World Earth Day Quotes: पढ़िए विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रेरणादायक विचार!

1 minute read
World Earth Day Quotes in Hindi

विश्व पृथ्वी दिवस एक ऐसा दिन है, जिस दिन दुनियाभर में पृथ्वी और उसके पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास से तरह-तरह के कार्यकर्मों का आयोजन होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्रवाई करने और समाज को जागरूक करने हेतु वर्ष 1992 में, संयुक्त राष्ट्र ने 22 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर विश्व पृथ्वी दिवस घोषित किया। समाज को पर्यावरणीय समस्याओं के बारे में जागरूक करने और उनसे निपटने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। विद्यार्थी जीवन में विद्यार्थियों को विश्व पृथ्वी दिवस पर आधारित अनमोल विचार अवश्य पढ़ने चाहिए। इस पोस्ट के माध्यम से आपको World Earth Day Quotes in Hindi को पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। विश्व पृथ्वी दिवस के अनमोल विचार, विश्व को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित करेंगे।

विश्व पृथ्वी दिवस पर सुविचार

विश्व पृथ्वी दिवस पर सुविचार सभी को अवश्य पढ़ने चाहिए, जिससे मानव पृथ्वी की अधिक से अधिक देखभाल कर सकें, जो इस प्रकार हैं:

World Earth Day Quotes in Hindi
  • पृथ्वी हमारा घर है, हमें इस घर को सदैव स्वच्छ रखना चाहिए।
  • पृथ्वी पर जितनी हरियाली होगी, उतना ही हमारा वातावरण स्वस्थ रहेगा।
  • स्वर्णिम भविष्य की कल्पना तभी वास्तविक रूप लेगी, जब हम हमारी पृथ्वी का सही से ध्यान रखेंगे।
  • पृथ्वी पर रहने वाले हर जीव प्राणी का ये उत्तरदायित्व है कि हम अपने पर्यावरण को सदैव स्वच्छ रखें ताकि आने वाली पीढ़ियां एक बेहतर जीवनयापन कर सकें।
  • अपनी पृथ्वी को सजाना है, हर मानव को अब अपना भविष्य बचाना है।

यह भी पढ़ें: Earth Day: जानिए क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस और इसका इतिहास

Top 10 World Earth Day Quotes in Hindi (पृथ्वी दिवस पर कुछ अनमोल कथन)

पृथ्वी दिवस पर ये 10 कोट्स आपको इसके महत्व से रूबरू करवा पाएंगे, जो इस प्रकार हैं:

World Earth Day Quotes in Hindi
  1. पृथ्वी को बचाएं, अधिकाधिक वृक्ष लगाएं।
  2. पर्यावरण केवल कोई अध्ययन का विषय नहीं, पर्यावरण को महसूस करें और इसके महत्व को समझें।
  3. पर्यावरण के प्रति प्रेम करने वाला व्यक्ति ही मानव को मानवता का पाठ पढ़ाता है।
  4. प्रकृति के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर जीवन जीने से ही आप धरती को स्वस्थ रख सकते हैं।
  5. पृथ्वी दिवस के दिन ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन की अपनी दिनचर्या में धरती की रक्षा को समर्पित महत्वपूर्ण निर्णय लें।
  6. मानव अपनी छोटी-छोटी पहल से ही बड़ा बदलाव ला सकते हैं, जो कि धरती को बचाने में एक मुख्य योगदान के रूप में उभरकर आएगा।
  7. आने वाली पीढ़ी के लिए धरती को हरा-भरा बनाएं, इसके लिए आओ मिलकर कदम उठाएं।
  8. पृथ्वी हमारी माँ है, जिसकी ममता के आँगन में हर नर-नारी के जीवन की रचना होती है।
  9. धरती को प्रदूषित करने से आप संकटों को न्योता दे रहे हैं, जिससे हर इंसान को बचना चाहिए।
  10. प्रकृति का सम्मान करें और पृथ्वी को बचाएं, जीवन को सरल बनाकर बेहतर भविष्य के लिए कदम उठाएं।

