जानिए अग्नि की उड़ान एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में

1 minute read
अग्नि की उड़ान एपीजे अब्दुल कलाम

भारत एक ऐसा महान देश है जिसने अपने ज्ञान और विज्ञान से संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया। भारत जैसे महान देश में कई ऐसे महान वैज्ञानिक हुए, जिनके समर्पण ने विश्व कल्याण और लोकहित में एक मुख्य भूमिका निभाई। इन्ही में से एक भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न ए पी जे अब्दुल कलाम भी थे। भारतरत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उपलब्धियां आज भी युवाओं को प्रेरित करती हैं, जिसमें से एक उपलब्धि उनके द्वारा लिखित पुस्तक “अग्नि की उड़ान” भी है। इस पोस्ट के माध्यम से आपको अग्नि की उड़ान एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में जानकारी मिलेगी, जिसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

अग्नि की उड़ान एपीजे अब्दुल कलाम

भारत के ग्याहरवें राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम पर लिखित अग्नि की उड़ान पुस्तक केवल उनकी कहानी नहीं, बल्कि यह पुस्तक डॉ. कलाम के व्यक्तित्व एवं पेशेवर संघर्षों की कहानी के साथ ‘अग्नि’, ‘पृथ्वी’, ‘त्रिशूल’ और ‘नाग’ मिसाइलों के विकास की भी कहानी हैं। यह एक ऐसी घटना थी, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिसाइल सम्पन्न देश के रूप में पहचान दिलाई थी। यह टेक्नोलॉजी एवं रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की आज़ाद भारत की भी कहानी है।

15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु के रामेश्वरम में एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यानि कि

अग्नि की उड़ान पुस्तक की संक्षिप्त प्रस्तावना

इस पुस्तक के माध्यम से आप बदलते भारत की तस्वीर को देख पाएंगे, एपीजे अब्दुल कलाम की यह पुस्तक आपको संघर्षों का सम्मान करना सिखाएगी, आपको हर परिस्थिति में प्रेरित करेगी। इस पुस्तक में एपीजे अब्दुल कलाम के अनुभवों और शब्दों को ससम्मान रचित किया गया है, इस पुस्तक में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारत की आत्मनिर्भर होने पर बल दिया।

एपीजे अब्दुल कलाम ने जीवन भर संघर्षों को सहा, पीड़ाओं में पलकर भी उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा। इस पुस्तक में आप उनके संघर्षों के हर किस्से से परिचित हो सकते हैं, यह गुण भारत का हर युवा उनसे सीखा सकता है। 

यह पुस्तक “अग्नि की उड़ान” देश के हर उस नागरिक के लिए लिखी गई है, जिनका एपीजे अब्दुल कलाम के प्रति अत्यधिक लगाव है और जिनमें से एक वह स्वयं को मानते हैं। वास्तविकता तो यही है कि विनम्र और सीधे-सादे लोगों से उनका सदैव सहज संबंध रहा है, जो स्वयं उनकी सादगी एवं आध्यात्मिकता का परिचायक है।

FAQs 

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम “अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम” था।

अब्दुल कलाम कौन सी मिसाइल बनाई थी?

अब्दुल कलाम ने अग्नि और पृथ्वी मिसाइलों के सफल विकास में मुख्य भूमिका निभाई थी।

भारत की पहली मिसाइल का क्या नाम है?

भारत की पहली मिसाइल का नाम “पृथ्वी” है।

आशा है कि आप इस पोस्ट के माध्यम से अग्नि की उड़ान एपीजे अब्दुल कलाम, के बारे में जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*