Ukraine Ki Rajdhani: क्या है यूरोप के दूसरे सबसे बड़े देश यूक्रेन की राजधानी?

1 minute read
Ukraine Ki Rajdhani

यूक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूक्रेन दुनिया का 46वां और यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। वहीं Ukraine Ki Rajdhani का नाम ‘कीव’ (Kyiv) है। बता दें कि यूक्रेन कभी सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। मगर वर्ष 1990 में यूक्रेन सोवियत संघ से अलग हो गया और इसके बाद ही यूक्रेन ने दुनिया के नक़्शे में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आइए अब हम Ukraine Ki Rajdhani के साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ अन्य विशेताओं के बारे में जानते हैं। 

यूक्रेन की राजधानी 

यूक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। वहीं Ukraine Ki Rajdhani का नाम ‘कीव’ (Kyiv) है, जो देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी है। बता दें कि यूक्रेन की सीमाएं पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण पश्चिम में रोमानिया एवं मॉल्डोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है। यूक्रेन में अधिकांश आबादी “ईसाई घर्म” को मानती हैं लेकिन यहाँ अन्य धर्मों को मानने वाले लोग भी रहते हैं। 

यह भी पढ़ें – इजरायल की राजधानी 

कृषि प्रधान देश है यूक्रेन 

क्या आप जानते हैं कि भारत की तरह ही यूक्रेन भी एक कृषि प्रधान देश है। यहाँ की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है, जो देश की अर्थवयवस्था का मुख्य स्त्रोत भी है। यही नहीं यूक्रेन दुनिया में कृषि के मामलें में तीसरे स्थान पर है। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि यूक्रेन हर वर्ष कृषि से इतनी बड़ी मात्रा में अनाज का उत्पादन करता है, जिससे समूचे यूरोप के लोगों का पेट भरा जा सकता है।  

यह भी पढ़ें – ‘इस्तांबुल’ के बाद किसे बनाया गया तुर्की की राजधानी?

‘उक्रेनियन’ है आधिकारिक भाषा 

यूक्रेन की आधिकारिक भाषा ‘उक्रेनियन’ (Ukrainian) है, जिसे देश की अधिकांश आबादी बोलती है। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएं रशियन, हंगेरियन, बुल्गेरियन और पोलिश है, जो यूक्रेन के कुछ विशेष इलाकों में बोली जाती है। बता दें कि यूक्रेन की जनसंख्या का लगभग 78 प्रतिशत हिस्सा मूल निवासियों का है, जबकि 22 प्रतिशत हिस्सा दूसरे देशों से आकर बसे लोगों का है। वहीं यूक्रेन की आधिकारिक मुद्रा का नाम ‘युक्रेनियाई रिव्निया’ (Ukrainian Hryvnia) है। 

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

दुनिया में सबसे सस्ती मेडिकल शिक्षा 

बता दें कि यूक्रेन में मेडिकल की शिक्षा दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले में बहुत सस्ती है। यही वजह है जिसके कारण पूरी दुनिया से स्टूडेंट्स यहाँ मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए आते हैं। इसके साथ ही यूक्रेन की साक्षरता दर तकरीबन 98.8 फीसदी है जो कि दुनिया की चौथी सबसे बड़ी साक्षरता दर है। 

यह भी पढ़ें – अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी

मेट्रो स्टेशन के लिए है मशहूर 

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि Ukraine Ki Rajdhani कीव में ही दुनिया का सबसे गहराई में बना मेट्रो स्टेशन स्थित है जिसका नाम ‘आर्सेनलना मेट्रो स्टेशन’ (Arsenalna Metro Station) है। 

यह भी पढ़ें – इराक की राजधानी

आशा है कि आपको Ukraine Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*