Nepal Ki Rajdhani | जानें क्या है नेपाल की राजधानी?

1 minute read
Nepal Ki Rajdhani

नेपाल एशिया महाद्वीप का एक देश है, जो हिमालय में स्थित है। बता दें कि Nepal Ki Rajdhani का नाम ‘काठमांडू’ (Kathmandu) है। वहीं नेपाल दुनिया की दो विशाल आबादी वाले देशों के बीच में बसा एक ख़ूबसूरत देश है, जिसके उत्तर में चीन और दक्षिण में भारत स्थित है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि नेपाल में कभी कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया गया क्योंकि नेपाल कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा। वहीं भगवान “गौतम बुद्ध” का जन्म भी नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। आइए अब हम Nepal Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

नेपाल की राजधानी 

नेपाल एशिया महाद्वीप में हिमालय में स्थित एक देश है, जिसका क्षेत्रफल 143,350 वर्ग किलोमीटर है। वहीं Nepal Ki Rajdhani का नाम ‘काठमांडू’ (Kathmandu) है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि पौराणिक कथाओं व वैज्ञानिक शोध के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू, कभी एक झील हुआ करती थी। नेपाल उत्तर में चीन और पश्चिम में भारत व भूटान के साथ अपनी सीमाएं सांझा करता है। 

नेपाल में हैं दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटियां नेपाल देश में मौजूद हैं। बता दें कि दुनिया के 10 सबसे ऊंचे पर्वतों में से 8 नेपाल देश में हैं। वहीं दुनिया की सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) जिसकी ऊँचाई 8848 मीटर है, वह भी नेपाल में ही हैं। लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि माउंट एवरेस्ट को स्थानीय भाषा में ‘सागरमथा’ के नाम से जाना जाता है।  

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि नेपाल एक ऐसा देश है, जिसका समय टाइमजोन के हिसाब से नहीं बल्कि माउंट एवरेस्ट के आधार पर निर्धारित होता है। यही कारण है जिसकी वजह से नेपाल की घड़ी विश्व मानक समय से करीबन 45 मिनट पीछे है। 

नेपाल में नहीं मनाया जाता स्वतंत्रता दिवस 

Nepal Ki Rajdhani ‘काठमांडू’ देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ यहाँ का आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र भी हैं। नेपाल का नाम दुनिया के उन देशों में शुमार हैं, जहाँ ग्लोबलाइजेशन और आधुनिकता ने यहाँ की संस्कृति को तनिक भी प्रभावित नहीं किया। वहीं नेपाल एक ऐसा देश है जहाँ स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता क्योंकि नेपाल कभी भी किसी देश का गुलाम नहीं रहा। लेकिन यहाँ हर वर्ष 20 सितंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। बता दें कि नेपाल की आधिकारिक भाषा ‘नेपाली’ है व मुद्रा का नाम ‘नेपाली रुपया’ (Nepalese Rupee) है। 

संबंधित लेख 

आशा है कि आपको नेपाली की राजधानी (Nepal Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*