Afghanistan Ki Rajdhani: जानें क्या है अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी? 

1 minute read
Afghanistan Ki Rajdhani: जानें क्या है अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी?

अफ़ग़ानिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है। वहीं Afghanistan Ki Rajdhani का नाम ‘काबुल’ (Kabul) है, जो अफगानिस्‍तान का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादशाह “अहमद शाह दुर्रानी” के पुत्र “तैमूर शाह दुर्रानी” के शासनकाल के दौरान सन 1776 में ‘काबुल’ (Kabul) को अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी बनाया गया था। आइए अब हम Afghanistan Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी 

अफ़ग़ानिस्तान का पूरा नाम “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान” है। अफ़ग़ानिस्तान एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसका क्षेत्रफल 652,860 वर्ग किलोमीटर है। वहीं Afghanistan Ki Rajdhani का नाम ‘काबुल’ (Kabul) है। बता दें कि ‘काबुल’ (Kabul) समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो  काबुल सफेद खो पहाड़ी और काबुल नदी के बीच बसा हुआ है। 

यह भी पढ़ें – इजरायल की राजधानी 

अफ़ग़ानिस्तान की सीमाएं 

वहीं अफ़ग़ानिस्तान की सीमाएं 6 देशों से मिलती हैं। जो पूर्व में पाकिस्तान, उत्तर पूर्व में भारत तथा चीन, उत्तर में ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान तथा तुर्कमेनिस्तान तथा पश्चिम में ईरान से जुड़ी हुई है। बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान की आधिकारिक भाषा ‘पश्तो’ है जिसका उपयोग शिक्षा, प्रशासन, घरेलू व्यापर और दैनिक जीवन में किया जाता है। इसके साथ ही यहाँ दारी, उज्बेक, तुर्कमान और फ़ारसी भाषा भी बोली जाती है। वहीं अफ़ग़ानिस्तान की मुद्रा का नाम ‘अफगानी’ है।  

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

ऑयल पेंटिंग्स का घर  

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में पहली ऑयल पेंटिंग यूरोप में नहीं बल्कि अफ़ग़ानिस्तान की बमियान गुफाओं में बनी थी। इसे ही सर्वप्रथम ‘ऑयल पेंटिंग्स का घर’ भी कहाँ जाता है। यह जगह इतनी प्रसिद्ध है कि दुनियाभर से पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं। इसके साथ ही अफ़गानिस्तान ‘रेशम मार्ग’ और मानव प्रवास का भी प्राचीन केंद्र बिंदु रहा है। यहाँ पुरातत्वविदों को मध्य पाषाण काल ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। 

यह भी पढ़ें – ईरान की राजधानी

‘बुजकाशी’ है राष्ट्रीय खेल

अफ़ग़ानिस्तान का राष्ट्रीय खेल ‘बुजकाशी’ है, इसे दुनिया के सबसे खतरनाक खेलों में से एक माना जाता है। बता दें कि इस खेल में घोड़े पर सवार लोग एक मृत बकरी को जमीन से उठाने और उसे मैदान के केंद्र में बने एक गोल घेरे (फिनिशिंग प्वाइंट) में फेंकने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें –  ‘दार-अस-सलाम’ के बाद यह बनी तंजानिया की राजधानी

महान कवि ‘रूमी’ की घरती 

क्या आप जानते हैं कि 13वीं शताब्दी में महान कवि ‘रूमी’ का जन्म भी यहीं हुआ था। महान सूफी कवि ‘रूमी’ का पूरा नाम ‘मौलाना जलालुद्दीन रूमी’ था जो विश्व के सर्वाधिक पढ़ें जाने वाले कवियों में से एक माने जाते हैं। रूमी फारसी साहित्य के सबसे बड़े लेखक थे जिन्होंने ‘मसनवी’ विधा में महत्वपूर्ण योगदान किया था। 

यह भी पढ़ें – थाईलैंड की राजधानी

आशा है कि आपको Afghanistan Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*