जानिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी के बारे में 

1 minute read
अमेरिका की राजधानी

दुनिया के सबसे शक्तिशाली और विकसित देशों में अमेरिका को प्रथम स्थान हासिल है। वहीं अमेरिका देश की राजधानी वाशिंगटन डीसी पूरी दुनिया की सबसे ताकतवर राजधानी मानी जाती है जो दुनियाभर की राजनीति का एक मुख्य केंद्र भी हैं। क्योंकि यहाँ से लिए हुए निर्णयों का असर कही न कहीं पूरी दुनिया पर जरूर पड़ता है। आइए जानते हैं अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी का इतिहास और यहाँ के सभी शहरों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

अमेरिका की राजधानी

अमेरिका जिसे आमतौर पर सयुंक्त राज्य अमेरिका के नाम से भी जाना जाता हैं, यह 50 से अधिक राज्यों से मिलकर बना हैं। बता दी कि पूर्व में अमेरिका की राजधानी सन 1791 के समय ‘फिलाडेल्फिया’ में हुआ करती थी। लेकिन सन 1800 तक आते आते वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की नई राजधानी बनाया गया।   

राजधानी वाशिंगटन डीसी को बनाए जाने का निर्णय तत्कालीन राष्ट्रपति ‘जॉर्ज वॉशिंटटन’ ने लिया था। वह चाहते थे कि सयुंक्त राज्य अमेरिका की मुख्य राजधानी पोटोमैक नदी के किनारे बनाई जाए। इसके लिए उन्होंने मैरीलैंड और वर्जीनिया के बड़े भू-भागों से जगह लेकर सन 1800 में वॉशिंगटन डीसी को अमेरिका की नई राजधानी बनाया। 

जानिए क्या है वाशिंगटन डीसी का अर्थ 

सयुंक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति और वाशिंगटन डीसी राजधानी के संस्थापक रहे जॉर्ज वॉशिंटटन के नाम पर ही वाशिंगटन डीसी नाम रखा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें जुड़े डीसी का क्या अर्थ हैं। 

बता दें कि वाशिंगटन डीसी में डीसी का अर्थ ‘डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया’ होता है। यह नाम अमेरिका की खोज करने वाले ‘क्रिस्टोफर कोलंबस’ के नाम से लिया गया था। वहीं वर्ष 1871 में कोलंबिया क्षेत्र का आधिकारिक तौर पर नाम बदलकर डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया कर दिया गया था। यह थी दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की राजधानी वॉशिंगटन डीसी का संक्षिप इतिहास की कहानी। आइए जानते हैं अमेरिका के सभी शहरों के बारे में विस्तार से। 

जानिए अमेरिका के सभी शहरों के नाम 

यहां आपको अमेरिका देश के सभी राज्यों के नाम भी बताएं जा रहे है। जिन्हें आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

न्यूयॉर्क सिटी लॉस एंजेलिसफिलाडेल्फिया मैनहटन
शिकागोब्रुकलिनसैन एन्टोनियोसैन डिएगो
क्वींसह्युस्टनद ब्रोंक्स डैलस
फीनिक्ससैन होज़ेऑस्टिनजैक्सनविल
सैन फ़्रांसिस्कोकोलंबसफोर्ट वर्थइंडियानापोलिस
शेर्लोटडॅनवरएल पासोडिट्रायट
सीऐटलबोस्टनमेम्फिसन्यू साउथ मेम्फिस
पोर्टलैंडओक्लाहोमा सिटीलास वेगासबाल्टीमोर
वॉशिंगटन, डी॰ सीमिल्वौकीसाउथ बोस्टनअफोंसो दे अल्बुकर्की
टक्सननैशविलफ्रेस्कोसैक्रामेण्टो
केन्सासस्टेटन आइलैंडवर्जिनिया बीचमियामी
लाँग बीचअटलांटा रालेघऑक्लैण्ड
मेसाकोलोरेडो स्प्रिंग्सओमाहामिनियापोलिस
न्यू ऑरलियन्सआर्लिंगटनक्लीवलैंडबेकर्सफ़ील्ड
विचिटाहोनोलूलूटांपाऑरोरा
टुल्साएनाहिमवेस्ट रालेघसाण्टा आना
कॉर्पस क्रिस्टीरिवर्साइडसेंट लुइसलेक्सिंगटन
स्टॉकटनपिट्सबर्ग

दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*