेश में पढ़ाई से छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर करियर अवसर और ग्लोबल एक्सपोजर मिलता है।

विदेश में एडमिशन के लिए छात्रों को IELTS, TOEFL, SAT, GRE या GMAT जैसी परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है, जो उनकी भाषा और अकादमिक योग्यता को मापती हैं। छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, बिजनेस एंड मैनेजमेंट, मेडिकल और हेल्थ साइंसेज, आर्ट्स और डिजाइन, कंप्यूटर और IT कोर्सेज तथा लॉ और पॉलिटिकल साइंस जैसे लोकप्रिय कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। 

प्रत्येक देश और विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे चयनित विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले संबंधित संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिशन गाइडलाइन्स, कोर्स करिकुलम और फीस स्ट्रक्चर की अवश्य जांच कर लें।

यह भी पढ़ें: BCA के बाद क्या करें? जानिए टॉप कोर्सेज और करियर ऑप्शंस

12वीं के बाद टॉप ट्रेंडिंग या न्यू ऐज करियर विकल्प

आज की तेजी से बदलती दुनिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते प्रभाव के कारण, 12वीं के बाद छात्र केवल BA या BSc जैसे ट्रेडिशनल कोर्सेज तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे निम्नलिखित उभरते हुए और आधुनिक करियर ऑप्शंस को भी अपनाते हैं, जैसे:

करियर विकल्पआवश्यक योग्यता (12वीं के बाद)कोर्स का नामभविष्य की संभावनाएं
डेटा साइंस / डेटा एनालिटिक्सविज्ञान/कॉमर्स (गणित आवश्यक)बीएससी/बीसीए इन डेटा साइंस, सर्टिफिकेशंसइस क्षेत्र में नौकरियों की भारी डिमांड है। डेटा का विश्लेषण करके व्यावसायिक निर्णय लेने में मदद की जाती है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML)विज्ञान (गणित/कंप्यूटर साइंस)बी.टेक/बी.एससी. इन एआई एंड एमएलयह भविष्य की तकनीक है, जिसमें ऑटोमेशन, रोबोटिक्स और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में AI इंजीनियरों की बहुत जरूरत है।
डिजिटल मार्केटिंगकिसी भी स्ट्रीम से 12वीं पासबीबीए इन डिजिटल मार्केटिंग, डिप्लोमा, सर्टिफिकेशंसआज ऑनलाइन उपस्थिति हर व्यवसाय के लिए जरूरी हो गई है। सोशल मीडिया, SEO और कंटेंट मार्केटिंग में करियर के बेहतरीन अवसर हैं।
UX/UI डिजाइनकिसी भी स्ट्रीम से 12वीं पासबी.डेस (बैचलर ऑफ डिजाइन) इन यूआई/यूएक्स, डिप्लोमाऐप्स और वेबसाइट्स के यूजर इंटरफेस (UI) और यूजर एक्सपीरियंस (UX) को बेहतर बनाने का काम। रचनात्मकता और तकनीकी समझ का मिश्रण।
एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स (VFX)किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पासबीएससी इन एनीमेशन/वीएफएक्स, डिप्लोमाफिल्म, गेमिंग और एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में VFX आर्टिस्ट और एनिमेटर्स की मांग बहुत ज्यादा है।
साइबर सुरक्षा (Cyber Security)विज्ञान (कंप्यूटर साइंस को प्राथमिकता)बीटेक/बीएससी इन साइबर सिक्योरिटी, डिप्लोमाडिजिटल दुनिया में डेटा सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है। एथिकल हैकिंग और सुरक्षा विशेषज्ञता वाला यह क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
क्लाउड कंप्यूटिंगविज्ञान (कंप्यूटर साइंस को प्राथमिकता)बीएससी/बीसीए/बीटेक (क्लाउड टेक)AWS, Azure जैसी क्लाउड सेवाओं के प्रबंधन की विशेषज्ञता। यह आधुनिक आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का मूल है।
ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजीविज्ञान (कंप्यूटर साइंस को प्राथमिकता)बीटेक/बीएससी (ब्लॉकचैन/फिनटेक)क्रिप्टोकरेंसी और सुरक्षित डेटाबेस के पीछे की तकनीक। यह एक बहुत नया और विशेषज्ञता वाला क्षेत्र है जिसमें उच्च वेतन मिलता है।
फिटनेस और वैलनेस मैनेजमेंटकिसी भी स्ट्रीम से 12वीं पासबीएससी इन स्पोर्ट्स साइंस/न्यूट्रिशन, डिपलोमास्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता ने इस क्षेत्र में पेशेवर फिटनेस ट्रेनर और पोषण विशेषज्ञों की मांग बढ़ा दी है।

