CWG 2022 की गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु की प्रेणादायक कहानी

1 minute read
पीवी सिंधु

प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बहुत ही कम समय में सफलता का आसमान छू लिया है। भारत की इस होनहार बेटी ने अपने खेल से अपने विरोधियों को भी अपना दीवाना बना दिया है। जज्बे और जूनून की मिसाल हैं पीवी सिंधु। अपने लक्ष्य को कैसे पाना है यह कोई उनसे सीखे। पीवी सिंधु ने यह साबित किया है कि लक्ष्य चाहे पहाड़ जितना बड़ा क्यों न हो आपको उस पर चढ़ाई करते रहना जब तक उस पहाड़ की चोटी तक आप न पहुंच जाएं। जानिए सिंधु ने कैसे किया हर मैदान फतह।

ज़रूर पढ़ें: मिलिए लवलीना बोरगोहेन से, भारत की चमकती बॉक्सिंग स्टार

CWG 2022 में जीता गोल्ड मैडल

भारत की इस होनहार बेटी ने CWG 2022 में गोल्ड मैडल जीत लिया है। सिंधु ने सिंगल्स फाइनल मुकाबले में कनाडा की वर्ल्ड नंबर-13 मिशेल ली को पहले सेट में 21-15 हराया था। दूसरा सेट में उन्होंने 21-13 से जीत हासिल की। इसके साथ ही सिंधु ने कॉमनवेल्थ गेम्स के सिंगल्स में अपना यह पहला गोल्ड जीता है।

प्रारंभिक जीवन

पी.वी. सिंधु
Source: Wikipedia

पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसर्ला वेंकट सिंधु है इनका जन्म 5 जुलाई, 1995 को हैदराबाद हुआ था। उनके पिता का नाम पी. वी. रमण हैं और उनकी माता का नाम पी. विजया हैं। उनके माता और पिता दोनों ही देश के लिए नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल खेल चुके हैं। उनकी एक बहन भी हैं, जिसका नाम पी. वी. दिव्या हैं। 1986 में हुए एशियाई खेलों में सिंधु के पिता की टीम ने ब्रोंज़ मैडल जीता था। उनको खेल में जाने का माहौल उनको अपने घर से ही मिला था।

ज़रूर पढ़ें : साइना नेहवाल

शिक्षा

पी.वी. सिंधु
Source: Asianet News Hindi

पीवी सिंधु ने हैदराबाद के औक्सिलियम हाई स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिखा ली और और सेंट. एन महिला कॉलेज से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। सिंधु ने बीकॉम और चेन्नई वेल्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की है।

पीवी सिंधु का शुरुआती व घरेलु प्रदर्शन

पी.वी. सिंधु
Source: Pinterest

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद को देख पीवी सिंधु ने मात्र 8 वर्ष की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था. सिंधु ने बैडमिंटन सीखने की शुरुआत सिकंदराबाद में इंडियन रेल्वे इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन में मेहबूब अली की देखरेख में की. इसके बाद उन्होंने पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी में एडमिशन लिया. उन्होंने अंडर-10 आयु वर्ग में कई खिताब जीते. उन्होंने नेशनल स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही अंडर-13 व अंडर-12 एकल व युगल वर्ग में कई राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए. सिंधु ने अंडर-10 कैटेगिरी की पांचवीं सर्वो ऑल इंडिया रैंकिंग चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा पीवी सिंधु ने ऑल इंडिया रैंकिंग में अंबुजा सीमेंट की ओर से एकल खिताब भी जीता।

ज़रूर पढ़ें: मीराबाई चानू ने जीता टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल, जानें इनकी कहानी

