Pakistan Ki Rajdhani: ‘इस्लामाबाद’ से पहले क्या थी पाकिस्तान की राजधानी?

1 minute read
पाकिस्तान की राजधानी

Pakistan Ki Rajdhani: ये बहुत कम लोग जानते हैं कि वर्ष 1947 में, भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान की राजधानी वहाँ के सबसे पुराने शहरों में से एक ‘कराची’ थी। इसे पाकिस्तान के जनक ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ ने देश की राजधानी के तौर पर चुना था। लेकिन 1960 के दशक में पाकिस्तान ने अपनी राजधानी कराची से बदलकर ‘इस्लामाबाद’ कर ली थी। 

हालांकि इस्लामाबाद आधिकारिक तौर पर ‘14 अगस्त 1967’ को पाकिस्तान की नई राजधानी बना। वहीं ‘लाहौर’ पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की राजधानी मानी जाती है, जो कराची के बाद इस देश का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों इस्लामाबाद को पाकिस्तान की राजधानी बनाया गया। 

यह भी पढ़ें – दुनिया का सबसे छोटा देश कौनसा है, जिसका क्षेत्रफल मात्र 250 मीटर है 

इसलिए थी ‘कराची’ पाकिस्तान की राजधानी 

क्या आप जानते हैं कराची को राजधानी के रूप में ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ ने चुना था। क्योंकि कराची देश का सबसे पुराना और अधिक जनसंख्या वाला शहर था, वहीं यहाँ से सटा बंदरगाह भी था जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए सबसे अहम था। इसके आलावा कराची को सबसे संपन्न शहर और पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जाना जाता हैं। जिसका अपना विशिष्ट इतिहास, कला और संस्कृति थीं। 

यह भी पढ़ें – जानिए दुनिया के सबसे अमीर देशों में क्या है भारत का स्थान  

क्यों इस्लामाबाद को बनाया गया नई राजधानी?

मोहम्मद अली जिन्ना के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति ‘मुहम्मद अयूब खान’ सत्ता पर काबिज हुए। उनके नेतृत्व में ही पाकिस्तान की राजधानी बदलने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। राजधानी बदलने का मुख्य कारण कराची की अधिक आबादी और बेतरतीब तरीके से बसा हुआ होना था। इसलिए पाकिस्तान सरकार ने यह निर्णय लिया कि राजधानी होने के लिए शहर का एक स्ट्रक्चर के रूप में निर्माण होना चाहिए जहाँ सरकारी कार्यालयों और अन्य इमारतों के निर्माण के लिए भी पर्याप्त स्थान हो। 

इसलिए नई राजधानी बनाने के लिए पाकिस्तान ने रावलपिंडी के पास के इलाकों को चुना। जिसे इस्लामाबाद नाम दिया गया क्योंकि पाकिस्तान जल्द से जल्द इस्लामाबाद को अपनी नई राजधानी बनाना चाहता था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस्लामाबाद से पहले ‘रावलपिंडी’ भी कुछ समय तक पाकिस्तान की अस्थायी राजधानी थी। 

वहीं इस्लामाबाद को नई राजधानी बनाने का एक अहम कारण यह भी था कि पाकिस्तान आर्म्ड फोर्सेस का हेड क्वार्टर इस्लामाबाद से निकट रावलपिंडी शहर में था। बता दें कि इस्लामाबाद में सभी विकास कार्य पुरे होने के बाद इसे आधिकारिक तौर पर 14 अगस्त 1967 को राजधानी बना दिया गया। 

यह भी पढ़ें – जानिए चीन की राजधानी और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स 

जानें पाकिस्तान से जुड़ी अहम बाते 

यहाँ पाकिस्तान देश से जुड़ी कुछ अहम अन्य जानकारियों के बारे में भी बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • मुहम्मद अली जिन्ना को ‘पाकिस्तान के जनक’ के रूप में जाना जाता है।
  • पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है।
  • पाकिस्तान क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का 33वां सबसे बड़ा देश है।
  • पाकिस्तान दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
  • पाकिस्तान की सीमाएं पड़ोसी देश भारत, चीन, अफगानिस्तान और ईरान से मिलती हैं। 
  • आपको बता दें कि ‘सिंधु घाटी सभ्यता’ के कई प्राचीन स्थल पाकिस्तान में पाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें – जानिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बारे में 

आशा है आपको पाकिस्तान की राजधानी (Pakistan Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*