रमाबाई का जीवन परिचय: Ramabai Ambedkar Biography in Hindi

1 minute read
रमाबाई का जीवन परिचय

Ramabai Ambedkar Biography in Hindi: सविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर की 7 फरवरी को 126वीं जयंती मनाई गई। बता दें कि भीमराव अंबेडकर ने अपनी पुस्तक ‘Thoughts On Pakistan’ में रमाबाई को समर्पित करते हुए लिखा है कि उन्हें एक आम व्यक्ति से बाबासाहेब अंबेडकर बनाने का श्रेय रमाबाई को ही जाता है। जिन्होंने हर एक कठिनाई और चुनौतियों का सामना करते हुए स्वयं को साबित किया। आइए अब हम रमाबाई का जीवन परिचय (Ramabai Ambedkar Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

नाम रमाबाई अंबेडकर (Ramabai Ambedkar)
जन्म 7 फरवरी, 1898
जन्म स्थान महाराष्ट्र 
पिता का नाम भीकू धात्रे 
माता का नाम रुक्मिणी
पति का नाम डॉ भीमराव अंबेडकर
संतान पुत्री (इंदु) और पुत्र (यशवंत)
निधन 26 मई, 1935

महाराष्ट्र में हुआ था जन्म 

रमाबाई का जन्म 7 फरवरी, 1898 को एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘भीकू धात्रे’ था जो पेशे से कुली और मछली पकड़ने का काम किया करते थे। उनकी माता का नाम ‘रुक्मिणी धात्रे’ था जो एक गृहणी थीं। परिवार की प्रतिकूल आर्थिक स्थिति के कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था और बड़ी मुश्किल से परिवार का जीवनयापन हो पाता था। 

नौ साल की आयु में हुआ विवाह 

जब रमाबाई बाल्यावस्था में थीं उसी दौरान उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उन्हें और उनके भाई-बहनों को उनके चाचा व मामा अपने साथ मुंबई ले आए। वर्ष 1906 में मात्र 09 वर्ष की अल्प आयु में उनका विवाह डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर से हुआ। विवाह के समय डॉ. अंबेडकर की आयु 15 वर्ष की थी। 

संघर्षों की साथी 

बाबासाहेब के जीवन में रमाबाई का योगदान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि उन्होंने न केवल अपने पति की महत्वाकांक्षाओं का पूरा समर्थन किया बल्कि उन्हें विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं स्वयं कठिनाइयों का सामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्यों को पूरा करने में पूर्ण समर्थन दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने घर की आजीविका चलाने हेतु कई छोटे-बड़े कार्य किए। 

लंबी बीमारी के कारण हुआ निधन 

जीवनभर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का साथ निभाने वाली रमाबाई का 26 मई 1935 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बता दें कि जब उनका निधन हुआ, तब डॉ. भीमराव अंबेडकर और रमाबाई की शादी के 29 साल हुए थे। वहीं रमाबाई के जीवन पर कई किताबें लिखी जा चुकी हैं, जबकि उनके संघर्षमय जीवन पर नाटक और फिल्में भी बन चुकी हैं। 

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ रमाबाई का जीवन परिचय (Ramabai Ambedkar Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेनामवर सिंह सरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा

FAQs 

रमाबाई का जन्म कहाँ हुआ था?

रमाबाई का जन्म 7 फरवरी, 1898 को महाराष्ट्र में एक गरीब दलित परिवार में हुआ था।

रमाबाई किसकी पत्नी थी?

रमाबाई भारत के संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की पत्नी थी। 

रमाबाई का विवाह कब हुआ था?

रमाबाई का विवाह 09 वर्ष की आयु में वर्ष 1906 को हुआ था। 

रमाबाई के माता-पिता का क्या नाम था?

बता दें कि रमाबाई की माता का नाम रुक्मिणी धात्रे और पिता का नाम भीकू धात्रे’ था। 

रमाबाई का निधन कब हुआ था?

रमाबाई का 26 मई 1935 को लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। 

आशा है कि आपको रमाबाई का जीवन परिचय (Ramabai Ambedkar Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*