Iran Ki Rajdhani: जानें क्या है ईरान की राजधानी?

1 minute read
Iran Ki Rajdhani: जानें क्या है ईरान की राजधानी?

ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित एक देश है। जिसे सन 1935 से पहले ‘फारस’ नाम से जाना जाता था। वहीं फारसी भाषा में ईरान का शाब्दिक अर्थ है ‘आर्यों की जमीन’। बता दें कि Iran Ki Rajdhani का नाम ‘तेहरान’ है। वर्तमान में ईरान क्षेत्रफल के मामले में दुनिया का 18वां सबसे बड़ा देश है। आइए अब हम Iran Ki Rajdhani के साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ अन्य विशेताओं के बारे में जानते हैं। 

ईरान की राजधानी 

ईरान का आधिकारिक नाम है ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान’ है। जो 11 फरवरी 1979 में इस्लामिक क्रांति के बाद अस्तित्व में आया। लेकिन इससे भी पूर्व ईरान में ‘पारसी’ राजधर्म हुआ करता था। वहीं वर्तमान में Iran Ki Rajdhani का नाम ‘तेहरान’ है, जिसका अर्थ है ‘गर्म टीला’। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईरान को पूरी दुनिया में ‘पिस्ता की राजधानी’ के नाम से जाना जाता है। 

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

इन देशों से मिलती हैं सीमाएं 

ईरान दुनिया की प्राचीन सभ्यता वाला देश है और यह भारत के भी बहुत करीब रहा है। क्या आप जानते हैं कि प्राचीन समय में यहीं से भारत पर विदेशी हमलावरों का आगमन होता था। वहीं ईरान की सीमाएं उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अजरबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की व पूर्व में अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान से मिलती हैं। 

यह भी पढ़ें – जकार्ता नहीं बल्कि ये होगी इंडोनेशिया की नई राजधानी

फ़ारसी है आधिकारिक भाषा 

ईरान की आधिकारिक भाषा ‘फ़ारसी’ है जिसका उपयोग मुख्य रूप से शिक्षा, प्रशासन, घरेलू व्यापर और व्यावसायिक जीवन में किया जाता है। इसके साथ ही ईरान में अरबी, कुर्दिश और आर्मेनियन भाषाएं भी बोली जाती हैं। वहीं ईरान की मुद्रा ‘रियाल’ (Rial) है। 

यह भी पढ़ें – इजरायल की राजधानी 

ईरान में है बिल्लियों की सबसे पुरानी प्रजाति

क्या आप जानते हैं कि ‘ईरानी बिल्ली’ की प्रजाति दुनिया में बिल्लियों की सबसे पुरानी प्रजातियों में से एक है। जिसके शरीर पर बड़े बाल होते हैं, ताकि वो सर्दी से स्वयं की रक्षा कर सके। इस प्रजाति की बिल्लियाँ पूरी दुनियाभर में मशहूर हैं। 

यह भी पढ़ें –  ‘दार-अस-सलाम’ के बाद यह बनी तंजानिया की राजधानी

आशा है कि आपको Iran Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*