Bangladesh Ki Rajdhani: जानें क्या है बांग्लादेश की राजधानी?

1 minute read
Bangladesh Ki Rajdhani

क्या आप जानते हैं बांग्लादेश का आधिकारिक नाम ‘पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ है और Bangladesh Ki Rajdhani ‘ढाका’ है। जो दुनिया का ‘दसवां’ सबसे बड़ा शहर हैं। आपको बता दें कि 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश पूर्वी पाकिस्तान से अलग होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना और दुनिया के नक़्शे पर उभरा। लेकिन 26 मार्च को प्रत्येक वर्ष बांग्लादेश  अपना स्वतन्त्रता दिवस मानता है, इस दिन यहाँ राष्ट्रीय अवकाश होता है। 

आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि बांग्लादेश अपने पड़ोसी देश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता हैं, जिसकी कुल लंबाई 4096.70 किलोमीटर है। साथ ही यह दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी भूमि सीमा है। आइए अब हम Bangladesh Ki Rajdhani के साथ ही इस देश से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे जानेंगे। 

यह भी पढ़ें – जानिए चीन की राजधानी और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स

बांग्लादेश की राजधानी

बता दें कि अंग्रेजों द्वारा जातीय आधार पर किए गए बंटवारे से बंगाल का एक बड़ा हिस्सा 24 वर्षों से पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) के नाम से पाकिस्तान के शोषण और अत्याचारों को सह रहा था। जिसके बाद बांग्लादेश में आजादी की लहर शुरू हुई और कई सालों के संघर्ष और पाकिस्तान की सेना के अत्याचार के विरोध में ‘पूर्वी पाकिस्तान’ के लोग सड़कों पर उतर आए। बांग्लादेशी लोगों के साथ मारपीट, शोषण, महिलाओं के साथ बलात्कार और खून-खराबा लगातार बढ़ रहा था।  

वहीं पश्चिम पाकिस्तान की सैन्य कार्यवाही में बेतहाशा कत्लेआम हुआ। पाक सेना द्वारा अल्पसंख्यक हिन्दुओं और बांग्लाभाषियों पर किए जा रहे जुल्मों के चलते लाखों शरणार्थियों ने भारत की ओर रुख किया। इस जुल्म के खिलाफ भारत बांग्लादेशियों के बचाव में उतर आया और एक लंबे सैन्य संघर्ष के बाद 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश पश्चिमी पाकिस्तान के चंगुल से आजाद होकर एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। इसके साथ ही ‘ढाका’ को बांग्लादेश की नई राजधानी बनाया गया। 

यह भी पढ़ें – जानें इस्लामाबाद से पहले क्या थी पाकिस्तान की राजधानी

बांग्लादेश से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स 

Bangladesh Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़े कुछ प्रमुख रोचक फैक्ट्स के बारे में भी बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • बांग्लादेश का आधिकारिक नाम ‘पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश’ है। 
  • बांग्लादेश की राजधानी ‘ढाका’ दुनिया का दसवां सबसे बड़ा शहर है। 
  • बांग्लादेश में 98% से अधिक लोग बंगाली भाषा बोलते हैं, जो यहाँ की आधिकारिक भाषा है। 
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल ‘कबड्डी’ है। 
  • बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ है। 
  • बांग्लादेश अपने पड़ोसी देश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता हैं, जिसकी कुल लंबाई 4096.70 किलोमीटर है। 
  • बांग्लादेश का राष्ट्रगान ‘अमर सोनार बांग्ला’ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरूदेव रबिंद्रनाथ टैगोर ने लिखा है। 
  • क्या आपको पता हैं ‘सुंदनवन’ दुनिया का सबसे बड़ा सदाबहार वन है। जिसका 40 फीसदी हिस्सा भारत में और 60 फीसदी हिस्सा बांग्लादेश में हैं। 
  • बता दें कि बांग्लादेश का ‘Cox’s Bazar Beach’ दुनिया का सबसे बड़ा बीच है। 
  • इसके साथ ही बांग्लादेश की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर हैं। 

यह भी पढ़ें – जानें क्या है जापान की राजधानी

आशा है कि आपको Bangladesh Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*