जानिए MBA कैसे करें और इससे जुड़े करियर ऑप्शंस

2 minute read
MBA kaise kare

जब भी बेस्ट मैनेजमेंट कोर्सेज की बात आती है तो MBA कोर्स को प्रमुख माना जाता है। अगर आप अपने करियर को आगे ले जाने के बारे में सोच रहे हैं तो MBA करना इस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। एक एमबीए डिग्री आपके अंदर लीडरशिप क्वालिटीज़ का विकास करती है। एक एमबीए डिग्री से आपके लिए नए जॉब ऑप्शंस और बेहतर करियर ग्रोथ की राह आसान कर देती है। एमबीए करने के बाद सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसका बहुत स्कोप है।  ऐसे में यदि आप एमबीए करना चाहते हैं और यह नहीं समझ पा रहें कि हैं MBA kaise kare,तो यह ब्लॉग आपकी यह जानने में मदद करेगा।

This Blog Includes:
  1. एमबीए क्या है?
  2. MBA क्यों करें?
    1. एमबीए कोर्स के लिए आवश्यक स्किल्स
  3. MBA कोर्स में स्पेशलाइजेशन
  4. MBA सिलेबस
  5. एमबीए के लिए स्पेशलाइजेशन के अनुसार सिलेबस
  6. MBA कोर्स के प्रकार 
  7. एमबीए करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
  8. विदेश में टॉप एमबीए कॉलेज
  9. भारत में टॉप एमबीए कॉलेज
  10. MBA करने के फायदे
  11. भारत में MBA की फीस
  12. MBA के लिए योग्यता
  13. आवेदन प्रक्रिया
    1. भारतीय विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया
    2. विदेश में आवेदन प्रक्रिया
  14. आवश्यक दस्तावेज
  15. एमबीए परीक्षा के लिए प्रवेश परीक्षाएं 
  16. एमबीए एंट्रेंस एग्जाम के टॉपिक
    1. MBA एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करने के लिए टिप्स
  17. MBA के लिए बेस्ट बुक्स
  18. MBA करने के बाद करियर इंडस्ट्रीज
  19. टॉप रिक्रूटर्स
  20. MBA के बाद करियर और सैलरी
  21. FAQs

एमबीए क्या है?

MBA (मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन) 2 वर्ष का मास्टर्स डिग्री का कोर्स है जिसे 6-6 महीने के 4 सेमेस्टर में बांटा गया है। इस कोर्स में व्यवसाय कौशल, व्यवसाय प्रबंधन, विपणन कौशल आदि के बारे में पढ़ाया जाता है। MBA के पहले साल में छात्रों को मैनेजमेंट के विषय पढ़ाए जाते हैं और दूसरे साल में आपके द्वारा चुने गए विशेष विषय पढ़ाए जाते हैं। एमबीए में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स किसी भी स्ट्रीम के छात्र एडमिशन ले सकते हैं। 

MBA क्यों करें?

MBA kaise kare जानने के लिए यह जानना ज़रूरी है कि इस कोर्स को क्यों करें, नीचे जानकारी दी गई है-

  • मैनेजमेंट स्किल्स विकसित करना: बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का मास्टर कोर्सेज का ज्ञान और केस स्टडी प्रदान करने पर केंद्रित है जो एक फर्म या कंपनी को प्रबंधित करने में मदद करता है। इसमें खाते, वित्तीय प्रबंधन, नेतृत्व कौशल, विपणन ज्ञान और बहुत कुछ शामिल हैं।
  • MBA में विशेषज्ञता: मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के पास विभिन्न विशेषज्ञताएं हैं जो छात्रों को व्यवसाय प्रबंधन के किसी विशेष खंड पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं। MBA विशेषज्ञताओं में एमबीए फाइनेंस, MBA HR, MBA मार्केटिंग, MBA व्यवसाय विश्लेषिकी, MBA IT आदि शामिल हैं।
  • प्लेसमेंट और सैलरी: रिपोर्ट्स के मुताबिक एमबीए की डिग्री करने के बाद लगभग हर छात्र को हाइक मिलती है। कॉलेज छात्रों को प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करते हैं जहां छात्रों को अपनी सपनों की कंपनियों में से चुनने का मौका मिलता है। MBA की डिग्री पूरी करने के बाद औसत वेतन INR 7-9 लाख तक होता है जो कॉलेज के आधार पर INR 15-20 लाख तक बढ़ सकता है।
  • कनेक्शन बनाना: प्लेसमेंट के अवसरों के अलावा कॉलेज अन्य छात्रों या पूर्व छात्रों के साथ बातचीत करने के लिए एक मंच भी प्रदान करता है। ये कनेक्शन छात्रों को अपनी पसंद की कंपनियों में जाने या मनचाहा वेतन पाने में मदद करते हैं। लोग एक दूसरे की जरूरत में मदद करने के लिए ऐसे कनेक्शन का लाभ उठाते हैं।

