Israel ki Rajdhani: जानें क्या है इजरायल की राजधानी 

1 minute read
Israel ki Rajdhani: जानें क्या है इजरायल की राजधानी

क्या आप जानते हैं इजरायल दुनिया का एक मात्र ‘यहूदी’ देश है। इसके साथ ही यह दुनिया का 100वां सबसे छोटा देश भी है। इजरायल देश की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। बता दें कि Israel ki Rajdhani का नाम ‘येरुशलम’ है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इजरायल इतना छोटा देश है कि आप पैदल ही पूर्व से पश्चिम तक मात्र दो घंटे में जा सकते हैं। आइए अब हम Israel ki Rajdhani के साथ ही इस देश से जुड़े कुछ प्रमुख रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं। 

इजरायल की राजधानी 

इजरायल की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी और ‘येरुशलम’ इस देश की राजधानी है। बता दें कि येरुशलम दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। इस शहर के केंद्र बिंदु में एक प्राचीन शहर को ‘जिसो ओल्ड सिटी’ कहा जाता है। इसके चारों ओर एक किलेनुमा सुरक्षा दीवार है जिसके आसपास दुनिया के सबसे पवित्र स्थान स्थित हैं। यहाँ यहूदी, ईसाई, इस्लामी और अर्मेनियाईं धर्मों के पवित्र स्थल हैं।

यह भी पढ़ें – जानें ‘रियो डी जेनेरियो’ के बाद किसे बनाया गया ब्राजील की नई राजधानी? 

‘द चर्च ऑफ द होली सेपुलचर’ 

Israel ki Rajdhani: येरुशलम के ईसाई क्षेत्र में ‘द चर्च ऑफ द होली सेपुलचर’ स्थित है, जो दुनियाभर के ईसाइयों की आस्था का केंद्र है। यहीं वह स्थान है जहाँ ईसा मसीह की मौत हुई थी और उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। ईसा मसीह को जिस जगह पर सूली पर चढ़ाया गया था उस स्थान को ‘गोलगोथा’ नाम से जाना जाता है। 

‘डोम ऑफ़ द रॉक’

येरुशलम में मुस्लिम क्षेत्र चारों इलाकों में सबसे बड़ा है। यहीं ‘डोम ऑफ़ द रॉक’ स्थित है जो एक इस्लामिक तीर्थ स्थल है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार “पैगम्बर मुहम्मद” ने इसी स्थान से जन्नत की यात्रा प्रारम्भ की थी। यहीं पर ‘अल-अक्सा मस्जिद’ भी स्थित है। यह मस्जिद इस्लाम धर्म में “मक्का” और “मदीना” के बाद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। 

यह भी पढ़ें – जानें क्या है जापान की राजधानी

पश्चिमी दीवार

येरुशलम के यहूदी इलाके में कोटेल या ‘पश्चिमी दीवार’ है। माना जाता है कि कभी यहूदियों का पवित्र मंदिर इसी स्थान पर था। यहूदी लोगों का विश्वास है कि इसी जगह से दुनिया बनी है और यहीं पर ‘पैगंबर इब्राहिम’ ने अपने बेटे “इश्हाक” की कुर्बानी की तैयारी की थी। 

यह भी पढ़ें – जानिए चीन की राजधानी और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स

इजरायल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

Israel ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़े कुछ प्रमुख रोचक तथ्यों के बारे में भी बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • इजरायल देश की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी।
  • इजरायल इतना छोटा देश है कि आप पैदल ही पूर्व से पश्चिम तक मात्र दो घंटे में जा सकते हैं। 
  • यह दुनिया का 100वां सबसे छोटा देश है। 
  • इजरायल एक ऐसा देश है, जहां जन्मे किसी भी देश के यहूदी बच्चे को तुरंत ही इजरायल की नागरिकता मिल जाती है। 
  • इजरायल एक लोकतांत्रिक देश है लेकिन  यहाँ कोई लिखित सविधान नहीं है। 
  • इजरायल की आधिकारिक भाषा “हिब्रू” है जो बाइबल की भाषा भी मानी जाती है। 
  • इजरायल में महिलाओं के लिए सैन्य सेवा में काम करना अनिवार्य माना जाता है।

यह भी पढ़ें – जानें क्या है बांग्लादेश की राजधानी?

आशा है कि आपको Israel ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*