पीवी सिंधु का करियर

पी.वी. सिंधु
Source: Pinterest

पीवी सिंधु ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना पहला पदक 2009 में कोलम्बो के सबजूनियर एशियन चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत कर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सर्किट में कदम रखा। 2010 में मैक्सिको में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल तक का सफर भी उन्होंने तय किया। 2010 यूबर कप में वह भारतीय महिला टीम की सदस्य भी थीं। 2012 में सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर अंडर-19 यूथ एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 2012 के चाइना मास्टर्स सुपर सीरीज में सिंधु ने ली जुएरुई को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई, हालांकि सिंधु उसमें हार गईं थी।

2013 की शुरुआत में ही सिंधु ने मलेशियन ओपन का खिताब हासिल कर वापसी की। यह उनका पहला ग्रांप्री गोल्ड खिताब था। इसी वर्ष सिंधु ने चीन की मौजूदा चैंपियन वांग यिहान को हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। सिंधु ने फिर क्वार्टरफाइनल में चीन की वांग शिजियान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही ब्रोंज पदक भी पक्का कर लिया। सिंधु इसके साथ ही विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। इसी साल सिंधु ने मकाउ ओपन ग्रांप्री गोल्ड खिताब जीता। 2014 में ग्लास्गो कामनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच कर हार गईं थी, उन्होंने इसके तुरंत बाद हुई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में लगातार दूसरा रजत पदक जीत कर इतिहास रच दिया। वह विश्व चैम्पियनशिप में लगातार दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं।

2015 में सिंधु अपने पहले सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। उन्होंने सेमीफाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन को हराकर डेनमार्क ओपन के फाइनल में जगह बनाई। हालांकि उन्हें फाइनल में ली जुएरुई के हाथों हार गईं। इसी साल सिंधु ने मकाउ ओपन में अपना खिताब भी बरकरार रखा। 2016 की जनवरी में मलेशिया मास्टर्स ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड वोमेन्स सिंगल जीता। अगस्त 2017 में बीडब्लूऍफ़ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन स्कॉटलैंड में हुआ था वहां उन्होंने सिल्वर मैडल जीता था। सिंधु ने 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मैडल जीता था, इसके साथ ही महिला सिंगल्स में उन्हें सिल्वर मैडल मिला था।

पीवी सिंधु का ओलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन

पी.वी. सिंधु
Source: Pinterest

पीवी सिंधु ने 2016 में हुए रियो ओलिंपिक में सिल्वर मैडल अपने नाम किया था। सिंधु ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा दिया था और इसके साथ ही वह देश की सबसे कम उम्र की मैडल जीतने वाली खिलाड़ी बनी. हालांकि, स्पेनिश खिलाड़ी कैरोलिना मारिन से सिंधु फाइनल में हार गईं थी।

टोक्यो ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज

पीवी सिंधु
Source – Inside Sports

भारत की महानतम बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इसी के साथ सिंधु लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं हैं। सिंधु ने इससे पहले रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। टोक्यो ओलंपिक में सिंधु ने चीन की, दुनिया की नौवें नंबर की बाएं हाथ की खिलाड़ी, बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी। इससे पहले सिंधु अपना सेमिफिनल मुकाबला जीतने में नाकाम रहीं थीं। इस ओलंपिक में भी भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम करके रखा हुआ है।

राष्ट्रीय सम्मान

  • अर्जुन अवार्ड (2013)
  • पद्म श्री (2015)
  • FICCI की तरफ से स्पोर्ट पर्सन ऑफ़ दी इयर का सम्मान (2014)
  • NDTV की तरफ से इंडियन ऑफ़ दी इयर का सम्मान (2014)
  • बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से 10 लाख का पुरस्कार (2015)
  • बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से 5 लाख का पुरस्कार (2016)
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार (2016)

