Qatar Ki Rajdhani: जानें क्या है क़तर की राजधानी?

1 minute read
Qatar Ki Rajdhani

क़तर अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक इस्लामिक देश है। वहीं Qatar Ki Rajdhani का नाम ‘दोहा’ (Doha) है। बता दें कि इस देश में विशाल तेल व प्राकृतिक गैस के भंडार होने के कारण यह दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में शामिल है। क्या आप जानते हैं कि वर्ष 1939 में इस देश में तेल के भंडार मिलने के बाद देश की अर्थवयवस्था में क्रांति आ गई थी। इसके बाद ही क़तर में राजस्व के मुख्य स्रोत के रूप में मोती और मछली पकड़ने की जगह तेल निर्यात ने ले ली थी। 

वहीं वर्ष 1996 में क़तर ने अंतराष्ट्रीय न्यूज़ चैनल ‘अल-जज़ीरा’ (Al Jazeera) की स्थापना की, जिसने अरब प्रसारण का चेहरा ही बदलकर रख दिया। आइए अब हम Qatar Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

क़तर देश के बारे में 

क़तर अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक इस्लामिक देश है। क़तर की सीमाएं दक्षिण में सउदी अरब से मिलती है व शेष भाग फारस की खाड़ी से घिरा हुआ है। कटर देश का क्षेत्रफल लगभग 11,610 वर्ग किलोमीटर है, जो दुनिया के क्षेत्रफल में 0.03 % की हिस्सेदारी रखता हैं। 

बता दें कि अल थानी का शाही परिवार वर्ष 1847 से कतर पर शासन कर रहा है। हालांकि पूर्व में इस देश पर  ‘ओटोमन साम्राज्य’ और फिर ब्रिटिश हुकूमत का अधिपत्य था। किंतु वर्ष 1971 में क़तर देश को ब्रिटिश हुकूमत से पूर्ण स्वतंत्रता मिली जिसके बाद यह स्वतंत्र देश के रूप में दुनिया के नक़्शे पर काबिज हुआ। 

क़तर में प्राकृतिक गैस और विशाल तेल के भंडार की खोज वर्ष 1939 में हुई थी। लेकिन कतर से तेल का निर्यात दूसरे विश्वयुद्ध के बाद शुरू हुआ। वर्ष 1997 में कतर ने दुनिया को लिक्विफाइड नेचुरल गैस भेजने की शुरूआत की जिसके बाद इस देश की अर्थवयवस्था में क्रांति आ गई। 

क़तर की राजधानी

Qatar Ki Rajdhani का नाम ‘दोहा’ (Doha) है, जो क़तर का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। बता दें कि क़तर की आधकारिक भाषा ‘अरबी’ (Arabic) है, इसके साथ ही यहाँ अन्य भाषाएँ भी बोली जाती हैं। वहीं क़तर की राष्ट्रीय मुद्रा का नाम ‘कतरी रियाल’ (Qatari Riyal) है। क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2022 में क़तर ने फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) टूर्नामेंट की मेजबानी की थी और ऐसा करने वाला यह पहला अरब और मुस्लिम-बहुल देश था।

कुवैत की राजधानी

बता दें कि Kuwait Ki Rajdhani का नाम ‘कुवैत सिटी’ (Kuwait City) है जो कुवैत का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। कुवैत की आधिकारिक भाषा ‘अरबी’ (Arabic) है, इसके साथ ही यहाँ अन्य भाषाएँ भी बोली जाती हैं। वहीं कुवैत की राष्ट्रीय मुद्रा का नाम ‘कुवैती दीनार’ (Kuwaiti Dinar) है। 

संबंधित लेख 

America Ki Rajdhani Japan Ki RajdhaniChina Ki Rajdhani 
Sri Lanka Ki RajdhaniIraq Ki RajdhaniMyanmar Ki Rajdhani
Ukraine Ki RajdhaniEgypt Ki RajdhaniIsrael ki Rajdhani
Italy Ki RajdhaniBrazil Ki RajdhaniAfghanistan Ki Rajdhani
Vietnam Ki RajdhaniNepal Ki Rajdhani Uzbekistan Ki Rajdhani
Iran Ki RajdhaniBangladesh Ki RajdhaniIndonesia Ki Rajdhani
Pakistan Ki RajdhaniVietnam Ki RajdhaniNepal Ki Rajdhani 
Romania Ki RajdhaniKenya Ki RajdhaniTanzania ki Rajdhani
Turkey ki RajdhaniSyria Ki RajdhaniJordan Ki Rajdhani
Bhutan Ki RajdhaniNew Zealand Ki RajdhaniSingapore Ki Rajdhani
Ethiopia Ki RajdhaniPoland Ki RajdhaniMaldives Ki Rajdhani
Sweden Ki RajdhaniYemen Ki RajdhaniNetherlands Ki Rajdhani
Chile Ki RajdhaniUganda Ki RajdhaniSouth Korea Ki Rajdhani
Oman Ki RajdhaniMongolia Ki RajdhaniLibya ki Rajdhani

आशा है कि आपको क़तर की राजधानी (Qatar Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*