यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 28 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस है
- हर वर्ष 28 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व कार्यस्थल स्वास्थ्य और सुरक्षा दिवस (World Day for Safety and Health at Work) मनाया जाता है।
- यह दिवस एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय अभियान है जो सभी श्रमिकों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ कामकाजी परिस्थितियों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में नागरिक सम्मान समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। बताना चाहेंगे पहले चरण में 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से अलंकृत किया जा रहा है।
- देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं। कला, समाज सेवा, जनहित कार्य, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य तथा शिक्षा, खेलकूद और लोकसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में यह सम्मान दिया जाता है।
मत्स्य पालन विभाग 28 अप्रैल को मुंबई में “तटीय राज्यों की बैठक 2025” की मेजबानी करेगा
- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग 28 अप्रैल 2025 को मुंबई के होटल ताज महल पैलेस में ” तटीय राज्यों की बैठक – 2025″ का आयोजन कर रहा है।
IPL 2025 में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा
- IPL क्रिकेट 2025 में सोमवार 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को हराकर Copa del Rey Cup जीता
- स्पेन के सेविले में कोपा डेल रे कप के फाइनल में बार्सिलोना ने रविवार 27 अप्रैल को रियाल मैड्रिड को 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया है। यह बार्सिलोना का रिकॉर्ड 32वां स्पेनिश कप खिताब है।
FPI को भारत पर भरोसा, भारतीय बाजार में निवेश किए 17425 करोड़
- ताजा आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 21 से 25 अप्रैल के दौरान कुल 17 हजार चार 25 करोड़ रुपए का निवेश किया है। वहीं इससे पहले 18 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में उन्होंने कुल 8 हजार पांच सौ करोड़ रुपए का निवेश किया था।
भारत की टॉप 10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप ₹1.18 लाख करोड़ बढ़ा
- भारत की 10 शीर्ष में से छह कंपनियों की ज्वाइंट मार्केट कैप में बीते हफ्ते 1,18,626.24 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें कि शीर्ष 10 में TCS, HDFC बैंक, SBI, इन्फोसिस और ITC के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट वैल्यूशन में कमी आई है।
उत्तराखंड सरकार ने चार धाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों का पंजीकरण रद्द किया
- उत्तराखंड सरकार ने चार धाम और हेमकुंड साहिब तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले 77 पाकिस्तानी नागरिकों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
- बताना चाहेंगे चार धाम यात्रा के लिए अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिसमें 185 देशों के 25,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्री शामिल हैं।
बिहार में मधुबनी पेंटिंग और बौद्ध भिक्षुओं की परफॉर्मेंस ने बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड
- बिहार में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मधुबनी पेंटिंग और सिंगिंग बाउल एन्सेम्बल की विभिन्न श्रेणियों में दो गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाए गए। गिनीज विश्व रिकॉर्ड के अधिकारियों ने रविवार 27 अप्रैल को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रमाण पत्र सौंपे हैं।
IWAI ने वित्त वर्ष 2024-25 में 14 करोड़ 55 लाख टन का मालवहन रिकॉर्ड दर्ज किया
- भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 14 करोड़ 55 लाख टन का मालवहन रिकॉर्ड दर्ज किया है। इसमें कोयला, लौह अयस्क, लौह अयस्क चूर्ण, रेत और फ्लाई ऐश जैसी प्रमुख वस्तुओं की माल ढुलाई का हिस्सा 68 प्रतिशत से अधिक है।
भारतीय सेना ने नेत्र शल्य चिकित्सा में प्राप्त की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- नई दिल्ली में सेना अस्पताल में नेत्र विज्ञान विभाग ने ग्लूकोमा शल्य चिकित्सा के लिए थ्री-डी माइक्रोस्कोप प्रस्तुत कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
- बता दें कि इस थ्री-डी उन्नत तकनीक से शल्य चिकित्सक (Surgeon) अधिक सटीकता के साथ जटिल नेत्र शल्य चिकित्सा करने में सक्षम होते हैं। इस प्रणाली में विशेष थ्री-डी ध्रुवीकरण चश्मा और 55 इंच का फोर थाउजेंड अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले भी है, जो कि शल्य चिकित्सा की जटिलताएं कम करता है।
यह भी पढ़ें – 28 अप्रैल का इतिहास
28 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. आगामी विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
(A) बेंगलुरु
(B) मुंबई
(C) नई दिल्ली
(D) अहमदाबाद
उत्तर- मुंबई
2. लापु लापु फिलिपिनो फेस्टिवल 2025 का आयोजन कहाँ किया गया है?
(A) कनाडा
(B) हंगरी
(C) डेनमार्क
(D) फिलीपींस
उत्तर- कनाडा
3. हाल ही में इबोला सूडान वायरस का प्रकोप समाप्त होने की घोषणा किस देश ने की है?
(A) कंबोडिया
(B) साइप्रस
(C) युगांडा
(D) ब्राजील
उत्तर- युगांडा
4. NIELIT ने डिजिटल इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए कितने दूरदर्शी संगठनों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं?
(A) 5
(B) 8
(C) 10
(D) 12
उत्तर- 8
5. इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग योजना के लिए दिशा-निर्देश और पोर्टल किसने लॉन्च किया है?
(A) अश्विनी वैष्णव
(B) पीयूष गोयल
(C) अनुप्रिया पटेल
(D) नरेंद्र सिंह तोमर
उत्तर- अश्विनी वैष्णव
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।