एमबीए कोर्स के लिए आवश्यक स्किल्स

एमबीए उम्मीदवारों के पास कुछ आवश्यक स्किल्स होनी आवश्यक है, जिनकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

  • मैनेजरियल स्किल्स: एमबीए कोर्स वाले उम्मीदवार के पास कई असाइनमेंट और जिम्मेदारियों को संभालने के लिए आवश्यक स्किल होनी आवश्यक है। मैनेजरियल स्किल आपको टीम लीड करने की क्षमता देगी।
  • लर्निंग स्किल: आपके पास लर्निंग स्किल बहुत आवश्यक है तभी आप नई चीजें सिख पायेंगे। इसके लिए आपको होने वाले परिवर्तनों से अपडेट रहना आवश्यक है।
  • एनालिटिकल स्किल: बिज़नेस के अलावा, एमबीए कोर्स में एनालिटिकल स्किल भी शामिल हैं। इस क्षेत्र में आपको विभिन्न प्रकार के डाटा को देखना होता है इसके लिए आपके पास एनालिटिकल स्किल होनी आवश्यक है।
  • कम्युनिकेशन स्किल: आप किसी भी क्षेत्र में हो आपके पास बेहतर कम्युनिकेशन स्किल होनी बहुत आवश्यक है। इस क्षेत्र ऐसा है जिसमें आपको टीम लीड करने की आवश्यकता होती है क्योंकि आप एक मैनेजर के रूप में काम कर रहे होते हैं, तो ऐसे में कम्युनिक्टाइव स्किल की महत्ता और बढ़ जाती है।
  • डिसिजन मेकिंग स्किल: इस क्षेत्र में आपके सामने कई बार ऐसी स्थिति आ सकती है जहाँ आपको फैसला लेना हो। ऐसी स्थिति में आपके पास डिसिजन मेकिंग स्किल होनी चाहिए ताकि आप टीम की आवश्यकता को समझ कर सही डिसिजन ले सकें।

MBA कोर्स में स्पेशलाइजेशन

Masters of business administration नाम से पता चलता है की यह बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन में कराई जाने वाली मास्टर डिग्री है। इसमें आपको कई तरह के विषय के बारे में पढ़ाया जाता है जैसे किए काउंटिंग, एप्लाइड स्टेटिस्टिक्स, बिज़नेस कम्युनिकेशन, बिज़नेस लॉ आदि। नीचे MBA स्पेशलाइजेशन की लिस्ट दी गई हैं-  

  • फाइनेंस  
  • मार्केटिंग  
  • रिसोर्स मैनेजमेंट   
  • इंटरनेशनल बिज़नेस  
  • इनफार्मेशन मैनेजमेंट  
  • ऑपरेशन मैनेजमेंट  

MBA सिलेबस

एमबीए का सिलेबस अलग-अलग कोर्स और यूनिवर्सिटी के अनुसार अलग-अलग होता है। नीचे एमबीए के लिए एक सामान्य सिलेबस नीचे दिया गया है:

एमबीए सिलेबस – सेमेस्टर 1

बिज़नेस कम्युनिकेशन मार्केटिंग मैनेजमेंट
ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
कंप्यूटर एप्लीकेशन एंड मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम क्वांटिटेटिव मेथड
फाइनेंशियल एकाउंटिंग मैनेजरियल इकोनॉमिक्स

एमबीए सिलेबस – सेमेस्टर 2

बिज़नेस रिसर्च मेथड ऑपरेशन मैनेजमेंट
मैनेजमेंट साइंस मैनेजमेंट एकाउंटिंग
इकोनॉमिक्स एनवायरनमेंट ऑफ़ बिज़नेस प्रोडक्शन ऑपरेशन्स एंड SCM
आर्गेनाइजेशन इफेक्टिवनेस एंड चेंज लीगल आस्पेक्ट्स ऑफ़ बिज़नेस

एमबीए सिलेबस – सेमेस्टर 3

बिज़नेस एथिक्स एंड कॉर्पोरेट सोशल रिस्पोंसिबिलिटी स्ट्रेटेजिक एनालिसिस
इलेक्टिव कोर्स IIइलेक्टिव कोर्स I
लीगल एनवायरनमेंट ऑफ़ बिज़नेस डिजिटल मार्केटिंग
इलेक्टिव कोर्स IIIइलेक्टिव कोर्स IV

