Nirmal Verma : आधुनिक हिंदी साहित्य में प्रसिद्ध साहित्यकार ‘निर्मल वर्मा’ का संपूर्ण जीवन परिचय 

1 minute read
nirmal verma biography in hindi

Nirmal Verma Biography in Hindi: निर्मल वर्मा (Nirmal Verma) हिंदी साहित्य में ‘आधुनिक काल’ के सबसे लोकप्रिय लेखकों में से एक माने जाते हैं। हिंदी साहित्य में कहानी और उपन्यास विधा में आधुनिकता का बोध लाने में उनका नाम अग्रणी है। निर्मल वर्मा ने हिंदी गद्यात्मक साहित्य में कई विद्याओं में साहित्य का सृजन किया, जिनमें कहानी, उपन्यास, निबंध, नाटक, यात्रा वृतांत और अनुवाद कार्य शामिल हैं। वहीं साहित्य में उनके विदेश योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं, इनमें ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’, ‘पद्म भूषण’ व ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ जैसे सर्वोच्च सम्मान शामिल हैं। 

वहीं निर्मल वर्मा हिंदी साहित्य के उन विख्यात लेखकों में से एक हैं, जिनकी कई रचनाओं को स्कूल व कॉलेजों के सिलेबस में पढ़ाया जाता है। इसके साथ ही UGC/NET में हिंदी विषय से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी निर्मल वर्मा का जीवन परिचय और उनकी रचनाओं का अध्यनन करना आवशयक हो जाता है। आइए अब हम हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘निर्मल वर्मा’ (Nirmal Verma) के संपूर्ण जीवन और उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नाम निर्मल वर्मा (Nirmal Verma) 
जन्म 3 अप्रैल 1929 
जन्म स्थान शिमला, हिमाचल प्रदेश 
पिता का नाम श्री नंद कुमार वर्मा 
शिक्षा एम.ए
पेशा लेखक, पत्रकार 
भाषा हिंदी 
विधाएँ कहानी, उपन्यास, नाटक, निबंध, यात्रा वृतांत और अनुवाद 
साहित्य काल आधुनिक काल 
उपन्यास लाल टीन की छत, वे दिन, रात का रिपोर्टर व एक चिथड़ा सुख आदि। 
कहानी परिंदे, पिछली गर्मियों में, जलती झाड़ी व कौवे और काला पानी आदि। 
नाटक तीन एकांत (1976)
यात्रा वृतांत चीड़ो पर चाँदनी (1962)
निबंध शब्द और स्मृति, कला का जोखिम, सर्जना- पथ के सहयात्री आदि। 
संचयन शताब्दी के ढलते वर्षों से, दूसरी दुनिया व प्रतिनिधि कहानियां आदि 
सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’, ‘पद्म भूषण’, ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’। 
निधन 25 अक्टूबर 2005 

निर्मल वर्मा का प्रारंभिक जीवन 

आधुनिक हिंदी साहित्य के विख्यात लेखक निर्मल वर्मा का जन्म (Nirmal Verma) 3 अप्रैल 1929 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। उनके पिता ‘श्री नंद कुमार वर्मा’ सेना में अधिकारी थे। निर्मल वर्मा अपने आठ भाई बहनों में पांचवें स्थान पर थे। निर्मल वर्मा ने अपनी आरंभिक शिक्षा की शुरुआत अपने गृह क्षेत्र से की। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए दिली आ गए और यहाँ उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘सेंट स्टीफेंस कॉलेज’ से इतिहास विषय में एम.ए किया। निष्णात की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक अध्यापन कार्य किया। 

फिर वह वर्ष 1959 में अध्यापन के लिए चकोस्लोवाकिया चले गए और यहाँ उन्होंने चेक उपन्यासों और कहानियों का हिंदी अनुवाद किया। जिनमें जीरी फ्राईड (Jiri Fried) की (बाहर और परे), मिलान कुंदेरा (Milan Kundera) व जोसेफ स्कोवर्स्की (Josef Skvorecky) जैसे प्रसिद्ध साहित्यकारों की रचनाएँ भी शामिल थी। 

यह भी पढ़ें – ‘प्रकृति के सुकुमार कवि’ सुमित्रानंदन पंत का जीवन परिचय 

पत्रकार के रूप में की करियर की शुरुआत 

निर्मल वर्मा कई वर्षों तक यूरोप में रहने के बाद वर्ष 1970 में अपने देश लौटे आए और यहाँ उन्होंने पत्रकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। निर्मल वर्मा जी ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों के लिए यूरोप की राजनीति और संस्कृति पर कई लेख लिखें। इसी दौरान निर्मल वर्मा जी ने वर्ष 1973 में अपनी कहानी ‘माया दर्पण’ लिखी जिसपर बाद में हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक ‘कुमार साहनी’ के निर्देशन में फिल्म भी बनी। बता दें कि इस फिल्म को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

यह भी पढ़ें – हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार ‘उपेन्द्रनाथ अश्क’ का संपूर्ण जीवन परिचय

निर्मल वर्मा का साहित्य में योगदान 

निर्मल वर्मा जी ने अपना संपूर्ण जीवन साहित्य के सृजन में लगा दिया था। उन्होंने हिंदी कथा साहित्य में अपना विशेष योगदान दिया था। इसके साथ ही वह ‘नई कहानी आंदोलन’ के मुख्य रचनाकारों में से एक माने जाते थे।  निर्मल वर्मा जी ने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर भारतीय और पश्चिमी संस्कृतियों का गहनता से अध्ययन किया और उन समस्याओं को अपनी रचनाओं का मुख्य विषय बनाया। 

