जानिए कैसे बनें सरकारी टीचर?

1 minute read
10.6K views
सरकारी टीचर कैसे बने

UNIFIED DISTRICT INFORMATION SYSTEM FOR EDUCATION PLUS (UDISE+) 2020-21 की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 15 लाख स्कूल, 97 लाख से अधिक शिक्षक, और 26.5 करोड़ से अधिक छात्र हैं। हमारे देश में सरकारी टीचर को बहुत ज्यादा सम्मान दिया जाता है और सरकार टीचर्स का बहुत बड़ा अलग दर्जा दिया जाता है। सरकारी टीचर बनने का फायदा यह भी है नौकरी पक्की रहती है। आइए जानते हैं कि सरकारी टीचर कैसे बने के बारे में विस्तार से।

सरकारी टीचर कौन होते हैं?

सरकारी टीचर केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त किये जाते हैं। इनकी नियुक्ति अलग-अलग कक्षा और विषय के अनुसार होती है।

सरकारी टीचर कैसे बनें?

सरकारी टीचर कैसे बने जानने से पहले यह जानना अनावश्यक हैं कि टीचर को कितने भागों में विभाजित किया है। टीचर को 3 भाग में विभाजित किया गया है जिनकी सूची इस प्रकार हैं।

  1. प्राइमरी टीचर (PRT)
  2. प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (TGT)
  3. पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (PGT)
विषय TRT TGT PGT
योग्यता 12वीं और बीटीसी या
एनटीटी या बीएलईडी
ग्रेजुएट और बी.एड पोस्ट ग्रेजुएशन और बी.एड
शिक्षण का स्तर 1 से 5वें स्तर छ: से दसवीं तक का स्तर 11वीं और12वीं स्तर
प्रमाण पत्र सीटीईटी या राज्य टीईटी सीटीईटी या राज्य टीईटी
वेतन संरचना पे बैंड:9300- 34800/-
प्लस 4200/-ग्रेड पे
पे बैंड: 9300- 34800/-
प्लस 4600/- ग्रेड पे
पे बैंड: 9300- 34800/-
प्लस 4800/- ग्रेड पे
Source: Infinity Lectures

यह भी पढ़ें: हिंदी फॉर कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम

प्राइमरी टीचर कैसे बने?

प्राइमरी टीचर को गोल्डन टीचर के नाम से भी जाना जाता है। इसका कारण हैं छोटे छोटे बच्चों में मन में उभरते हुए अटपटे सवालों और उनकी कल्पनाओं से जुड़े सवालों को सही उतर के साथ दुविधा को दूर करना। प्राइमरी टीचर कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाती हैं। आइए जानते प्राइमरी टीचर कैसे बने। 

  • 10+2 में किसी भी स्ट्रीम से 50% अंक से पास करें।
  • उम्मीदवार की उम्र 18-35 वर्ष की होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद प्री और प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स पूरा करना होगा ।
  • एक बार ट्रेनिंग पूरी होने के बाद आप निजी या सरकारी इंस्टीटूशन में टीचर के रूप में काम कर सकते हैं। 

प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (TGT)

युवा दिमाग को पढ़ाना रोमांचक सफर होता है। इस सफर में एक टीचर युवा दिमाग से निकलते सवालों को सही दिशा के साथ समझाते हैं। इस स्टेज में टीचर को पथप्रदर्शक की उपाधि मिल जाती हैं। यानी उन बच्चों के सपनों को आसमान में उड़ान भरने के लिए प्रोत्साहित कर सही मार्ग-दर्शन करना। TGT हायर प्राइमरी कक्षा तक के छात्रों को पढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षित ग्रेजुएट शिक्षक (TGT) कैसे बने से जुड़ी जानकारी नीचे दी गई है। 

  • 10+2 में किसी भी स्ट्रीम से 50% अंक से पास करें। 
  • अब आपको अपनी ग्रेजुएशन की शिक्षा पूर्ण करनी होगी।
  • ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद BEd का कोर्सेज करना होता हैं। 

यह भी पढ़ें: जानिए BA Hindi की संपूर्ण जानकारी

पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (PGT)

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर यानी सीनियर सेकेंडरी हायर स्कूल टीचर है। एक पोस्टग्रेजुएट टीचर बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ BEd की डिग्री भी प्राप्त करनी होगी। सरकारी टीचर बनने के लिए आवेदक को अपने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित एंट्रेंस परीक्षा देनी होगी। 