एमबीए सिलेबस – सेमेस्टर 4

कॉर्पोरेट गवर्नेंस एन्त्रेप्रेंयूर्शिप डेवलपमेंट
इलेक्टिव कोर्स 1साइबर सिक्योरिटी
इलेक्टिव कोर्स 2इलेक्टिव कोर्स 3
इलेक्टिव कोर्स 4इलेक्टिव कोर्स 5

एमबीए के लिए स्पेशलाइजेशन के अनुसार सिलेबस

एमबीए सिलेबस नीचे दिया गया है-

MBA HR

  • फंडामेंटल्स ऑफ HR मैनेजमेंट
  • सर्विस सेक्टर में HRM
  • मैनेजिंग रिडंडेंसी
  • परफॉरमेंस मैनेजमेंट 

MBA IT

  • मैनेजमेंट में कंप्यूटर एप्लिकेशंस
  • बिग डेटा
  • डेटा माइनिंग

MBA मार्केटिंग

  • ह्यूमन रिसोर्स
  • बिज़नेस मैनेजमेंट
  • मार्केटिंग मैनेजमेंट
  • कंज्यूमर बिहेवियर

MBA फाइनेंस

  • फाइनेंशियल रिपोर्टिंग
  • मैनेजरियल एकाउंटिंग
  • पोर्टफोलियो मैनेजमेंट
  • फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट

MBA कोर्स के प्रकार 

एमबीए कोर्स के प्रकार नीचे दिए हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं-

  • 2 साल का फुल MBA प्रोग्राम
  • पार्ट टाइम MBA
  • इवनिंग (सेकंड शिफ्ट) MBA प्रोग्राम
  • मॉडुलर MBA प्रोग्राम
  • एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम/ EMBA प्रोग्राम
  • फुल टाइम एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम
  • डिस्टेंस लर्निंग MBA प्रोग्राम
  • ब्लेंडिड लर्निंग प्रोग्राम
  • MBA डुअल डिग्री प्रोग्राम
  • मिनी MBA प्रोग्राम

आप AI Course Finder की मदद से अपनी प्रोफाइल के अनुसार सही यूनिवर्सिटी और अपनी पसंद का कोर्स चुन सकते हैं।

एमबीए करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड

MBA kaise kare जानने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड जाननी भी ज़रूरी है, जो इस प्रकार है:

  • स्टेप 1 : किसी भी विषय में 12वीं उत्तीर्ण करें: MBA की पढ़ाई करने के लिए सबसे पहला कदम है 12वीं उत्तीर्ण करना। आप किसी भी स्ट्रीम कला, वाणिज्य या विज्ञान से 12वीं पास कर सकते हैं। यदि आप वाणिज्य से 12वीं पास करते हैं, तो आपको MBA के विषयों को समझने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। 
  • स्टेप 2 : बैचलर्स डिग्री पूरी करें: MBA kaise kare जानने के लिए दूसरा कदम है बैचलर्स डिग्री। आप किसी भी स्ट्रीम या विषयों से ग्रेजुएशन कर सकते हैं लेकिन फिर भी यदि आपने ग्रेजुएशन में BBA (Bachelor of Business Administration) 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है, तो आपको MBA में बहुत फायदा होगा। 
  • स्टेप 3: एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करें: MBA kaise kare जानने के लिए आपको MBA एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करना होगा। MBA के लिए CAT/MAT/GMAT/XAT/CMAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करने होंगे। इसके बाद आप MBA के लिए एडमिशन ले सकते हैं। 
  • स्टेप 4: MBA के लिए कॉलेज में एडमिशन लें: प्रवेश परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के बाद आपको आपकी रैंक के अनुसार कॉलेज मिलेगा। इसके बाद आपको 2 साल MBA की पढ़ाई करनी होगी।

विदेश में टॉप एमबीए कॉलेज

आज के समय में बहुत से छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन छात्रों के लिए विदेश में टॉप एमबीए कॉलेज की लिस्ट इस प्रकार हैं:

