Iraq Ki Rajdhani: जानें क्या है इराक की राजधानी?

1 minute read
Iraq Ki Rajdhani: जानें क्या है इराक की राजधानी?

इराक एशिया महाद्वीप में स्थित एक इस्लामिक देश है। वहीं Iraq Ki Rajdhani की राजधानी का नाम ’बगदाद’ (Baghdad) है। जो इराक का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ देश का आर्थिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। क्या आप जानते हैं कि वर्ष 1968 में इराक सरकार ने अपने संविधान में “इस्लाम” को आधिकारिक धर्म के रूप में स्थापित किया था। आइए अब हम Iraq Ki Rajdhani की जानकारी के साथ ही इस देश से जुड़ी अन्य विशेषताओं के बारे में जानते हैं। 

इराक की राजधानी

इराक को आधिकारिक तौर पर ‘इराक गणराज्य’ कहा जाता है। इराक एशिया महाद्वीप में स्थित एक इस्लामिक देश है, जिसका क्षेत्रफल 434,320 वर्ग किलोमीटर है। वहीं Iraq Ki Rajdhani का नाम ’बगदाद’ (Baghdad) है। बता दें कि बगदाद ‘टिग्रिस नदी’ के पास बसा हुआ है। इराक की सीमाएं दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जॉर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान से मिलती हैं। 

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

अरबी और कुर्दिश है आधिकारिक भाषा 

इराक एक इस्लामिक देश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इराक विविध जातीय समूहों का घर है, जहाँ अरब, कुर्द, तुर्कमेन, असीरियन, अर्मेनियाई और यज़ीदी लोग भी निवास करते हैं। इराक की आधिकारिक भाषा ‘अरबी’ और ‘कुर्दिश’ है। वहीं अन्य मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएं अरामी, तुर्की और अर्मेनियाई है, जो कुछ विशेष इलाकों में बोली जाती है। इराक की मुद्रा का नाम ‘इराकी दीनार’ है। 

यह भी पढ़ें – अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी

यहाँ हुई थी ‘अरेबियन नाइट्स’ की रचना 

आपको जानकर होगा आश्चर्य कि ‘अरेबियन नाइट्स’ की बेहद लोकप्रिय कहानियों में से एक ‘अली बाबा और चालीस चोर’ की कहानी इराक में ही लिखी गई थी। इतिहासकारों के अनुसार यह कहानी आज से तकरीबन 1,000 वर्ष पहले लिखी गई थी।

यह भी पढ़ें – इजरायल की राजधानी 

कच्चे तेल का निर्यातक देश 

क्या आप जानते हैं कि इराक दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े निर्यातक देशों में से एक है। वहीं इराक में प्राचीन समय से ही मधुमक्खी पालन हो रहा है, जो यहाँ के इराकी परिवारों के लिए आय और भोजन का मुख्य स्रोत है।

यह भी पढ़ें – मिस्र की राजधानी

आशा है कि आपको Iraq Ki Rajdhani से संबंधित सभी आवश्यक जानकरी मिल गई होगी। दुनिया के अन्य देशों की राजधानी और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*