यह भी पढ़ें : Earth Day Essay in Hindi : स्कूल में ऐसे लिखें विश्व पृथ्वी दिवस पर 100, 200 और 500 शब्दों में निबंध

पृथ्वी दिवस पर संदेश

विद्यार्थियों के लिए पृथ्वी दिवस पर संदेश एक ऐसा माध्यम बनते हैं, जिनकी सहायता से विद्यार्थियों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण की प्रेरणा मिलती है। पृथ्वी दिवस पर संदेश कुछ इस प्रकार हैं:

World Earth Day Quotes in Hindi
  • पृथ्वी को स्वच्छ रखें, स्वस्थ वातावरण को अपनाएं।
  • पर्यावरण संरक्षण हम सभी की समान रूप से जिम्मेदारी है।
  • प्रदूषण मुक्त समाज बना कर ही हम अपने भविष्य को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
  • वृक्ष लगाकर अपने जीवन को व्यापक स्वरुप दें।
  • प्रकृति के संसाधनों पर सभी का समान अधिकार है, इसीलिए इसके प्रति जिम्मेदारियां भी सभी की समान रूप से तय होनी चाहिए।
  • धरती माँ की कोख न उजाड़ें, प्रकृति के आधार पर ही मानव जीवन परिभाषित होता है।

यह भी पढ़ें : Women Empowerment Quotes in Hindi

Slogan on Earth Day in Hindi (पृथ्वी दिवस पर स्लोगन)

पृथ्वी दिवस पर ये स्लोगन सभी को पढ़ने चाहिए, जो इस प्रकार हैं:

World Earth Day Quotes in Hindi
  • पृथ्वी को बचाएंगे, हम मिलकर आवाज उठाएंगे।
  • वृक्ष लगाकर धरती को सजाना है, हिम्मत के साथ अपना हर कर्तव्य निभाना है।
  • पृथ्वी जितनी समृद्ध रहेगी, प्रकृति उतनी प्रसन्न रहेगी।
  • धरती हमें है पुकारती, आओ करें मिलकर हम क्रांति।
  • पृथ्वी को घर समझेंगे, प्रदूषण से अब हम दो हाथ करेंगे।

यह भी पढ़ें : प्रेम के प्रतीक राधा-कृष्णा पर आधारित इंट्रस्टिंग कोट्स

World Earth Day Quotes in English

पृथ्वी दिवस पर इंग्लिश में कुछ बहुल्मुल्य कोट्स इस प्रकार हैं:

World Earth Day Quotes in Hindi
  • “I only feel angry when I see waste. When I see people throwing away things we could use.” -Anne Frank
  • “In every walk with nature, one receives far more than he seeks.” -John Muir
  • “We are the first generation to feel the impact of climate change and the last generation that can do something about it.” -Barack Obama
  • “The Earth has enough for everyone’s needs, but not for everyone’s greed.” -Mahatma Gandhi
  • “The earth is what we all have in common.” -Wendell Berry

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi
Ravidas Jayanti Quotes in HindiVishwakarma Jayanti Quotes in Hindi
Quotes on Holi in HindiChhatrapati Shivaji Maharaj Quotes in Hindi
Ramakrishna Paramahamsa Quotes in HindiStop Smoking Quotes in Hindi
World Poetry Day Quotes in HindiUtkal Divas Quotes in Hindi
Walking Quotes in HindiQuotes on Books in Hindi
Baisakhi Quotes in HindiWorld Book Day Quotes in Hindi
Ravi Shankar Quotes in HindiAmbedkar Jayanti Quotes in Hindi

आशा है कि World Earth Day Quotes in Hindi के माध्यम से आपको विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी को संरक्षण देने वाले संकल्पों के प्रति समर्पित रहने वाले विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा। आशा है कि यह ब्लॉग आपको जानकारी से भरपूर लगा होगा, इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*