अशोक वाजपेयी का जीवन परिचय : Ashok Vajpeyi ka Jivan Parichay

1 minute read
अशोक वाजपेयी का परिचय

अशोक वाजपेयी का जीवन परिचय: समादृत कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी (Ashok Vajpeyi) आधुनिक हिंदी साहित्य में अपना अग्रणी स्थान रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह एक आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं। जहाँ उन्होंने भारत सरकार के कई विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। किंतु वह एक कवि और आलोचक के रूप में विख्यात हुए और अपनी एक विशिष्ठ पहचान बनाई। 

वहीं, साहित्य जगत में अपना विशेष योगदान देने के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा “साहित्य अकादमी पुरस्कार” से पुरस्कृत किया जा चुके है। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2004 में पोलिश सरकार का “ऑफ़‍िसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ क्रास” और वर्ष 2005 में फ़्रेंच सरकार का “ऑफ़‍िसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका हैं। 

बता दें कि बहुत से शोधार्थियों ने अशोक वाजपेयी के साहित्य पर पीएचडी की डिग्री प्राप्त की हैं, इसके साथ ही UGC/NET में हिंदी विषय से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी अशोक वाजपेयी का जीवन परिचय और उनकी रचनाओं का अध्ययन करना आवश्यक हो जाता है। आइए अब हम हिंदी जगत के विख्यात कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी का जीवन परिचय (Ashok Vajpeyi ka Jivan Parichay) और उनकी साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नाम अशोक वाजपेयी (Ashok Vajpeyi) 
जन्म 16 जनवरी, 1941
जन्म स्थान दुर्ग, छत्तीसगढ़
शिक्षा एम.ए. सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली
पेशा आईएएस ऑफिसर, कवि और आलोचक 
भाषा हिंदी, अंग्रेजी 
विधाएँ कविता, आलोचना, संपादन, अनुवाद 
काव्य-रचना ‘शहर अब भी संभावना है’, ‘एक पतंग अनंत में’, ‘अगर इतने से’, ‘कहीं नहीं वहीं’, ‘समय के पास समय’, ‘इबारत से गिरी मात्राएँ’ आदि। 
आलोचना ‘फिलहाल’, ‘कुछ पूर्वग्रह’, ‘समय से बाहर’, ‘सीढिय़ाँ शुरू हो गई हैं’ आदि। 
संपादन ‘समास’, ‘पूर्वग्रह’, ‘तीसरा साक्ष्य’, ‘कुमार गंधर्व’ आदि। 
पुरस्कार एवं सम्मान ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’, ‘दयावती मोदी कविशेखर सम्मान’ और ‘कबीर सम्मान’। 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हुआ जन्म 

प्रतिष्ठित कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी का जन्म 16 जनवरी, 1941 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग नामक स्थान पर एक संपन्न सुशिक्षित परिवार में हुआ। माना जाता हैं कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा लालगंज सरकारी विद्यालय में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सागर विश्वविद्यालय से बी.ए. और सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए की डिग्री प्राप्त की। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ चयन 

वर्ष 1965 में अशोक वाजपेयी ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ से संबद्ध ‘दयाल सिंह कॉलेज’ में अध्यापन कार्य करने लगे। किंतु इसी दौरान उनका ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ (IAS) में चयन हो गया। बता दें कि इस बीच वह साहित्य जगत में एक कवि के रूप में पहचान बना चुके थे। वहीं, भारतीय प्रशासनिक सेवा में साढ़े तीन दशक के कार्यकाल में उन्होंने भारत भवन न्यास के सचिव व अध्यक्ष, ‘महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय’, वर्धा के संस्थापक-कुलपति, ‘केंद्रीय ललित कला अकादमी’ के अध्यक्ष और ‘रज़ा फ़ाउंडेशन’ के प्रबन्ध-न्यासी के रूप में अपनी सेवाएं दी। बताया जाता हैं कि उनका प्रशासनिक जीवन का एक लंबा समय मध्य प्रदेश, विशेषकर भोपाल में बीता।  

साहित्य जगत में पर्दापण 

माना जाता हैं कि स्कूली शिक्षा के समय ही अशोक वाजपेयी का काव्य जगत में पर्दापण हो गया था। वहीं उनका पहला कविता-संग्रह ‘शहर अब भी संभावना है’ मात्र 25 वर्ष की आयु में वर्ष 1966 में प्रकाशित हुआ। इसके बाद उनके कई काव्य-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। बता दें कि वर्ष 1966 में उनका विवाह हिंदी जगत के विख्यात साहित्यकार ‘नेमिचंद्र जैन’ की सुपुत्री ‘रश्मि जैन’ से हुआ।

आलोचना के क्षेत्र में प्रवेश 

अशोक वाजपेयी का हिंदी आलोचना के क्षेत्र में प्रवेश ‘लेखक की प्रतिबद्धता’ शीर्षक लेख के साथ हुआ था। इसके बाद उनकी पहली आलोचना-कृति ‘फिलहाल’ वर्ष 1970 में प्रकाशित हुई। जो साहित्य जगत में बहुत लोकप्रिय हुई तब से उनकी कई आलोचना कृति, निबंध और अनुवाद प्रकाशित हो चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि साहित्य जगत में अपना विशेष योगदान देने के साथ ही उन्होंने कई पत्रिकाओं का संपादन भी किया हैं जिनमें ‘बहुबचन’, ‘समास’, ‘पूर्वग्रह’, ‘तीसरा साक्ष्य’ ‘कुमार गंधर्व’ आदि के नाम लिए जा सकते हैं। 