दुनिया के बेस्ट MBA कॉलेजजगहसालाना ट्यूशन फीस
व्हार्टन स्कूलअमेरिकाUSD 1.15 लाख (INR 86.07 लाख)
स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेसअमेरिकाUSD 74,706 (INR 55.69 लाख)
प्रबंधन के MIT स्लोन स्कूलअमेरिकाUSD 1.38 लाख (INR 1.03 करोड़)
हार्वर्ड बिज़नेस स्कूलअमेरिकाUSD 1.11 लाख (INR 83.15 लाख)
लंदन बिजनेस स्कूलयूकेGBP 92,735 (INR 94.18 लाख)
HEC पेरिसफ्रांसEuro 78,000 (INR 67.36 लाख)
शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेसअमेरिकाUSD 73,440 (INR 54.75 लाख)
IESE बिजनेस स्कूलस्पेनEuro 93,500 (INR 80.75 लाख)
जज बिजनेस स्कूलयूकेGBP 61,000 (INR 61.95 लाख)
SAID बिजनेस स्कूलयूकेGBP 94,800 (INR 96.28 लाख)
ESADE बिजनेस स्कूलस्पेनEuro 40,001 (INR 34.50 लाख)
येल मैनेजमेंट स्कूलअमेरिकाUSD 1.,02 (INR 76.22 लाख)
इंपीरियल कॉलेज बिजनेस स्कूलयूकेGBP 57,200 (INR 58.09 लाख)
SDA बोकोनी स्कूल ऑफ मैनेजमेंटइटलीEuro 57,045 (INR 49.20 लाख )

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

भारत में टॉप एमबीए कॉलेज

भारत में बहुत सारे कॉलेज एमबीए कोर्स ऑफर करते हैं। कुछ टॉप कॉलेज की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद।
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कलकत्ता
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोझिकोड
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ
  • नार्मल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद
  • SIBM सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
  • XIMB जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर
  • XLRI जमशेदपुर ज़ेवियर रिलेशन्स इंस्टिट्यूट

MBA करने के फायदे

MBA करने के कुछ फायदे नीचे दिए गए हैं:

  • एमबीए कोर्स करने के बाद मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो आपको अच्छी पोजीशन के साथ अच्छी सैलरी भी दिलाएगी।
  • इस कोर्स को करने के बाद आपको फाइनेंस, कंसल्टिंग, इ-कॉमर्स आदि में अच्छी जॉब मिल सकती है।
  • MBA कोर्स करने से आपको इंडस्ट्री की प्रैक्टिकल नॉलेज हो जाती है। उसके बाद आप खुद का स्टार्ट अप शुरू कर सकते हैं।
  • इसकी डिग्री प्राप्त करने के बाद आप Phd करके टीचिंग का कार्य भी कर सकते हैं।

भारत में MBA की फीस

भारत में MBA करने की फीस लगभग INR 10-30 लाख सालाना तक हो सकती है। अगर आपका CAT, MAT, GMAT जैसे एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण हो जाते हैं, तो आप MBA के लिए सरकारी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। सरकारी कॉलेज की फीस, प्राइवेट कॉलेज से कम होती है। IIM में MBA के लिए सालाना फीस INR 15-28 लाख तक है, वहीँ सरकारी कॉलेज में MBA की सालाना फीस INR 50,000-1 लाख तक है। 

MBA के लिए योग्यता

एमबीए करने के लिए आपके पास नीचे दी गई योग्यता होनी आवश्यक है-

  • कम से कम 12 साल की स्कूली शिक्षा होनी चाहिए।  
  • छात्र किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होनी चाहिए। 
  • ग्रेजुएशन में कम से कम 50%अंक होने आवश्यक है।  
  • ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले छात्र भी MBA के लिए आवेदन कर सकते है, लेकिन निर्धारित समय के अन्दर ग्रेजुएशन डिग्री का सर्टिफिकेट कॉलेज में जमा करना होगा।
  • CAT/GMAT/ UPES MET/MAT/NMAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं में कम से कम 650 – 690 तक के अंक अच्छे माने जाते हैं, जो होने आवश्यक हैं। विदेश में MBA करने के लिए आपको GMAT/GRE परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने होंगे। 

आप Leverage Live की मदद से IELTSTOEFLGMAT/GRESATACT जैसे एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। लाइव डेमो के लिए अभी Leverage Live पर अपना फ्री डेमो बुक करें।

आवेदन प्रक्रिया

विभिन्न एनिमेशन कोर्सेज के लिए भारत और विदेशी विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है–

भारतीय विश्वविद्यालयों में आवेदन प्रक्रिया

भारतीय विश्वविद्यालय में आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है:

  • सबसे पहले अपनी चुनी हुई यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें जिसे आप करना चाहते हैं।
  • अब शैक्षिक योग्यता, वर्ग आदि के साथ आवेदन फॉर्म भरें।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • यदि एडमिशन, प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। 
  • प्रवेश परीक्षा के अंको के आधार पर आपका चयन किया जाएगा और लिस्ट जारी की जाएगी।

विदेश में आवेदन प्रक्रिया

विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।
  • एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे। 
  • अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS,IELTS, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है। 
  • आपने एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद,  आप आवास, छात्र वीजा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे । 
  • अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। 
  • ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। 

