Uzbekistan Ki Rajdhani: जानें क्या है उज़्बेकिस्तान की राजधानी? 

1 minute read
Uzbekistan Ki Rajdhani

उज़्बेकिस्तान मध्य एशिया में स्थित एक देश है। वहीं Uzbekistan Ki Rajdhani का नाम ‘ताशकंद’ (Tashkent) है। बता दें कि उज़्बेकिस्तान की आधिकारिक भाषा ‘उज़्बेक’ (Uzbek) है, जिसका उपयोग शिक्षा, प्रशासन, घरेलू व्यापर और दैनिक जीवन में किया जाता है। इसके साथ ही उज़्बेकिस्तान की मुद्रा का नाम ‘उज़्बेकिस्तान सोम’ (Uzbekistan Som) है। आइए अब हम Uzbekistan Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

उज़्बेकिस्तान के बारे में 

उज़्बेकिस्तान का पूरा नाम ‘उज़्बेकिस्तान गणराज्य’ है। यह मध्य एशिया में स्थित एक देश है, जिसका क्षेत्रफल 425,400 वर्ग किलोमीटर है। वहीं, उज़्बेकिस्तान क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 56वां देश है। उज़्बेकिस्तान की सीमाएं उत्तर में कजाकिस्तान, उत्तर पूर्व में किर्गिस्तान, दक्षिण-पूर्व में ताजिकिस्तान, दक्षिण में अफ़ग़ानिस्तान  और दक्षिण-पश्चिम में तुर्कमेनिस्तान से मिलती हैं। 

उज़्बेकिस्तान की राजधानी

बता दें कि Uzbekistan Ki Rajdhani का नाम ‘ताशकंद’ (Tashkent) है, जो देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ उज़्बेकिस्तान का आर्थिक व सांस्कृतिक केंद्र भी है। वैसे तो उज़्बेकिस्तान एक मुस्लिम बहुल देश है लेकिन यहाँ अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं। इसके साथ ही ताशकंद की सबसे उत्कृष्ट जगहों में से एक ‘अमीर तैमूर संग्रहालय’ है, जिसकी स्थापना उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति ‘इस्लाम करीमोव’ द्वारा वर्ष 1996 में की गई थी। 

संबंधित लेख 

आशा है कि आपको उज़्बेकिस्तान की राजधानी (Uzbekistan Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*