Syria Ki Rajdhani: जानें क्या है सीरिया की राजधानी?

1 minute read
Syria Ki Rajdhani

सीरिया दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित एक इस्लामिक देश है। वहीं Syria Ki Rajdhani का नाम ‘दमिश्क’ (Damascus) है। बता दें कि सीरिया देश की आधिकारिक भाषा ‘अरबी’ (Arabic) है, जिसका उपयोग शिक्षा, प्रशासन, घरेलू व्यापर और दैनिक जीवन में किया जाता है। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएं कुर्दिश, तुर्की, अर्मेनियाई और इंग्लिश है, जो कुछ विशेष इलाकों में बोली जाती हैं। सीरिया की मुद्रा का नाम ‘सीरियायी पौंड’ (Syrian pound) है। आइए अब हम Syria Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

सीरिया के बारे में 

सीरिया देश का आधिकारिक नाम ‘सीरियाई अरब गणराज्य’ (Syrian Arab Republic) है। यह दक्षिण-पश्चिम एशिया में स्थित एक इस्लामिक देश है, जिसका क्षेत्रफल 183,630 वर्ग किलोमीटर है। वहीं पूरी दुनिया के क्षेत्रफल में सीरिया 0.29% की हिस्सेदारी रखता है। सीरिया देश की सीमाएं पश्चिम में लेबनान तथा भूमध्यसागर, दक्षिण-पश्चिम में इजराइल, दक्षिण में जार्डन, पूर्व में इराक़ तथा उत्तर में तुर्की से मिलती हैं। 

सीरिया की राजधानी

बता दें कि Syria Ki Rajdhani का नाम ‘दमिश्क’ (Damascus) है, जो देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ सीरिया का आर्थिक व सांस्कृतिक केंद्र भी है। वैसे तो सीरिया एक मुस्लिम बहुल देश है लेकिन यहाँ अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीरिया की राजधानी ‘दमिश्क’ उमय्यद ख़िलाफ़त तथा मामलुक साम्राज्य की राजधानी भी रह चुकी है।

संबंधित लेख 

आशा है कि आपको सीरिया की राजधानी (Syria Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*