Brazil Ki Rajdhani: जानें ‘रियो डी जेनेरियो’ के बाद किसे बनाया गया ब्राजील की नई राजधानी? 

1 minute read
Brazil Ki Rajdhani: जानें ‘रियो डी जेनेरियो’ के बाद किसे बनाया गया ब्राजील की नई राजधानी?

क्या आप जानते हैं ब्राजील क्षेत्रफल और जनसंख्या के हिसाब से दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश हैं। बता दें कि Brazil Ki Rajdhani का नाम ‘ब्रा‍ज़िलिया’ है, जो 21 अप्रैल 1960 को इस देश की आधिकारिक राजधानी बनी थी। लेकिन इससे पहले ब्राजील की राजधानी ‘रियो डी जेनेरियो’ हुआ करती थी। ब्रा‍ज़िलिया, साओ पाउलो और रियो डी जेनेरो के बाद ब्राजील का तीसरा सबसे बड़ा शहर हैं। 

वहीं ब्राजील में ‘साल्वाडोर’ नाम का एक ऐसा शहर भी हैं  जिसे ‘कैपिटल ऑफ हैपीनेस’ के नाम से जाना जाता हैं। इसके साथ ही सबसे ज्यादा ‘फुटबॉल विश्व कप’ जीतने का रिकॉर्ड भी ब्राजील देश के नाम हैं। आइए अब हम Brazil Ki Rajdhani के साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं। 

1960 के बाद बदल गई ब्राजील की राजधानी 

‘ब्रा‍ज़िलिया’ को Brazil Ki Rajdhani बनाने से पहले ‘रियो डी जेनेरियो’ इस देश की राजधानी हुआ करती थी। लेकिन समुंद्री तट पर स्थित होने के कारण यह सुरक्षा और देश की अर्थवयवस्था के लिए सही नहीं थी। जिसके बाद नई राजधानी के रूप में ‘ब्रा‍ज़िलिया’ का योजनाबद्ध तरीके से देश के बीचो-बीच बनाया गया। इस कार्य में इंजीनियरों, वास्तुकारों और योजनाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके बाद 21 अप्रैल 1960 को ‘ब्रा‍ज़िलिया’ को ब्राजील की आधिकारिक राजधानी घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें – जानें क्या है जापान की राजधानी

पुर्तगाली है आधिकारिक भाषा 

बता दें कि ब्राजील देश दक्षिण अमेरिका के लगभग आधे क्षेत्रफल को कवर करता है। यह इतना विशाल है कि  एक्वाडोर और चिली को छोड़कर इसकी सीमाएं महाद्वीप के सभी देशो से मिलती हैं। वहीं ब्राजील की आधिकारिक भाषा ‘पुर्तगाली’ हैं क्योंकि यहां कि आधिकांश जनसंख्या पुर्तगाली में संवाद करती हैं। 

यह भी पढ़ें – जानिए चीन की राजधानी और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स

ब्राजील है कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक

क्या आप जानते हैं ब्राजील दुनिया में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है जो तकरीबन 150 वर्षों से दुनिया का सबसे बड़ा उच्चतम वैश्विक उत्पादक देश रहा हैं। ब्राजील के बाद अन्य शीर्ष कॉफी उत्पादक देशों में वियतनाम, इंडोनेशिया, कोलंबिया, भारत, युगांडा, इथियोपिया, मेक्सिको और ग्वाटेमाला हैं। 

यह भी पढ़ें – जानें क्या है बांग्लादेश की राजधानी?

‘कैपिटल ऑफ हैपीनेस’ सिटी 

ब्राजील के ‘सल्वाडोर’ शहर को गैर आधिकारिक तौर पर ‘कैपिटल ऑफ हैपीनेस’ के नाम से भी जाना जाता है। जो कि उत्तरी-पूर्वी राज्य ‘बाहिआ’ की राजधानी है। ये शहर कई खबसूरत समुंद्री तटों से घिरा हुआ है और यहाँ ब्राजील के साथ साथ अफ्रीका के क्यूजीन भी मिलते हैं। इसके साथ ही यहाँ कई सांस्कृतिक फेस्टिवल्स का आयोजन भी किया जाता हैं।  

इसके साथ ही ब्राजील के रियो में स्थित जीसस क्राइस्ट की 130 फुट ऊँची प्रतिमा ‘क्राइस्ट द रिडीमर’ दुनिया के सात अजूबों में शामिल हैं। बता दें कि यह दुनिया में ईसा मसीह की सबसे बड़ी मूर्ति है। जिसका निर्माण 1922 और 1931 के बीच किया गया था। 

यह भी पढ़ें – जानें इस्लामाबाद से पहले क्या थी पाकिस्तान की राजधानी

आशा है कि आपको Brazil Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*