Sri Lanka Ki Rajdhani: ‘कोलंबो’ नहीं बल्कि यह है श्रीलंका की प्रशासनिक राजधानी?

1 minute read
Sri Lanka Ki Rajdhani

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे भी कई देश है जिनकी एक से ज्यादा राजधानी होती हैं। इनमें मलेशिया, नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका और चेक गणराज्य के साथ ही एक नाम श्रीलंका देश का भी आता है। श्रीलंका में भी दो शहरों को राजधानी का दर्जा प्राप्त है, बता दें कि Sri Lanka Ki Rajdhani का नाम ‘श्रीजयवर्धनापुरा कोटे’ (Sri Jayawardenepura Kotte) है जो देश की प्रशासनिक राजधानी है, वहीं ‘कोलंबो’ (Colombo) देश की आर्थिक राजधानी है। आइए अब हम Sri Lanka Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य जानकारियां प्राप्त करते हैं। 

श्रीलंका की राजधानी

श्रीलंका भारत के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित एक छोटा-सा द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 62,710 वर्ग किलोमीटर है। वहीं श्रीलंका दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसके दो शहरों को राजधानी का दर्जा प्राप्त है। Sri Lanka Ki Rajdhani ‘श्रीजयवर्धनापुरा कोटे’ (Sri Jayawardenepura Kotte) है जो देश की प्रशासनिक राजधानी है, वहीं ‘कोलंबों’ (Colombo) देश की वाणिज्यिक राजधानी है। 

इन दोनों शहरों का ही इतिहास में राजनीतिक और वाणिज्यिक महत्त्व रहा है, इसलिए दोनों शहरों को ही श्रीलंका की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। बता दें कि श्रीलंका की आधिकारिक मुद्रा ‘श्रीलंकाई रुपया’ है, वहीं श्रीलंका में मुख्य रूप से सिंहली, तमिल और अंग्रेजी भाषाएं बोली जाती हैं। 

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

 ‘श्रीजयवर्धनापुरा कोटे’ थी सिंहली साम्राज्य की राजधानी 

क्या आप जानते हैं कि 14वीं शताब्दी में सिंहली साम्राज्य के शासनकाल के दौरान श्रीलंका की राजधानी ‘श्रीजयवर्धनापुरा कोटे’ हुआ करती थी। लेकिन 16वीं शताब्दी आते-आते यहाँ पुर्तगालियों ने आक्रमण करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे देश पर अपना शासन स्थापित कर लिया। जिसके बाद उन्होंने व्यापार के लिए कोलंबों को अपनी नई राजधानी बनाया। इसके बाद श्रीलंका पर ब्रिटिश हुकूमत ने अपना आधिपत्य जमा लिया लेकिन उन्होंने राजधानी में कोई बदलाव नहीं किया। 

वर्ष 1948 में श्रीलंका को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली जिसके बाद वह स्वतंत्र देश के रूप में दुनिया के नक्शे पर काबिज हुआ। इसके बाद श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति जेआर जयावर्धने (J.R. Jayawardene) के शासनकाल में Sri Lanka Ki Rajdhani को बदलकर ‘श्रीजयवर्धनापुरा कोटे’ बनाया गया।  

यह भी पढ़ें – इजरायल की राजधानी 

बौद्ध मठों के लिए है विख्यात 

श्रीलंका पूरी दुनिया में बौद्ध मठों व मंदिरों के लिए प्रसिद्ध हैं। वहीं श्रीलंका के कैंडी शहर में एक ऐसा मंदिर है जहां “महात्मा गौतम बुद्ध” के दांत रखे गए हैं। इस मंदिर को “दांत मंदिर” के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर पूरी दुनिया में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए श्रद्धा का केंद्र हैं। 

यह भी पढ़ें – अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी

आशा है कि आपको Sri Lanka Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*