Maldives Ki Rajdhani: जानें क्या है मालदीव की राजधानी?

1 minute read
Maldives Ki Rajdhani

मालदीव, श्रीलंका के दक्षिण में हिंद महासागर (Indian Ocean) में स्थित एक देश है। बता दें कि मालदीव लगभग 1,192 प्रवाल द्वीपों का एक प्राकृतिक द्वीप है। वहीं Maldives Ki Rajdhani का नाम ‘माले’ (Malé) है। क्या आप यह जानते हैं कि मालदीव दुनिया का सबसे समतल देश है जिसकी समुद्र तल से औसत ऊंचाई 1.8 मीटर है। इसके साथ ही मालदीव में ‘विलिंगिली द्वीप’ (Villingili Island) देश का सबसे ऊँचा स्थान है जिसकी ऊँचाई 2.3 मीटर है। आइए अब हम Maldives Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

मालदीव देश के बारे में 

मालदीव देश का आधिकारिक नाम ‘मालदीव गणराज्य’ (Republic of Maldives) है। वहीं मालदीव, श्रीलंका के दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित एक देश है, जो 1,192 प्रवाल द्वीपों का एक प्राकृतिक द्वीप है। यह एशियाई महाद्वीप की मुख्य भूमि से लगभग 750 किलोमीटर दूर श्रीलंका और भारत के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। वहीं मालदीव का क्षेत्रफल लगभग 300 वर्ग किलोमीटर है, जो दुनिया के क्षेत्रफल में 0.01 % की हिस्सेदारी रखता है। 

बता दें कि मालदीव का आधिकारिक धर्म ‘इस्लाम’ है। वहीं भूमि क्षेत्र के हिसाब से मालदीव दुनिया के सबसे छोटे मुस्लिम देशों में से एक है। मालदीव की आधिकारिक भाषा ‘धिवेही’ (Dhivehi) है, जो कि एक इंडो-आर्यन भाषा (Indo-Aryan language) है और यह श्रीलंका की सिंहल भाषा से मिलती-जुलती है। लेकिन यहाँ मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा भी बोली जाती हैं। वहीं मालदीव की राष्ट्रीय मुद्रा ‘मालदीवियन रूफ़िया’ (Maldivian Rufiyaa) है। 

मालदीव की राजधानी

मालदीव दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। जहाँ दुनियाभर से पर्यटक वाटर एक्टिविटीज और सुंदर द्वीपों का मजा लेने के लिए आते हैं। बता दें कि Maldives Ki Rajdhani का नाम ‘माले’ (Malé) है, जो मालदीव का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। इसके साथ ही मालदीव की अर्थवयवस्था का मुख्य स्रोत मतस्य पालन (Fishkeeping) और पर्यटन है।  

संबंधित लेख 

America Ki Rajdhani Japan Ki RajdhaniChina Ki Rajdhani 
Sri Lanka Ki RajdhaniIraq Ki RajdhaniMyanmar Ki Rajdhani
Ukraine Ki RajdhaniEgypt Ki RajdhaniIsrael ki Rajdhani
Italy Ki RajdhaniBrazil Ki RajdhaniAfghanistan Ki Rajdhani
Vietnam Ki RajdhaniNepal Ki Rajdhani Uzbekistan Ki Rajdhani
Iran Ki RajdhaniBangladesh Ki RajdhaniIndonesia Ki Rajdhani
Pakistan Ki RajdhaniVietnam Ki RajdhaniNepal Ki Rajdhani 
Romania Ki RajdhaniKenya Ki RajdhaniTanzania ki Rajdhani
Turkey ki RajdhaniSyria Ki RajdhaniJordan Ki Rajdhani
Bhutan Ki RajdhaniNew Zealand Ki RajdhaniSingapore Ki Rajdhani

आशा है कि आपको मालदीव की राजधानी (Maldives Ki Rajdhani) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*