12वीं के बाद करियर और कोर्स चुनते समय ध्यान रखने योग्य बातें

12वीं के बाद कोर्स या करियर चुनते समय छात्रों को कुछ प्रमुख बिंदुओं का ध्यान रखना चाहिए, जैसे:

  • अपनी 12वीं की स्ट्रीम और अकादमिक क्षमता के अनुसार विकल्प चुनें।
  • कोर्स या करियर के लिए जॉब अवसर और ग्रोथ को समझें।
  • इंडस्ट्री में उस कोर्स या स्किल की मांग देखें।
  • प्रतियोगी परीक्षा या कोर्स की कठिनाई और प्रतिस्पर्धा का मूल्यांकन करें।
  • पढ़ाई या नौकरी के लिए शहर, कॉलेज या संस्थान की सुविधाएं देखें।
  • करियर प्लानिंग में भविष्य की योजना और लक्ष्य को ध्यान में रखें।
  • अनुभवी मेंटर या करियर काउंसलर की सलाह लें।
  • विदेश में पढ़ाई या करियर के अवसरों पर विचार करें।

FAQs

12वीं के बाद सबसे सरल नौकरी कौन सी है?

12वीं के बाद आसान नौकरी वह है जिसमें कम योग्यता और प्रशिक्षण की जरूरत हो, जैसे डेटा एंट्री, कॉल सेंटर या फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट।

12वीं के बाद करियर कैसे तय करें?

12वीं के बाद करियर अपनी रुचि, स्ट्रीम, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार तय करें।

12वीं के बाद कौन से सरकारी फॉर्म भर सकते हैं?

12वीं के बाद छात्र SSC, रेलवे, बैंकिंग, डिफेंस, भारतीय डाक सेवा और राज्य स्तरीय सरकारी नौकरी फॉर्म भर सकते हैं।

12वीं के बाद रेलवे में नौकरी कैसे पाएं?

12वीं के बाद रेलवे में नौकरी पाने के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें और प्रवेश परीक्षा पास करें।

BA कितने साल का होता है?

BA आमतौर पर 3 साल का कोर्स होता है, जिसे ‘बैचलर ऑफ आर्ट्स’ कहा जाता है।

जल्दी जॉब पाने के लिए कौन सा कोर्स करें?

वेब डेवलपमेंट जैसे स्किल‑बेस्ड कोर्स (जैसे डिजिटल मार्केटिंग, डेटा एनालिटिक्स) को 6-12 महीने में पूरा करके 12वीं के बाद जल्दी नौकरी मिलने की संभावनाएं अधिक होती हैं, क्योंकि ये कोर्स सीधे जॉब‑ओरिएंटेड स्किल्स सिखाते हैं जिनकी मांग इंडस्ट्री में तेज़ी से बढ़ रही है।

इस लेख में आपको 12वीं के बाद क्या करें, यह जानने में मदद मिली होगी। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

6 comments
    1. शिवम् जी, अगर आप 12वीं के बाद कम कीमत में बेहतरीन विश्वविद्यालय की तलाश कर रहे हैं, तो आप कुछ विकल्पों पर विचार कर सकते हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ फीस में भी किफायती हैं। जैसे:

      जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), दिल्ली

      बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी

      दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), दिल्ली

      सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय, पुणे

      जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), दिल्ली

      अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU), अलीगढ़

      हैदराबाद विश्वविद्यालय (UoH), हैदराबाद

      इन विश्वविद्यालयों में अच्छे पाठ्यक्रम और किफायती फीस संरचना मिलती है। आप विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट से फीस और पाठ्यक्रमों की जानकारी ले सकते हैं।

    1. गोविन्द जी, आप आगे की पढ़ाई किसी भी सरकारी कॉलेज से बीकॉम कर सकती हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*