Bhutan Ki Rajdhani: ‘पुनाखा’ के बाद किसे बनाया गया भूटान की राजधानी?

1 minute read
Bhutan Ki Rajdhani

भूटान दक्षिण एशिया का एक देश है जो कि हिमालय के पूर्व में स्थित है। वहीं Bhutan Ki Rajdhani का नाम ‘थिम्फू’ (Thimphu) है, जो भूटान का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक, राजनितिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ष 1955 से पहले भूटान की राजधानी ‘पुनाखा’ (Punakha) हुआ करती थी। परंतु बाद में भूटान की नई राजधानी के रूप में ‘थिम्फू’ (Thimphu) को स्थापित किया गया। आइए अब हम Bhutan Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

भूटान देश के बारे में

भूटान दक्षिण एशिया का एक देश है जो कि हिमालय के पूर्व में स्थित है। वहीं भूटान की सीमाएं उत्तर में चीन और दक्षिण में भारत से लगती है। बता दें कि भूटान की सीमाएं भारत के चार राज्यों से मिलती हैं, इनमें असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश राज्य शामिल हैं। इन राज्यों से मिलने वाली कुल सीमा तकरीबन 699 किलोमीटर लंबी है। इसके साथ ही भूटान का कुल क्षेत्रफल 38,117 वर्ग किलोमाटर है, जो दुनिया के क्षेत्रफल में 0.01 % की हिस्सेदारी रखता है। 

भूटान की आधिकारिक भाषा ‘जोखांग’ (Jokhang) है, जो कि एक चीनी-तिबब्ती भाषा है। वहीं भूटान की राष्ट्रीय मुद्रा ‘नगुल्ट्रम’ (Ngultrum) है। बता दें कि भूटान एक कृषि प्रधान देश है, जो कि अर्थवयवस्था का मुख्य स्रोत है। इसके साथ ही ‘धर्म बौद्ध’ भूटान का राजकीय धर्म है। 

भूटान की राजधानी

क्या आप जानते हैं कि वर्ष 1955 से पहले Bhutan Ki Rajdhani ‘पुनाखा’ (Punakha) हुआ करती थी लेकिन बाद में ‘थिम्फू’ (Thimphu) को भूटान की नई राजधानी के रूप में स्थापित किया गया। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि थिम्फू दुनिया की पांचवी सबसे छोटी राजधानी है जिसकी ऊँचाई 2,248 मीटर से लेकर 2,648 मीटर तक है। इसके साथ ही थिम्फू में ही ‘दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन’ (सार्क) का मुख्यालय स्थित है। 

वर्ष 2008 में हुआ पहला आम चुनाव 

भूटान देश में प्राचीन समय से ही राजतंत्र था। लेकिन वर्ष 2008 में भूटान ने राष्ट्रीय असेंबली के लिए पहला आम चुनाव आयोजित किया और प्राचीन समय से चले आ रहे राजशाही स्वरूप को बदलकर लोकतंत्र में बदल दिया। वर्तमान में भूटान देश के नरेश महामहिम ‘जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक’ (Jigme Khesar Namgyel Wangchuck) हैं। 

अंतरराष्ट्रीय संगटनों का है सदस्य 

भूटान पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के विषय में बहुत संवेदनशील देश है। क्या आप जानते हैं कि भूटान में वर्ष 1999 से ही प्लास्टिक की थैलियां प्रतिबंधित है और तंबाकू पूरी तरह से गैरकानूनी है। वहीं भूटान ने वर्ष 2015 में मात्र एक घंटे के भीतर ही 50,000 पेड़ लगाकर गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड बनाया था। भूटान कई अंतरराष्ट्रीय संगटनों का सदस्य भी है, जिनमें ‘अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष’ (IMF), ‘विश्व बैंक’ (World Bank), जलवायु संवेदनशील मंच, ‘यूनेस्को’ (UNESCO), और ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (World Health Organization) शामिल हैं।  

संबंधित लेख 

आशा है कि आपको भूटान की राजधानी (Bhutan Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*