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर संपर्क करें

आवश्यक दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है-

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

एमबीए परीक्षा के लिए प्रवेश परीक्षाएं 

MBA kaise kare जानने के साथ-साथ आपको लिए इसकी प्रवेश परीक्षाओं को उत्तीर्ण करना होगा। जब बात आती है प्रवेश परीक्षाओं की तो सबसे पहला सवाल होता है MBA में कौन से प्रवेश होते हैं। इनके नाम नीचे दिए गए हैं- 

एमबीए एंट्रेंस एग्जाम के टॉपिक

  • एमबीए एंट्रेस एग्जाम में निम्नलिखित टॉपिक से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं : 
  • जर्नल अवेयरनेस (General Awareness)
  • लॉजिकल रीजनिंग (Logical Reasoning)
  • लैंग्वेज कंप्रीहेंशन (Language Comprehension)
  • क्वानटेटिव टेक्निक्स (quantitative techniques)

MBA एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करने के लिए टिप्स

एमबीए एंट्रेंस एग्जाम उत्तीर्ण करने के लिए टिप्स नीचे दी गई हैं-

  • MBA एंट्रेंस एग्जाम का चयन करें।
  • एग्जाम सिलेबस से परिचित हों।
  • किताबें और स्टडी मटेरियल इकट्ठा करें।
  • टॉपिक्स को पढ़ें और प्रश्न हल करें। 
  • सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट प्रैक्टिस करें।

MBA के लिए बेस्ट बुक्स

MBA के लिए बेस्ट बुक्स नीचे दी गई है:

MBA करने के बाद करियर इंडस्ट्रीज

एमबीए करने के बाद करियर इंडस्ट्रीज नीचे दी गई हैं-

  • मैन्युफैक्चरिंग
  • कंज्यूमर पैक्ड गुड्स
  • एनर्जी
  • मीडिया
  • हेल्थकेयर
  • रियल एस्टेट

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

टॉप रिक्रूटर्स

MBA kaise kare जान लेने के बाद अब नीचे टॉप रिक्रूटर्स की लिस्ट दी गई है-

  • Amazon
  • Tesla
  • Deloitte
  • HDFC Bank
  • Nestle
  • KPMG
  • McKinsey and Company
  • SBI

MBA के बाद करियर और सैलरी

एमबीए के बाद आपके पास जॉब के बहुत सारे विकल्प हैं, जिनमें आप उच्च सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हमने आपको Glassdoor के अनुसार कुछ लोकप्रिय जॉब प्रोफाइल्स और उनकी सैलरी दी हैं-

जॉब प्रोफाइल्ससालाना औसत सैलरी (INR)
असिस्टेंट BD मैनेजर32.60-33.30 लाख
BD मैनेजर86.25-88 लाख
जनरल मैनेजर75.12-77 लाख
मैनेजर26.50-28.10 लाख
प्रोजेक्ट मैनेजर35.64-36.80 लाख
प्लानिंग Director24.48-26.20 लाख
HR मैनेजर7.65-8.30 लाख

FAQs

5 साल का एमबीए क्या है?

5 वर्षीय MBA ड्यूल इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट डिग्री ऑफ BBA+MBA को कहा जाता है। 5 वर्षीय MBA उन छात्रों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है जो 12वीं के बाद MBA करना चाहते हैं। 

क्या एमबीए के लिए CAT अनिवार्य है?

CAT सबसे पसंदीदा MBA एंट्रेंस एग्जाम है, लेकिन यह MBA में प्रवेश के लिए एकमात्र एंट्रेंस एग्जाम नहीं है। भारत में MBA में एडमिशन लेने के लिए और भी एंट्रेंस एग्जाम जैसे MAT, XAT, NMAT, SNAP, GMAT है।  

एमबीए कितने प्रकार के होते हैं?

एमबीए के विभिन्न प्रकार हैं: ऑनलाइन MBA, एग्जीक्यूटिव MBA, डिस्टेंस MBA, पार्ट टाइम MBA, फुल टाइम MBA, ड्यूल डिग्री MBA आदि।

क्या मैं डिस्टेंस एजुकेशन से एमबीए कर सकता हूँ?

जी हां, आप डिस्टेंस एजुकेशन से एमबीए कर सकते हैं। भारत और विदेश में कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज हैं, जो कॉरेस्पोंडेंस, डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के माध्यम से MBA कराते हैं जैसे – एमिटी यूनिवर्सिटी, इग्नू, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, लंदन बिजनेस स्कूल, स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस आदि। 

उम्मीद है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको “MBA kaise kare” इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसी प्रकार के अन्य कोर्सेज से जुड़े हिंदी ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

3 comments