योग्यता

सरकारी टीचर कैसे बनें के लिए आवश्यक योग्यता नीचे दी गई है:

  • इस एग्जाम के लिए आपको 12वीं और ग्रेजुएट तक की पढ़ाई अच्छे अंकों के साथ करनी होगी।
  • ग्रेजुएशन के करने के बाद बीएड कोर्स करना अनिवार्य है।
  • CTET एग्जाम को 2 भागो में रखा गया है पेपर 1 और पेपर 2 अगर आप 1 से 5 तक के स्टूडेंट को पढ़ाना चाहते है तो पेपर 1 की तैयारी कीजिये अगर स्टैण्डर्ड क्लास के स्टूडेंट को पढ़ाना चाहते है तो पेपर 2 की तैयारी कीजिये।
  • अगर आप चाहते है 1 से 10 वीं क्लास तक के स्टूडेंट को पढ़ाना तब आपको दोनों पेपर क्लियर करने होंगे।

सरकारी टीचर बनने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया

सरकारी टीचर बनने के लिए चरण दर चरण प्रक्रिया नीचे बताई गई है:

सरकारी टीचर बनने के लिए 12वीं पास करें

अगर आप एक प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं तो आपके 12वीं पास करनी होगी। अब सवाल आता है कि किस सब्जेक्ट को पसंद करें जिसके सरकारी टीचर बन सकते हैं तो 12वीं में वही सब्जेक्ट चुने जिसमें आपको मन लगता है। जैसे कि अगर आपको गणित लेना है, तो विज्ञान भी लें और पूरी मेहनत कर के पास हो जाएं।

ग्रेजुएशन की पूरी पढ़ाई करें

अगर आप एक सरकारी टीचर बनना चाहते हैं तो आपको 12वीं करने के बाद ग्रेजुएशन करनी होगी। उससे ही आपके लिए टीचर बनने का रास्ता खुलेगा और ग्रेजुएशन में उसी सब्जेक्ट को चुनें जिस सब्जेक्ट में आप रूचि रखते हों। सरकारी टीचर बनने के लिए ग्रेजुएशन विषय का सही चुनाव करें।

B.Ed कोर्स के लिए आवेदन करें

जैसे ही छात्र अपनी ग्रेजुएशन अच्छे अंक से पास कर लेते हैं तो उसके बाद आपको BEd कोर्स के लिए अप्लाई कर देना चाहिए। एक सरकारी टीचर बनने के लिए छात्र के ग्रेजुएशन में 50% अंक होने चाहिए। BEd कंप्लीट कर लेने के बाद आप किसी भी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक टीचर बन सकते हैं और सरकारी स्कूल में पढ़ा सकते हैं। यह कोर्स पहले 1 साल का होता था लेकिन अब इसे 2 साल का कोर्स बना दिया गया है।

CTET या TET योग्यता

सरकारी टीचर कैसे बने यह जानने के लिए, आपको BEd और ग्रेजुएशन की डिग्री होनी बहुत जरूरी है। वहीं साथ में BEd का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इन दोनों एग्जाम को देने के लिए CTET HTET एग्जाम को दो भागों में रखा गया है, पेपर 1 और पेपर 2। अगर आप 1st से 5th तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते तो आप पेपर 1 के लिए तैयारी कीजिए, अगर आप 6th को पढ़ाना चाहते हैं तो आप पेपर 2 के लिए तैयारी कीजिए। अगर आप 1st से 10th क्लास तक के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं तब आपको दोनों पेपर क्लियर करने होगें।

