Italy Ki Rajdhani: जानें क्या है इटली की राजधानी?

1 minute read
Italy Ki Rajdhani: जानें क्या है इटली की राजधानी?

इटली, आधिकारिक रूप से इतालवी गणराज्य (Italian Republic), दक्षिणी यूरोप का एक देश है। बता दें कि Italy Ki Rajdhani का नाम ‘रोम’ (Rome) है जिसका अपना एक प्राचीन इतिहास रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘रोम’ स्वायत्त देश ‘वैटिकन सिटी’ की भी राजधानी है। 

जो दुनिया का सबसे छोटा देश है और यह इटली की राजधानी रोम के बीचों-बीच बसा हुआ है। इसलिए वर्तमान में ‘रोम’ को दो देशों की राजधानी भी कहाँ जाता है। आइए अब हम Italy Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

यह भी पढ़ें – थाईलैंड की राजधानी

इटली की राजधानी

Italy Ki Rajdhani का नाम ‘रोम’ (Rome) है। इटली दक्षिणी यूरोप का एक देश है, जिसका क्षेत्रफल 294,140 किलोमीटर है। बता दें कि ‘रोम’ सन 1871 में इटली साम्राज्य की राजधानी बना था और सन 1946 में ‘इतालवी गणतंत्र’ (Italian Republic) की राजधानी कहलाया। 

वहीं इटली देश की सीमाएं फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, वैटिकन सिटी, स्लोवेनिया, सैन मैरिनो और ऑस्ट्रिया के साथ जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही ‘रोम’ (Rome) में ही ईसाई धर्म के प्रमुख संप्रदाय “रोमन कैथोलिक चर्च” का केंद्र है और इस संप्रदाय के सर्वोच्च “धर्मगुरु पोप” का निवास स्थान भी यही पर है।

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

“कोलोसियम” दुनिया के सात अजूबों में से एक 

“कोलोसियम” (Colosseum) इटली की राजधानी ‘रोम’ के केंद्र में स्थित एक एम्फीथिएटर है। यह दुनिया का सबसे प्राचीन एम्फीथिएटर है, जिसका निर्माण 72 ई. में “सम्राट वेस्पासियन” के समय शुरू हुआ था और 80 ई. में उनके उत्तराधिकारी “टाइटस” के समय पूरा हुआ। क्या आप जानते हैं कि “कोलोसियम” (Colosseum) दुनिया का सबसे बड़ा स्टैंडिंग एम्फीथिएटर है, जिसमें दर्शकों की औसत संख्या 65,000 है। इसके साथ ही “कोलोसियम” को दुनिया के सात अजूबों में भी सूचीबद्ध किया गया है। 

यह भी पढ़ें – जकार्ता नहीं बल्कि ये होगी इंडोनेशिया की नई राजधानी

‘सिटी ऑन वॉटर’

इटली का ‘वेनिस’ शहर दुनियाभर में अपनी खूबसूरती और द्वीपों के लिए मशहूर है। यह मुख्य आकर्षण का केंद्र इसलिए भी माना जाता है क्योंकि यहाँ करीबन 120 द्वीप हैं, इसलिए इसे ‘सिटी ऑन वॉटर’ के नाम से भी जाना जाता हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वेनिस में यातायात के लिए बस, टैक्सी, ट्राम, मोटरसाइकल आदि का प्रयोग नहीं किया जाता बल्कि यहाँ घूमने के लिए नावों या फिर पैदल ही घूमा जा सकता हैं।  

यह भी पढ़ें – ईरान की राजधानी

आशा है कि आपको Italy Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*