अशोक वाजपेयी की साहित्यिक रचनाएँ 

अशोक वाजपेयी (Ashok Vajpeyi ka Jivan Parichay) ने आधुनिक हिंदी साहित्य की कई विधाओं में साहित्य का सृजन किया जिनमे मुख्य रूप से काव्य, आलोचना और अनुवाद शामिल हैं। यहाँ अशोक वाजपेयी की संपूर्ण साहित्यिक रचनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है, जो कि इस प्रकार हैं:-

काव्य-रचनाएँ 

  • शहर अब भी संभावना है
  • एक पतंग अनंत में
  • अगर इतने से 
  • कहीं नहीं वहीं 
  • समय के पास समय 
  • इबारत से गिरी मात्राएँ
  • दुख चिट्ठीरसा है
  • कहीं कोई दरवाज़ा 
  • तत्पुरुष 
  • बहुरि अकेला 
  • थोड़ी-सी जगह 
  • घास में दुबका आकाश 
  • आविन्यों 
  • जो नहीं है 
  • अभी कुछ और 
  • नक्षत्रहीन समय में 
  • कम से कम 

आलोचना 

  • फिलहाल 
  • कुछ पूर्वग्रह 
  • समय से बाहर 
  • सीढिय़ाँ शुरू हो गई हैं 
  • कविता का गल्प
  • कवि कह गया है 
  • कविता के तीन दरवाज़े

संपादन

  • समवेत 
  • पहचान 
  • पूर्वग्रह
  • बहुवचन
  • कविता एशिया 
  • समास आदि पत्रिकाएँ। 
  • कुमार गंधर्व 
  • कला विनोद
  • प्रतिनिधि कविताएँ (मुक्तिबोध) 
  • पुनर्वसु
  • निर्मल वर्मा
  • साहित्य विनोद
  • कविता का जनपद 
  • जैनेंद्र की आवाज़
  • परंपरा की आधुनिकता 
  • शब्द और सत्य 
  • तीसरा साक्ष्य
  • सन्नाटे का छंद (अज्ञेय की कविताएँ) 
  • स्वच्छंद
  • आत्मा का ताप
  • संशय के साए (कृष्ण बलदेव वैद संचयन)
  • टूटी हुई बिखरी हुई (शमशेर बहादुर सिंह की कविताओं का एक चयन)

अनुवाद

  • जीवन के बीचोंबीच (पोलिश कवि तादेऊष रुजेविच की कविताओं का अनुवाद) 
  • अंत:करण का आयतन (पोलिश कवि ज्बीनन्येव हर्बेते की कविताओं का अनुवाद)
  • खुला घर (चेश्वाव मीवोष की कविताओं का अनुवाद)

पुरस्कार एवं सम्मान 

अशोक वाजपेयी ( Ashok Vajpeyi ka Jivan Parichay) को आधुनिक हिंदी साहित्य में विशेष योगदान देने के लिए सरकारी और ग़ैर सरकारी संस्थाओं द्वारा कई पुरस्कारों व सम्मान से पुरस्कृत किया जा चुका है, जो कि इस प्रकार हैं:-

  • साहित्य अकादमी पुरस्कार 
  • दयावती मोदी कविशेखर सम्मान
  • कबीर सम्मान
  • भारत भारती सम्मान 
  • ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ क्रास सम्मान (पोलिश सरकार द्वारा सम्मानित)
  • ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स सम्मान (फ्रेंच सरकार द्वारा सम्मानित)

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ हिंदी जगत के विख्यात कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी का परिचय (Ashok Vajpeyi ka Jivan Parichay) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कुँवर नारायणनामवर सिंहनागार्जुन
मलिक मुहम्मद जायसीकर्पूरी ठाकुर केएम करियप्पा
अब्राहम लिंकनरामकृष्ण परमहंसफ़ैज़ अहमद फ़ैज़
अवतार सिंह संधू ‘पाश’ बाबा आमटेमोरारजी देसाई 
डॉ. जाकिर हुसैनराही मासूम रज़ा रमाबाई अंबेडकर
चौधरी चरण सिंहपीवी नरसिम्हा रावरवींद्रनाथ टैगोर 
आचार्य चतुरसेन शास्त्री मिर्ज़ा ग़ालिब कस्तूरबा गांधी
भवानी प्रसाद मिश्रसोहनलाल द्विवेदी उदय प्रकाश

FAQs 

अशोक वाजपेयी का जन्म कहाँ हुआ है?

अशोक वाजपेयी का जन्म 16 जनवरी, 1941 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग नामक स्थान पर हुआ था। 

अशोक वाजपेयी ने किस विश्वविद्यालय से एम.ए की पढ़ाई की थी?

बता दें कि उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए की डिग्री हासिल की थी। 

अशोक वाजपेयी की प्रथम आलोचना-कृति किस वर्ष प्रकाशित हुई थी?

उनकी प्रथम आलोचना-कृति ‘फिलहाल’ शीर्षक से वर्ष 1970 में प्रकाशित हुई थी। 

किस काव्य संग्रह के लिए अशोक वाजपेयी को ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया था?

काव्य-संग्रह ‘कहीं नहीं वहीं’ के लिए उन्हें वर्ष 1994 में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 

आशा है कि आपको हिंदी जगत के विख्यात कवि और आलोचक अशोक वाजपेयी का जीवन परिचय (Ashok Vajpeyi ka Jivan Parichay) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*