Turkey ki Rajdhani: ‘इस्तांबुल’ के बाद किसे बनाया गया तुर्की की राजधानी?

1 minute read
Turkey ki Rajdhani: ‘इस्तांबुल’ के बाद किसे बनाया गया तुर्की की राजधानी?

तुर्की यूरेशिया में स्थित एक देश है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तुर्की उन देशों में से एक है जो दो महाद्वीप से मिलकर बना हैं। दरअसल, यूरेशिया एक भौगोलिक भूखंड है, जो यूरोप और एशिया महाद्वीप को मिलाकर बना है। वहीं तुर्की का कुछ भाग यूरोप में और अधिकांश भाग एशिया में स्थित है, इसलिए आधिकारिक तौर पर तुर्की एशियाई देश माना जाता है। बता दें कि Turkey ki Rajdhani ‘अंकारा’ (Ankara) है, जबकि इस देश का सबसे बड़ा शहर और वित्तीय केंद्र ‘इस्तांबुल’ (İstanbul) है। आइए अब हम Turkey ki Rajdhani के साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ अन्य विशेताओं के बारे में जानते हैं। 

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

तुर्की की राजधानी

तुर्की का आधिकारिक नाम ‘तुर्की गणराज्य’ है, जो यूरेशिया में स्थित एक देश है। Turkey ki Rajdhani ‘अंकारा’ (Ankara) है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ष 1930 में तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया था जिसमें तुर्की की राजधानी का नाम बदलकर ‘अंगोरा’ से ‘अंकारा’ कर दिया गया। वहीं इस देश का सबसे बड़ा शहर तथा आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र का नाम भी ‘क़ुस्तुंतुनिया’ से बदलकर ‘इस्तांबुल’ (İstanbul) कर दिया गया। 

बता दें कि वर्ष 1923 में ‘ऑटोमन साम्राज्य’ (उस्मानी साम्राज्य) के विघटन के बाद इस्तांबुल की जगह तुर्की की राजधानी ‘अंकारा’ (Ankara) बनी। वहीं आधुनिकीकरण के लिए इन बदलावों का श्रेय आधुनिक तुर्की के संस्थापक ‘जनरल मुस्तफा कमाल अतातुर्क’ को दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें – इजरायल की राजधानी 

कई भाषाओं का घर 

क्या आप जानते हैं कि भारत की तरह ही तुर्की में भी कई भाषाएं बोली जाती हैं। तुर्की की आधिकारिक भाषा ‘टर्किश’ (तुर्क) है जिसे देश की 90 फीसदी आबादी बोलती है। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएं जजाकी, कुरमानजी, अरबी और कुर्द है, जो कुछ विशेष इलाकों में बोली जाती है। तुर्की की मुद्रा का नाम ‘तुर्की लीरा’ (Turkish lira) है। 

यह भी पढ़ें – अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी

क्यों कहा जाता है ‘यूरोप का मरीज’?

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि तुर्की जैसे ख़ूबसूरत देश को ‘यूरोप का मरीज’ भी कहा जाता है। दरअसल 16वीं शताब्दी के दौरान ऑटोमन साम्राज्य (उस्मानी साम्राज्य) ने पूरे तुर्की पर अपना आधिपत्य जमा लिया था। वहीं 18वीं शताब्दी तक ऑटोमन साम्राज्य एक विशाल और शक्तिशाली साम्राज्य में तब्दील हो गया। 

लेकिन ऑटोमन साम्राज्य का अत्याचार तुर्की पर इतना बढ़ गया कि यहां रहने वाली अवाम अपनी स्वतंत्रता के लिए आंदोलन करने लगी। जिससे साम्राज्य पतन की ओर बढ़ने लगा वहीं 19वीं सदी तक आते-आते तुर्की की हालत इतनी खराब हो गई कि इसे ‘यूरोप का मरीज’ कहा जाने लगा।

यह भी पढ़ें – इराक की राजधानी

आशा है कि आपको Turkey ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*