उदय प्रकाश: हिंदी साहित्य के प्रख्यात साहित्यकार का जीवन परिचय : Uday Prakash Ka Jivan Parichay

1 minute read
Uday Prakash Ka Jivan Parichay

Uday Prakash Ka Jivan Parichay: ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित उदय प्रकाश आधुनिक हिंदी साहित्य में अपना अग्रणी स्थान रखते हैं। उन्होंने हिंदी गद्य और पद दोनों ही विधाओं में अनुपम कृतियों का सृजन किया हैं। वहीं उनकी कई रचनाओं का अंग्रेजी, जापानी, जर्मन, रुसी, डच एवं अन्य अंतराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनकी कहानी ‘तिरिछ’ हिंदी कथा-साहित्य में ‘मील का पत्थर’ मानी जाती है। 

वहीं, साहित्य जगत में अपना विशेष योगदान देने के लिए उदय प्रकाश को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। बता दें कि उदय प्रकाश की अनेक रचनाओं को विद्यालय के साथ ही को बी.ए. और एम.ए. के सिलेबस में विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाता हैं। 

हिंदी साहित्य के बहुत से शोधार्थियों ने उनके साहित्य पर पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हैं, इसके साथ ही UGC/NET में हिंदी विषय से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी उदय प्रकाश का जीवन परिचय और उनकी रचनाओं का अध्ययन करना आवश्यक हो जाता है। आइए अब हम हिंदी के प्रतिष्ठित गद्यकार और कवि उदय प्रकाश का जीवन परिचय (Uday Prakash Ka Jivan Parichay) और उनकी साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नाम उदय प्रकाश (Uday Prakash)
जन्म 01 जनवरी 1952 
जन्म स्थान सीतापुर गांव, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश 
शिक्षा एम.ए 
पेशा लेखक, कवि, पटकथा लेखक, अनुवादक, प्राध्यापन तथा विभागाध्यक्ष 
भाषा हिंदी 
विधाएँ कहानी, कविता, निबंध, पटकथा, अनुवाद, संपादन 
काव्य-संग्रह ‘रात में हारमोनियम’, ‘अंबर में अबाबील’, ‘एक भाषा हुआ करती है’ आदि। 
कहानी-संग्रह ‘मोहन दास’, ‘पीली छतरी वाली लड़की’, ‘तिरिछ’, ‘वारेन हेस्टिंग्स का साँड़’ आदि। 
निबंध नई सदी का पंचतंत्र, ईश्वर की आँख  
अनुवाद ‘कला अनुभव’, ‘इन्दे : रोम्यां रोलां की डायरी’, ‘अमृतसर इंदिरा गांधी की आखिरी लड़ाई’ आदि। 
पुरस्कार एवं सम्मान साहित्य अकादमी पुरस्कार, ‘भारतभूषण अग्रवाल सम्मान’, ‘ओमप्रकाश सम्मान’, ‘सार्क राइटर्स सम्मान’ आदि। 

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जन्म हुआ 

समादृत कवि-कथाकार उदय प्रकाश का जन्म 01 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर में सीतापुर नामक गांव में हुआ था। उनकी प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा गाँव में ही हुई। इसके बाद विज्ञान में स्नातक तथा हिन्दी साहित्य में उत्तर-स्नातक की डिग्री हासिल की। 

विस्तृत रहा कार्यक्षेत्र 

शिक्षा पूर्ण होने के बाद उदय प्रकाश ने भारत के कई शिक्षण संस्थानों में अध्यापन कार्य किया और विभागाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, पोस्ट ग्रेजुएट स्टडीज़ सेंटर, इम्फाल, मणिपुर, टाइम्स रिसर्च फाउंडेशन, स्कूल ऑफ़ सोशल जर्नलिज़्म, नई दिल्ली तथा इंदिरा गांधी जन-जातीय राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्यप्रदेश में जन-संचार माध्यम एवं पत्रकारिता विभाग में प्राध्यापन व विभागाध्यक्ष के पद पर कार्य किया।  

