Kenya Ki Rajdhani: जानें क्या है केन्या की राजधानी?

1 minute read
Kenya Ki Rajdhani

केन्या पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है। वहीं Kenya Ki Rajdhani का नाम ‘नैरोबी’ (Nairobi) है, जो केन्या का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक, राजनितिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। बता दें कि नैरोबी केन्या के दक्षिणी भाग में स्थित ‘अथी नदी’ (Athi River) के किनारे 1,795 मीटर अर्थात 5,889 फुट की ऊँचाई पर बसा है। आइए अब हम Kenya Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

केन्या देश के बारे में 

केन्या का आधिकारिक नाम ‘केन्या गणराज्य’ (Republic of Kenya) है। यह पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है जिसकी सीमाएं उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती हैं। वहीं केन्या देश का क्षेत्रफल 569,140 वर्ग किलोमीटर है जो दुनिया के क्षेत्रफल में 0.68 % की हिस्सेदारी रखता है। बता दें कि विश्व की सबसे रेगिस्तानी झील केन्या में मौजूद है जिसका नाम ‘तुर्काना झील’ (Lake Turkana) है। इस झील को ‘यूनेस्को’ (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी शामिल किया गया है। 

भारत की तरह ही केन्या में भी कई भाषाएँ बोली जाती हैं। वहीं केन्या की राजभाषा ‘स्वाहिली’ (Swahili) और ‘अंग्रेजी’ है। इसके साथ ही केन्या की राष्ट्रीय मुद्रा ‘केन्याई शिलिंग’ (Kenyan Shilling) है।  

केन्या की राजधानी

बता दें कि Kenya Ki Rajdhani का नाम ‘नैरोबी’ (Nairobi) है। वहीं ‘पूर्वी अफ्रीकी शेर’ केन्या का आधिकारिक राष्ट्रीय पशु है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि केन्या विश्व में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक देशों में से एक हैं, जो विश्व के कई देशों को कॉफी निर्यात करता है। इसके साथ ही केन्या लंबी दूरी के धावकों का केंद्र भी है जहाँ से विश्व स्तरीय एथलीट ‘इलियड किपचोगे’ (Eliud Kipchoge) भी आते हैं, जिन्होंने कई विश्व रिकॉर्ड बनाए और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते हैं।

क्या आप जानते हैं कि केन्याई पर्यावरणविद् ‘वंगारी मथाई’ (Wangari Maathai) को पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने के लिए वर्ष 2004 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली अफ्रीकी महिला थीं।

संबंधित लेख 

America Ki Rajdhani Japan Ki RajdhaniChina Ki Rajdhani 
Sri Lanka Ki RajdhaniIraq Ki RajdhaniMyanmar Ki Rajdhani
Ukraine Ki RajdhaniEgypt Ki RajdhaniIsrael ki Rajdhani
Indonesia Ki RajdhaniBrazil Ki RajdhaniAfghanistan Ki Rajdhani
Vietnam Ki RajdhaniNepal Ki Rajdhani Uzbekistan Ki Rajdhani
Israel ki RajdhaniBrazil Ki RajdhaniIndonesia Ki Rajdhani
Afghanistan Ki RajdhaniVietnam Ki RajdhaniNepal Ki Rajdhani 
Uzbekistan Ki RajdhaniTanzania ki RajdhaniTanzania ki Rajdhani
Turkey ki RajdhaniSyria Ki RajdhaniJordan Ki Rajdhani
Bhutan Ki RajdhaniNew Zealand Ki RajdhaniSingapore Ki Rajdhani

आशा है कि आपको केन्या की राजधानी (Kenya Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*