2016 के रियो ओलिंपिक के बाद मिले पुरस्कार

पी.वी. सिंधु
Source: Pinterest
  • तेलंगाना सरकार की तरफ से 5 करोड़ और जमीन पुरस्कार स्वरुप दी गई। 
  • आंध्रप्रदेश सरकार की तरफ से 3 करोड़ की राशी, ग्रुप A कैडर जॉब और 1000 यार्ड जमीन पुरस्कार स्वरुप दी गई।
  • अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार द्वारा 2 करोड़ का पुरस्कार। 
  • हरियाणा सरकार द्वारा 50 लाख की नगद राशी पुरस्कार स्वरुप दी गई।
  • भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन द्वारा 75 लाख की नगद राशी पुरस्कार स्वरुप दी गई। 
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 50 लाख की नगद राशी पुरस्कार स्वरुप दी गई।
  • हैदराबाद डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा पुरस्कार स्वरुप एक BMW कार दी गई।

रोचक जानकारी


Source: Olympics

पीवी सिंधु के बारे में यहाँ आपको वह जानकारी दी जाएगी जो आपको पहले शायद न ही पता हो. चलिए, बताते हैं- 

  • पीवी सिंधु के ओलिंपिक में क्वालीफाई करने पर अभिनेता सलमान खान की ओर से उन्हें 1 लाख रूपये इनाम में दिए गए।
  • सिंधु अपने पिता की तरह ही अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हैं। उनके पिता को यह पुरस्कार वर्ष 2000 में मिला था।
  • सिंधु का बैडमिंटन कैंप उनके घर से 56 किलोमीटर दूर था, उसके बावजूद वह रोज़ समय पर पहुंचती थीं।
  • सिंधु के माता-पिता चाहते थे कि वह भी उनकी तरह की वॉलीबॉल में नाम कमाएं, लेकिन उन्होंने बैडमिंटन चुना।
  • सिंधु हमेशा से बहुत मेहनती रही हैं. वह बैडमिंटन ट्रेनिंग को रोज सुबह 4:15 बजे से किया करती थी।
  • पीवी सिंधु की नेट वर्थ 2021 में 5.5 मिलियन डॉलर आंकी गई है।

संबंधित आर्टिकल्स

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतपी सी महालनोबिसआर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कुँवर नारायणनामवर सिंहनागार्जुन
मलिक मुहम्मद जायसीकर्पूरी ठाकुर केएम करियप्पा
अब्राहम लिंकनरामकृष्ण परमहंसफ़ैज़ अहमद फ़ैज़
अवतार सिंह संधू ‘पाश’ बाबा आमटेमोरारजी देसाई 
डॉ. जाकिर हुसैनराही मासूम रज़ा रमाबाई अंबेडकर
चौधरी चरण सिंहपीवी नरसिम्हा रावरवींद्रनाथ टैगोर 
आचार्य चतुरसेन शास्त्री मिर्ज़ा ग़ालिब कस्तूरबा गांधी
भवानी प्रसाद मिश्रसोहनलाल द्विवेदी उदय प्रकाश
सुदर्शनऋतुराजफिराक गोरखपुरी 
मैथिलीशरण गुप्तअशोक वाजपेयीजाबिर हुसैन
विष्णु खरे उमाशंकर जोशी आलोक धन्वा 
घनानंद अयोध्या सिंह उपाध्यायबिहारी 
शिवपूजन सहायअमीर खुसरोमधु कांकरिया 
घनश्यामदास बिड़लाकेदारनाथ अग्रवालशकील बदायूंनी
मधुसूदन दासमहापंडित राहुल सांकृत्यायनभुवनेश्वर 
सत्यजित रेशिवप्रसाद मिश्र ‘रुद्र’ भगवती चरण वर्मा
मोतीलाल नेहरू कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ श्री अरबिंदो 

FAQs

पीवी सिंधु क्यों प्रसिद्ध है?

पीवी सिंधु एक भारतीय पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। 

पीवी सिंधु को पद्मश्री पुरस्कार कब मिला?

पीवी सिंधु को पद्मश्री पुरस्कार वर्ष 2015 में मिला था।

पीवी सिंधु का गुरु कौन है?

पीवी सिंधु के गुरु का नाम महबूब अली है।

आशा है कि आपको पीवी सिंधु का जीवन परिचय पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*