उनकी रचनाएँ लोगों के दैनिक जीवन पर आधारित होती थी जिनमें जिंदगी की कुछ घटनाओं व समस्याओं का सहजता के साथ बया किया जाता था। निर्मल वर्मा जी की हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी भाषा के भी अच्छे जानकार थे। क्या आप जानते है कि हिंदी साहित्य जगत में उन्हें ‘अकेलेपन के लेखक’ के तौर पर भी जाना जाता हैं। 

यह भी पढ़ें – उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद का संपूर्ण जीवन परिचय 

निर्मल वर्मा की साहित्यिक रचनाएँ 

निर्मल वर्मा जी ने हिंदी साहित्य की अनेक विधाओं में साहित्य का सृजन किया लेकिन उन्हें सबसे अधिक प्रसिद्धि कथा साहित्य के क्षेत्र में मिली। यहीं कारण है कि उनकी हिंदी कथा साहित्य में उनकी रचनाएँ आज भी ‘मील का पत्थर’ मानी जाती हैं। आइए अब हम निर्मल वर्मा जी के संपूर्ण साहित्य के बारे में जानते हैं:-

कहानी संग्रह 

  • परिंदे – 1956
  • जलती झाड़ी – 1965 
  • पिछली गर्मियों में – 1968 
  • बीच बहस में – 1973 
  • कौवे और काला पानी – 1983 
  • सूखा तथा अन्य कहानियां – 1995 

उपन्यास 

  • वे दिन – 1958 
  • लाल टीन की छत – 1974 
  • एक चिथड़ा सुख – 1979 
  • रात का रिपोर्टर – 1989 
  • अंतिम अरण्य – 2000 

निबंध 

  • शब्द और स्मृति – 1976 
  • कला का जोखिम – 1981 
  • ढलान से उतरते हुए – 1987 
  • भारत और यूरोप : प्रतिश्रुति के क्षेत्र – 1991
  • इतिहास, स्मृति, आकांक्षा – 1991
  • आदि, अंत और आरंभ – 2001
  • सर्जना-पथ के सहयात्री – 2005
  • साहित्य का आत्म-सत्य – 2005

यात्रा वृत्तांत

  • चीड़ों पर चाँदनी – 1962
  • हर बारिश में – 1970
  • धुंध से उठती धुन – 1996

नाटक 

  • तीन एकांत – 1976

संभाषण-साक्षात्कार-पत्र 

  • दूसरे शब्दों में – 1999
  • प्रिय राम – अवसानोपरांत 2006 
  • संसार में निर्मल वर्मा – अवसानोपरांत 2006

संचयन 

  • दूसरी दुनिया – 1978 
  • प्रतिनिधि कहानियाँ – 1988
  • शताब्दी के ढलते वर्षों से – 1995 
  • ग्यारह लंबी कहानियाँ – 2000

अनुवाद 

  • रोमियो जूलियट और अँधेरा 
  • बाहर और परे, कारेल चापेक की कहानियाँ
  • बचपन, कुप्रिन की कहानियाँ
  • इतने बड़े धब्बे
  • झोंपड़ीवाले
  • आर यू आर, एमेके : एक गाथा

यह भी पढ़ें – मशहूर अफ़साना निगार ‘कृष्ण चंदर’ का जीवन संपूर्ण परिचय

सम्मान और पुरस्कार 

निर्मल वर्मा जी को अपने साहित्यिक जीवन में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका हैं। यहाँ उन्हें मिले कुछ प्रमुख पुरस्कारों व सम्मान के बारे में बताया जा रहा है:-

  • ज्ञानपीठ पुरस्कार – 1999 
  • पद्म भूषण – 2002 
  • निर्मल वर्मा को मूर्तिदेवी पुरस्कार – 1995
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार – 1984
  • उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार
  • राम मनोहर लोहिया अतिविशिष्ठ सम्मान 
  • साधना सम्मान 
  • साहित्य अकादमी की महत्तर सदस्यता 

यह भी पढ़ें – भारतीय रंगमंच के प्रसिद्ध रंगकर्मी ‘हबीब तनवीर’ का संपूर्ण जीवन परिचय

निधन 

निर्मल वर्मा जी ने अपना पूरा जीवन साहित्य के सृजन में लगा दिया था और यह साहित्यिक साधना जीवन के अंत तक चलती रही। वह अपने जीवन के अंत तक कार्य करते रहे और इसके साथ ही उनका अध्ययन और लेखन कार्य भी चलता रहा। किंतु  25 अक्टूबर 2005 को इस महान रचनाकार में सदा के लिए दुनिया से अलविदा कह दिया। लेकिन हिंदी साहित्य में उनके विशेष योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। 

FAQs 

निर्मल वर्मा का जन्म कब हुआ था?

निर्मल वर्मा का जन्म 3 अप्रैल 1929 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था।

निर्मल वर्मा के पिता का क्या नाम था?

निर्मल वर्मा के पिता का नाम श्री नंद कुमार वर्मा था। 

निर्मल वर्मा कृत प्रथम कहानी संग्रह का क्या नाम है?

उनकी प्रथम कहानी संग्रह का नाम ‘परिंदे’ है जिसका प्रकाशन वर्ष 1960 में हुआ था। 

निर्मल वर्मा को पद्म भूषण सम्मान कब मिला था?

निर्मल वर्मा जी को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

निर्मल वर्मा के प्रथम यात्रा वृतांत का क्या नाम था?

निर्मल वर्मा जी का प्रथम यात्रा वृतांत चीड़ों पर चाँदनी है जो वर्ष 1962 में प्रकाशित हुआ था। 

आशा है कि आपको आधुनिक हिंदी के विख्यात साहित्यकार ‘निर्मल वर्मा’ (Nirmal Verma) का संपूर्ण जीवन परिचय पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*