रचनाओं का कई भाषाओं में हुआ अनुवाद 

उदय प्रकाश का नौकरी के साथ ही साहित्य  के क्षेत्र में पर्दापण हो गया था। आपको बता दें कि उनकी कई कृतियों का अंग्रेजी, जापानी, रुसी, जर्मन, डच व अन्य अंतराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद हुआ है। इसके अलावा कई विदेशी विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में उनकी कहानियां जगह पा चुकी हैं। 

टीवी धारावाहिकों का निर्देशन किया 

उदय प्रकाश ने हिंदी साहित्य में कई अनुपम कृतियों का सृजन करने के साथ ही ‘दूरदर्शन’ और ‘प्रसार भारती’ के लिए कई टीवी धारावाहिकों के निर्देशक-पटकथाकार के रूप में भी कार्य किया हैं। 

उदय प्रकाश की साहित्यिक रचनाएँ 

उदय प्रकाश (Uday Prakash Ka Jivan Parichay) ने हिंदी साहित्य में कई अनुपम काव्य रचनाओं का सृजन करने के अतिरिक्त हिंदी गद्य साहित्य को भी समृद्ध किया। यहाँ उदय प्रकाश की संपूर्ण साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:-

कहानी-संग्रह

  • मोहन दास
  • पीली छतरी वाली लड़की 
  • तिरिछ 
  • वारेन हेस्टिंग्स का साँड़
  • और अंत में प्रार्थना 
  • दरियाई घोड़ा
  • अरेबा-परेबा 
  • मैंगोसिल 
  • दत्तात्रेय के दुख 
  • पॉल गोमरा का स्कूटर

कविता-संग्रह

  • सुनो कारीगर
  • कबूतर-कबूतर 
  • रात में हारमोनियम 
  • अंबर में अबाबील
  • एक भाषा हुआ करती है 

निबंध 

  • नई सदी का पंचतंत्र 
  • ईश्वर की आँख  

अनुवाद

  • कला अनुभव
  • इन्दे : रोम्यां रोलां की डायरी 
  • अमृतसर इंदिरा गांधी की आखिरी लड़ाई 
  • लाल घास पर नीले घोड़े 

संपादन 

  • दिनमान 
  • पूर्वग्रह 
  • संडे मेल 
  • एमिनेंस

पुरस्कार एवं सम्मान 

उदय प्रकाश (Uday Prakash Ka Jivan Parichay) को आधुनिक हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने के लिए सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों व सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार 
  • भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार 
  • ओमप्रकाश सम्मान 
  • श्रीकांत वर्मा पुरस्कार 
  • वनमाली पुरस्कार 
  • मुक्तिबोध सम्मान 
  • साहित्यकार सम्मान 
  • द्विजदेव सम्मान 
  • पहल सम्मान 
  • अंतराष्ट्रीय पुश्किन सम्मान 
  • कृष्ण बलदेव वैद सम्मान 
  • महाराष्ट्र फॉउंडेशन पुरस्कार 

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ हिंदी के प्रतिष्ठित गद्यकार और कवि उदय प्रकाश का जीवन परिचय (Uday Prakash Ka Jivan Parichay) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा

FAQs 

उदय प्रकाश का जन्म कहाँ हुआ था?

उदय प्रकाश का जन्म 01 जनवरी 1952 को मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर में सीतापुर नामक गांव में हुआ था। 

तिरिछ कहानी के लेखक कौन है?

‘तिरिछ’ उदय प्रकाश की लोकप्रिय कहानी है। 

रात में हारमोनियम कविता-संग्रह के रचयिता का क्या नाम है?

यह उदय प्रकाश का बहुचर्चित काव्य-संग्रह है। 

आशा है कि आपको हिंदी के प्रतिष्ठित गद्यकार और कवि उदय प्रकाश का जीवन परिचय (Uday Prakash Ka Jivan Parichay) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*