TET एग्जाम डेट 2022

TET परीक्षा अपेक्षित नोटिफिकेशन तिथि अपेक्षित टीईटी परीक्षा तिथि 2022
CTET
(सेंट्रल)
मुक्त 31 जनवरी 2022
UPTET
(उत्तर प्रदेश )
जुलाई 2022 अक्टूबर/नवंबर 2022
WBTET
(पश्चिम बंगाल)
सितंबर 2022 दिसंबर 2022
HTET
(हरियाणा )
अक्टूबर 2022 दिसंबर 2022
RTET
(राजस्थान )
मई 2022 जुलाई 2022
ओडिशा TET
(ओडिशा)
नवंबर 2022 जनवरी 2022
APTET
(आंध्र प्रदेश)
जून 2022 जुलाई 2022
पंजाब TET
(पंजाब)
फरवरी 2022 जून 2022
UTET
(Uttarakhand)
सितंबर 2022 दिसंबर 2022
TNTET
(तमिलनाडु)
14 मार्च 2022 अगस्त 2022
बिहार TET
(बिहार)
जुलाई 2022 नवंबर 2022
असम TET
(डीईई असम)
मई 2022 जून 2022
एचपी TET
(हिमाचल प्रदेश)
मई 2022 जून 2022
केरल TET
(केरल)
मई 2022 जून 2022
त्रिपुरा TET
(त्रिपुरा)
जून 2022 अगस्त 2022
KARTET
(कर्नाटक)
जनवरी 2022 जून 2022
CGTET
(छत्तीसगढ़ )
26 नवंबर, 2022 फरवरी 2022
अरुणाचल प्रदेश TET नवंबर 2022 जनवरी 2022
MAHA TET
(महाराष्ट्र )
नवंबर 2022 मार्च 2022
सिक्किम TET
(सिक्किम)
मार्च 2022 अप्रैल 2022
तेलंगाना TET
(तेलंगाना)
जनवरी 2022 जुलाई 2022
NHTET
(राष्ट्रीय आतिथ्य TET)
अक्टूबर 2022 फरवरी 2022

टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?

अगर आप प्राइमरी स्कूल टीचर बनना चाहते हैं तो इसका निर्णय आपको हायर सेकेंडरी क्लास में ही कर लेना चाहिए। आपको जिस विषय में प्राइमरी टीचर बनना है उस विषय को अच्छा ज्ञान होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आपको किसी विषय की अच्छी जानकारी होगी तभी आप हो विषय बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

सरकारी टीचर बनने के लिए आपको हाई स्कूल में अच्छे अंक लाने जरूरी है क्योंकि प्राइमरी टीचर के कोर्स में मेरिट के आधार पर चयन होता है। इसलिए अगर आपके विद्यालय में अच्छे अंक होगें तो आप मेरिट को आसानी से पास कर सकते हैं। वहीं आगे चलकर ग्रेजुएशन में आपके 50% अंक होने जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें : BBA कोर्स डिटेल इन हिंदी

BTC और D.El.Ed कैसे करें?

BTC और D.EI.ED करने के लिए आपको ग्रेजुएशन पास करना जरूरी है। उसके बाद इसकी ऑनलाइन एप्लीकेशन आउट होती हैं, उसमें आपको आवेदन करना होता है। आवेदन करने पर ग्रेजुएशन के अंक जोड़कर मेरिट बनाई जाती है। इसके बाद आवेदक का इसमें चयन किया जाता है। इसलिए प्राइमरी टीचर बनने के लिए आपके ग्रेजुएशन में अच्छे मार्क्स होना बहुत जरूरी है, ताकि आप इसमें आवेदन कर सके वह आपका इसमें चयन हो सके।

BTC और D.El.Ed के बाद क्या करें?

जब आप BTCऔर D.El.Ed कर लेते हैं तो उसके बाद आपको TET अथवा CTET परीक्षा में भाग लेना होता है। अगर आप राज्य स्तर पर आवेदन करते हैं तो आप राज्य के किसी भी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने के लिए चयनित हो सकते हैं। वहीं अगर आप राष्ट्रिय स्तर पर आवेदन करते हैं तो आप सेंटर के किसी भी राज्य में प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने के लिए चयनित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ऐसे करे बैंक एग्ज़ाम की तैयारी

सैलरी

प्राइमरी टीचर को काफी अच्छा वेतन दिया जाता है। प्राइमरी टीचर का वेतन 40,000 रुपये महीने से अधिक हो सकता है। पूरे देश में प्राइमरी टीचर की सैलरी अलग-अलग होती है।

टीचर वैकेंसी कब आती हैं?

इसके बारे में कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता क्योंकि राज्य सरकार इसकी भर्ती निकालती हैं। विद्यालय में शिक्षकों की कमी होने के कारण कई बार हजारों पोस्ट पर इसकी भर्ती निकाली जाती हैं। जिसमें आप आवेदन कर सकते हैं जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करते हैं उनका अध्यापक के लिए चयन किया जाता है इसमें नौकरी मिलने की भी काफी संभावना होती है।

साइंस टीचर कैसे बने?

