जानिए चीन की राजधानी और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स 

1 minute read
60 views
चीन की राजधानी और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स

भारत के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या चीन देश की है। वहीं क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन को दुनिया में रशिया और  कनाडा के बाद तीसरा स्थान प्राप्त हैं। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि चीन दुनिया के 14 देशों के साथ अपनी इंटरनेशनल बॉउंड्रीज शेयर करता है। बता दें कि चीन की सीमाएं अफगानिस्तान, भूटान, भारत, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, लाओस, मंगोलिया, वियतनाम, म्यांमार, नेपाल, उत्तर कोरिया, पाकिस्तान और रशिया के साथ मिली हुई हैं। 

इसके आलावा चीन दुनिया के अमीर देशों की सूची में दूसरे स्थान हैं। जिसकी $19,374 बिलियन की जीडीपी दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले कही ज्यादा हैं। चीन में वर्ष 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के बराबर 10 नए शहर बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर देशों में एक चीन की राजधानी और इस देश से जुड़े कुछ प्रमुख रोचक तथ्य। 

चीन की राजधानी क्या है?

बता दें कि चीनी जनवादी गणराज्य की राजधानी ‘बीजिंग’ है व यह विश्व के सबसे बड़े नगरों में से एक हैं। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केंद्र भी है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर ‘शंघाई’ है जो देश का वित्तीय केंद्र है। चीन की मुद्रा यानि करेंसी ‘युआन’ है। 

यह भी पढ़ें – जानिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बारे में 

चीन से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स

यहाँ आपको चीन की राजधानी की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में भी बताया जा रहा है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • इंग्लिश बोलने वाले लोग अमेरिका से ज्यादा चीन में हैं। 
  • चीन में ऐसी कई गगनचुंबी ईमारतें हैं जो वीरान पड़ी हैं, जिनमें कोई नहीं रहता। हालांकि उन शहरों को बसाने की कोई प्लानिंग नहीं है। यही वजह है कि वहां के कई शहरों को ‘घोस्ट सिटी’ भी कहा जाता है। 
  • कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पाइरेसी के मामले में चीन दुनिया का नंबर वन देश है। चीन में लगभग ‘78 फीसदी’ कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पाइरेटेड होते हैं। 
  • दुनियाभर के ‘जायंट पांडा’ पर चीन का अधिकार है। 
  • चीन के अमीर लोग किसी दूसरे व्यक्ति को अपने बदले जेल भेज सकते हैं। 
  • अगर आप हॉट एयर बैलून से धरती को निहारने निकलेंगे, तो चीन का ‘यांगशुओ शहर’ सबसे खूबसूरत नजर आएगा। 
  • चीन में लगभग साढ़े 3 करोड़ लोग से ज्यादा की आबादी गुफाओं में रहती हैं, इन गुफाओं को ‘योडॉन्गस’ कहा जाता है। 
  • चीन में खुदकुशी की इतनी घटनाएं होती हैं कि वहां ‘बॉडी फिशर’ की नौकरी आसानी से मिल जाती है। इन लोगों का काम नदी में से डेड बॉडी निकालने का होता है। 
  • हर साल 45 बिलियन चॉपस्टिक का निर्माण केवल चीन में होता है। 
  • चीन में अब तक का सबसे लंबा ट्रैफिक जैम 10 दिनों का था। वर्ष 2010 में अगस्त माह की इस घटना में बीजिंग से मंगोलिया जाने वाले रूट पर 60 मील तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। 

यह भी पढ़ें – जानिए यूरोप के देशों की सूची उनकी राजधनी और क्षेत्रफल के बारे में 

आशा है आपको चीन की राजधानी से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert