Vietnam Ki Rajdhani: जानें क्या है वियतनाम की राजधानी?

1 minute read
Vietnam Ki Rajdhani

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। वहीं Vietnam Ki Rajdhani का नाम ‘हनोई’ (Hanoi) है, जो वियतनाम का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। क्या आप जानते हैं कि वियतनाम दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक हैं, जहाँ पूरी दुनिया से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। आइए अब हम Vietnam Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

वियतनाम की राजधानी

वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया में स्थित एक देश है, जिसका क्षेत्रफल 310,070 वर्ग किलोमीटर है। यह देश उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर से अपनी समुंद्री सीमा साझा करता है। Vietnam Ki Rajdhani का नाम ‘हनोई’ (Hanoi) है, जो लाल नदी के किनारे बसी हुई है। बता दें कि वियतनाम की मुद्रा का नाम ‘वियतनामी डोंग’ (Vietnamese Dong) है। 

दुनिया की सबसे विशालकाय गुफा

वियतनाम दुनियाभर में टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वियतनाम में दुनिया की सबसे बड़ी गुफा मौजूद है, जो सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बिंदु है। बता दें कि यह विशालकाय गुफा मध्य वियतनाम (Central Vietnam) के जंगलों में स्थित है, जिसे ‘हैंग सन डूंग’ (Hang Son Doong) नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह गुफा हजारों साल पुरानी हो सकती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ‘हैंग सन डूंग’ इतनी बड़ी गुफा है कि इसमें 40 मंजिला इमारत बनाई जा सकती है। 

संबंधित लेख 

आशा है कि आपको वियतनाम की राजधानी (Vietnam Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*