Indonesia Ki Rajdhani: जकार्ता नहीं बल्कि ये होगी इंडोनेशिया की नई राजधानी 

1 minute read
Indonesia Ki Rajdhani

अब तक हम Indonesia Ki Rajdhani ‘जकार्ता’ पढ़ते आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब इंडोनेशिया की राजधानी बदलने वाली है। जिसका मुख्य कारण इंडोनेशिया की लगातार बढ़ती जनसंख्या, अत्याधिक प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज है। इसके साथ ही राजधानी जकार्ता भूकंप के प्रति भी काफी संवेदनशील है और इसपर ‘जावा सागर’ में तेजी से डूबने का खतरा मंडरा रहा है।

इन्हीं सब कारणों को देखते हुए इंडोनशिया सरकार ने देश की राजधानी को बदलकर ‘बोर्नियो द्वीप’ पर ले जाने का निर्णय लिया है। इंडोनेशिया की संसद द्वारा देश की राजधानी जकार्ता से कालीमंतन स्थानांतरित करने की मंजूरी के बाद नई राजधानी ‘नुसंतारा’ होने की बात तय हो गई है। आपको बता दें कि नुसंतारा इंडोनेशिया का एक पुराना शब्द है जिसका अर्थ होता है- द्वीपसमूह। 

यह भी पढ़ें – जानिए दुनिया के सबसे अमीर देशों में क्या है भारत का स्थान  

नुसंतारा होगी नई राजधानी

इंडोनेशिया की सरकार अब जल्द ही बोर्नियो के पूर्वी कालीमंतन प्रांत में करीबन 256,000 हेक्टेयर में विशाल शहर में नई राजधानी बनाएगी। इसके साथ ही यहाँ सरकारी ऑफिस, मेट्रो सिटी और इनोवेशन सेंटर्स का भी निर्माण किया जाएगा। 

इंडोनेशिया सरकार की योजना वर्ष 2024 तक ‘नुसंतारा’ में राष्ट्रपति भवन को तैयार करना है। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों को भी तह समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 15 लाख सिविल सर्वेंट्स को जकार्ता से नई राजधानी ‘नुसंतारा’ में शिफ्ट किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – जानें ‘रियो डी जेनेरियो’ के बाद किसे बनाया गया ब्राजील की नई राजधानी? 

जानिए क्यों बदलनी पड़ी राजधानी?

जकार्ता की लगातार बढ़ती जनसंख्या और क्लाइमेट चेंज के कारण इसपर तेजी से जावा सागर में डूबने का खतरा मंडरा रहा है। जकार्ता की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2050 तक इसका एक तिहाई हिस्सा जलमगन हो सकता है। वहीं राजधानी में अत्याधिक प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और अक्सर भूंकप के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इन्हीं सब समस्याओं से निजात पाने के लिए इंडोनेशिया सरकार ने नई राजधानी बनाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें – जानिए चीन की राजधानी और इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स 

आशा है आपको इंडोनेशिया की राजधानी (Indonesia Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*