Today’s Current Affairs in Hindi | 19 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 19 September 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 19 सितंबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

19 सितंबर 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने कर्नाटक के ‘होयसल मंदिर’ को विश्व घरोहर का दर्जा दिया है।
  2. हाल ही में जम्मू कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद ‘कैप्टन तुषार महाजन’ के नाम पर रखा गया है।
  3. हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया’ ने नवनिर्मित ‘उड़ान भवन’ और भारतकोष अग्रिम जमा (ई-वॉलेट) सुविधा के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया है।
  4. हाल ही में दिल्ली के ‘राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल’ में भारत के पहले ट्रांसजेंडर आउट पेशंट विभाग यानी OPD को शुरू किया गया है।
  5. हाल ही में असम राज्य के मुख्यमंत्री  हिमंत बिस्वा सरमा को सिंगापुर की शीर्ष फेलोशिप ‘ली कुआन यू एक्सचेंज फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।
  6. हाल ही में ‘कार्लोस सैंज’ ने सिंगापुर ग्रैंड पिक्स 2023 का खिताब जीता है।
  7. हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पहली बार ‘दिव्यांगजनों का महाकुंभ’ आयोजित किया गया है।
  8. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने ‘शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय’ को विश्व धरोहर के रूप में मान्यता दी है।
  9. हाल ही में अरुणाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ‘मुख्यमंत्री श्रमिक कल्याण योजना’ की घोषणा की है।
  10. हाल ही में ‘ मेजर पायल छाबड़ा’ पैरा कमांडो बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी है।
  11. हाल ही में 18 सितंबर को ‘विश्व बांस दिवस’ मनाया गया है।
  12. हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सरकार ‘नमो 11 सूत्रीय कार्यक्रम’ शुरू करेगी।
  13. हाल ही में पंजाब राज्य सरकार ‘अवशेष मुक्त बासमती चावल’ की खेती का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी।
  14. हाल ही में ‘न्यायमूर्ति काजी फैज ईशा’ पाकिस्तान देश के 29वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
  15. हाल ही में ISSF निशानेबाजी वर्ल्ड कप 2023 में भारत की ‘ऐलावेलिन वेलारिवन’ ने गोल्ड मेडल जीता है।
  16. हाल ही में टाइम मैगजीन ने दुनिया की टॉप 100 कंपनियों की सूची में भारतीय कंपनी ‘इंफोसिस’ को 64वां स्थान मिला है।
  17. हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 84 कलाकारों को ‘संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार‘ से सम्मानित किया है।
  18. हाल ही में मध्य प्रदेश के राज्यपाल ‘मंगुभाई पटेल’ को लंदन में अंतरराष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  19. हाल ही में भारत में IIT कानपुर ने स्टार्टअप इको सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए ‘ICICI बैंक’ के साथ साझेदारी की है।
  20. हाल ही में ‘श्रीनिवासन के स्वामी’ ने ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ (ABC) के चेयरमैन का पदभार ग्रहण किया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi (19 सितंबर का इतिहास) – एप्पल ने शुरू की थी आईफोन 6 की बिक्री

19 सितंबर 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:- 

1. हाल ही में ICCR ने किस राज्य में ‘वैशाली फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी’ का आयोजन किया है?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) झारखंड 
(C) बिहार 
(D) गुजरात
उत्तर- (C) बिहार 

2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना’ का शुभारंभ किया है?

(A) मध्य प्रदेश 
(B) राजस्थान 
(C) ओडिशा 
(D) कर्नाटक 
उत्तर- (A) मध्य प्रदेश 

3. हाल ही में कहाँ ‘एकीकृत बिजली उपभोक्ता पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया है?

(A) बेंगलुरु 
(B) पुणे 
(C) नई दिल्ली 
(D) शिमला 
उत्तर- (D) शिमला 

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के लिए ‘मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ की घोषणा की है?

(A) तमिलनाडु 
(B) तेलंगाना 
(C) त्रिपुरा 
(D) मिजोरम
उत्तर- (B) तेलंगाना 

5. हाल ही में किस राज्य में ‘आदि शंकराचार्य’ की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा?

(A) उत्तर प्रदेश 
(B) गुजरात 
(C) मध्य प्रदेश
(D) कर्नाटक 
उत्तर- (C) मध्य प्रदेश 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*