साइंस से टीचर बनने के लिए यह आवश्यक है कि आप कक्षा 10 के बाद साइंस का चुनाव करें। 11वीं क्लास में प्रवेश लेते समय आपको साइंस के विषयो का चुनाव करना होता है। 11वीं कक्षा में साइंस के निम्न विषय होते हैं-

  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • गणित/जीव विज्ञान

फिजिक्स और केमिस्ट्री कॉमन होते हैं जबकि गणित या जिव विज्ञान में से आपको एक विषय का चुनाव करना पड़ता है। यदि आपकी रूचि गणित में हो तो गणित लें, अन्यथा विज्ञान विषय के अध्यापक बनने के लिए जीव विज्ञान का अध्ययन करें।  साइंस के इन विषयों से 10+2 करने के बाद आप चाहें तो D.el.ed (diploma in elementary education) करके प्राथमिक क्लास के टीचर बन सकते हैं। लेकिन हाई स्कूल में साइंस टीचर बनने के लिए आपको साइंस में ग्रेजुएशन करना होगा।

कंप्यूटर टीचर कैसे बने?

कंप्यूटर विषय से ग्रेजुएशन करने के बाद देश के प्रसिद्ध कॉलेज में पढ़ाने के लिए आपको एग्जाम देने होते हैं। जिसके बाद ही आप कम्प्यूटर टीचर बन पाते हैं। निम्नलिखित क्राइटेरिया को पूरा करके आप कम्प्यूटर टीचर बन सकते हैं।

  • अगर, आप किसी कॉलेज में लेक्चरर बनना चाहते हैं तो आपको NET एग्जाम क्लियर करना होगा।
  • दूसरी ओर किसी स्कूल में कंप्यूटर टीचिंग करना चाहते हैं तो टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट या फिर कई सारे विद्यालयों द्वारा टीचर्स की भर्ती के लिए बनाए गएमानदंड को पूरा करना पड़ सकता है।
  • अगर, आप एक सरकारी कम्प्यूटर टीचर बनना चाहते हैं और किसी गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको UGC अथवा CSIR-NET क्वालिफाइड सर्टिफिकेट पास करना होगा।

स्कूल प्रिंसिपल कैसे बने?

किसी भी स्कूल का प्रिंसिपल बनने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन या एजुकेशनल लीडरशिप में मास्टर डिग्री होनी बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि कुछ स्कूलों में बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवार प्रिंसिपल के रूप में शामिल हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री की आवश्यकता होती है।

FAQs

सरकारी टीचर बनने के लिए 12वीं के बाद क्या करें?

अगर आप एक सरकारी स्कूल टीचर बनना चाहते हैं तो आपको 12वीं करने के बाद ग्रेजुएशन करनी होगी तभी आपका टीचर बनने का रास्ता खुलेगा और ग्रेजुएशन में उसी विषय को चुनें जिस विषय में आप रूचि रखते हों।

सरकारी टीचर की सैलरी कितनी होती है?

पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद टीचर की अनुमानित सैलरी इस प्रकार हो सकती है। वर्तमान में टीचर्स का पे स्केल : 9,300 रूपए से लेकर 34,800 रूपए तक तथा साथ ही मे ग्रेड पे 4800 रूपए महीने। सातवे वेतन आयोग के बाद पे स्केल : 29,900 रूपए से 1,04,400 रुपए तथा साथ ही मे ग्रेड पे 14400 रूपए महीने।

सरकारी टीचर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए?

सरकारी टीचर बनने के लिए ऐसे कोर्स चुनें।
1. 12वीं पास करे सरकारी टीचर बनने के लिए।
2. अपने मन पसंद सब्जेक्ट पे ध्यान दें।
3. ग्रेजुएशन की पढाई पूरी करे।
4. B.ED कोर्स के लिए अप्लाई करें।
5. CTET या TET एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करें।

आशा करते हैं कि इस ब्लॉग से आपको सरकारी टीचर कैसे बने से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। यदि आप विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से1800 572 000 पर कांटेक्ट कर आज ही फ्री सेशन बुक कीजिए।

Loading comments...
20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert