विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना कई सारे स्टूडेंट्स का होता है। किस देश की कौन सी यूनिवर्सिटी से बेहतर शिक्षा मिलेगी इसके बारे मेंरिसर्च करना स्टूडेंट्स के लिए ज़रूरी होता है। Usnews.com के मुताबिक टर्की बेस्ट स्टडी अब्रॉड के देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। आइए विस्तार से जानते हैं कि study abroad ke liye best countries कौन-कौन सी हैं और उनमें पढ़ने के लिए कितना खर्चा आता है।
This Blog Includes:
विदेश में पढ़ाई क्यों करें ?
विदेश में पढ़ाई का विकल्प चुनने से आप दुनिया को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहां आपको नए देशों को पूरी तरह से नई गतिविधियों और रिवाजों को एक्सपीरियंस करने का अवसर मिलेगा। आप जब दुनिया को एक्सप्लोर करते हैं, तो आपकी यात्रा आपको हर तरह के लोगों के साथ बातचीत करने में मदद करती है, जिससे आपके सोचने का दायरा अलग-अलग हो जाता है। यह विदेश में पढ़ाई करने के शीर्ष लाभ में से एक है। आप विदेश में बेहतर करियर विकल्प भी चुन सकते हैं। विदेश की कई यूनिवर्सिटीज है जो बेहतर कोर्स के साथ-साथ छात्रवृत्तियां भी देती हैं। विदेश की यूनिवर्सिटीज बेहतरीन शिक्षा पर फोकस करती हैं।
ये भी पढ़ें : 12th के बाद कैसे करे USA में पढ़ाई?
विदेश में पढ़ने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
विदेश में पढ़ाई कैसे करें ये जानने के लिए कुछ मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं आप इन स्टेप्स को फॉलो कर अपने एडमिशन प्रोसेस को आसान बना सकते हैं :
- अपनी पसंद का कोर्स चुनें : विदेश में पढ़ने के लिए आपका पहला कदम होना चाहिए की आप अपनी पसंद और पढ़ाई के अनुसार अपना आगे का कोर्स चुनें। इसके पश्यात ही आपके आगे के कदम निर्धारित किए जा सकते है।
- अपनी पसंद अनुसार जगह चुनें : कुछ लोगो की यह पसंद हो सकती है कि वे किसी पर्टिक्युलर जगह पर जाकर अपनी डिग्री पूरी करने की इच्छा रखते हैं। उनके लिए यह स्टेप हो सकता है की वे निर्णय लें की उन्हें विदेश में कहाँ पढ़ने की इच्छा है।
- यूनिवर्सिटी चुनें और योग्यता जानें : अपने कोर्स और जगह अनुसार यूनिवर्सिटी चुनें और योग्यता जानें। हर यूनिवर्सिटी की अपनी योग्यताओं की लिस्ट आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर देखने को मिल सकती है।
- आवेदन प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें : आपकी बैचलर डिग्री या मास्टर डिग्री अनुसार आपकी आवेदन करने की प्रक्रिया में अंतर मिल सकता है। हमनें इस ब्लॉग में आवेदन प्रक्रिया को संक्षिप्त में समझाया है। जानने के लिए आखिर तक पढ़ें।
- दस्तावेज़ तैयार रखें : विदेश में पढ़ने की प्रक्रिया के लिए आपको काफी पहले से ही अपनी तैयारी करनी ज़रूरी होगी। एप्लीकेशन डेट की समाप्ति से पहले ही अपनी प्रक्रिया को शुरू करें और यूनिवर्सिटी द्वारा दी जा रही अपडेट्स को ध्यान से पढ़ें।
- छात्रवृतियों के बारे में जानें : हर यूनिवर्सिटी, कॉलेज, कोर्स और जगह अनुसार आपको अलग स्कॉलरशिप्स का फायदा मिल सकता है। तो जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ने का आपने निर्णय लिया है उसकी पॉलिसी और स्कॉलरशिप की डिटेल्स जान लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद : ऍप्लिकेशन प्रोसेस के बाद अआप्का काम खत्म नहीं हो जाता है। कई यूनिवर्सिटीज आपका एडमिशन सिर्फ आपके एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर नहीं लेती। हो सकता है कि आपका इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन हो जिसके बाद ही आपका एडमिशन प्रोसेस पूरा माना जा सकता है।
अपने कोर्स इंटरेस्ट को समझें
विदेश में पढ़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने कोर्स इंटरेस्ट को समझने की आवश्यकता है। सही कोर्स का चुनाव करने के लिए आप करियर एक्सपर्ट्स से भी मिल सकते हैं जो आपको आगे के लिए गाइड करेंगे। अपनी स्किल्स और इंटरेस्ट के अनुसार ही कोर्स चुनें।
सही यूनिवर्सिटी चुनें
कोर्स का चुनाव कर लेने के बाद यह भी आवश्यक है कि हम यह जाने कि वह कोर्स कौन सी यूनिवर्सिटी प्रदान करती है। कौन सी यूनिवर्सिटी से आपके पसंद का कोर्स जो आपने चुनाव किया है किस यूनिवर्सिटी से करने पर आपको अधिक करियर विकल्प मिलेंगे।
ये भी पढ़ें : 12वीं के बाद Canada में पढ़ाई
विदेश में पढ़ने के लिए बेस्ट कोर्सेज
विदेश में पढ़ने के लिए कुछ मुख्य कोर्सेज की लिस्ट नीचे दी गई है-
डिप्लोमा | बैचलर्स | मास्टर्स |
इंजीनियरिंग | Bachelors in Business and Management | Masters in Management & Leadership |
मैनेजमेंट | Bachelors in Computer Science and IT | Masters in Computer Science |
एकाउंटिंग | Bachelors in Electrical Engineering | Masters in Business Administration (MBAs) |
होटल मैनेजमेंट | Bachelors in Civil Engineering and Construction | Masters in International Relations |
कुलिनरी आर्ट्स | Bachelors in Medicine | Masters in Economics |
डिज़ाइन कोर्सेज | Bachelors in Architecture | Masters in Psychology |
हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट | Bachelors in Design | Masters in International Business |
आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेस और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं।
पढ़ने के लिए बेस्ट देश
विदेश में पढ़ाई करने के लिए कुछ बेस्ट देश इस प्रकार हैं:
जर्मनी
स्टडी अब्रॉड के लिए जर्मनी हमेशा से बेहतर विकल्प के तौर पर स्टूडेंट्स के लिए पहली पसंद रहा है। जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स इसलिए भी जाते हैं, क्योंकि यहाँ पढ़ाई का खर्च सबसे कम होता है। यहां ग्रेजुएशन औरडॉक्टोरल प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटीज में फ्री में एजुकेशन दी जाती है। जर्मनी में इसके लिए स्टूडेंट्स को केवल 250 यूरो (21,750 रूपए) की एक सेमेस्टर फीस का भुगतान करना होता है जबकि मास्टर्स करने वाले स्टूडेंट्स को सिर्फ ट्यूशन फीस का भुगतान करना होता है।
जर्मनी में रहने और पढ़ने का खर्च
अगर आप जर्मनी से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहें हैं, तो इसके लिए आपको औसत 20,000 यूरो – 30,000 यूरो (1,727,509 रूपए – 2,591,527 रूपए) खर्च करने होंगे। वहीं जर्मनी में रहने का खर्च लगभग 850 यूरो (73,436 रूपए) होता है। ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट्स पास बनने के बाद खर्चा करीब 62 यूरो (5,420 रूपए) प्रति महीने आता है।
जर्मनी की लोकप्रिय यूनिवर्सिटीज
जर्मनी की टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम नीचे दिए गए हैं-
विश्वविद्यालय का नाम | क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 |
म्यूनिख यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नॉलजी | 50 |
हीडलबर्ग विश्वविद्यालय | 63 |
लुडविग मैक्सिमिलियन यूनिवर्सिटी ऑफ़ म्यूनिख | 64 |
फ्री यूनिवर्सिटी बर्लिन | 127 |
हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ बर्लिन | 128 |
जर्मनी की टॉप स्कॉलरशिप्स
जर्मनी में इंटरनैशनल स्टूडेंट्स को ऑफर की जाने वाली स्कॉलरशिप्स की लिस्ट इस प्रकार है:
- Deutschland Stipendium National Scholarship Programme
- Konrad-Adenauer-Stiftung Scholarships in Germany for International Students
- The Friedrich Ebert Stiftung Scholarship
- Erasmus Scholarship Programs in Germany
- Heinrich Böll Foundation Scholarships in Germany
कनाडा
हर साल कनाडा में दुनिया भर के स्टूडेंट्स पढ़ने जाते हैं। कनाडा में बेहतर एजुकेशन सिस्टम और सिक्योर्ड वातावरण के साथ यहाँ की टॉप यूनिवर्सिटीज काफी सारे स्टूडेंट्स के आने का मुख्य कारण बनती है। यहाँ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए अन्य देशों की तरह भारी ट्यूशन फीस नहीं होती है। इसके अलावा कनाडा फीमेल और स्टूडेंट्स ट्रेवलर्स के लिए सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। कनाडा की यूनिवर्सिटीज अपने विदेशी छात्रों की सुरक्षा के लिए काफी अवेयर है।
कनाडा में पढ़ने का खर्च
कनाडा में पढ़ने के लिए आने वाला खर्च मुख्य रूप से कोर्स, पढ़ाई के लिए शहर और घर के खर्च जैसी कई चीजों से मिलकर बना है, जो नीचे डिटेल में दिया गया है।
- वोकेशनल और डिप्लोमा कोर्सेज : CAD 2,000 – CAD 19,000 सालाना [1,09,000 रूपए- Rs 10,29,000 रूपए]
- बैचलर कोर्सेज : CAD 1,800 – CAD 20,000 सालाना [97,000 रूपए– 10,82,000 रूपए]
- मास्टर्स कोर्सेज : CAD 2,000 – CAD 18,000 सालाना [1,09,000 रूपए– 9,80,000 रूपए]
- MBA : 30,000 CAD to 40,000 CAD सालाना [17,05,000 रूपए– 22,73,000 रूपए]
- PhD: CAD 2,000 – CAD 17,000 [1,09,000 रूपए– 9,20,000 रूपए]
रहने का खर्च
कनाडा में रहने का खर्च इस प्रकार है:
- ऑन- कैंपस : यूनिवर्सिटी के अनुसार बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- ऑफ- कैंपस : CAD 400 – CAD 3,000 सालाना [21,000 रूपए– 1,62,000 रूपए]
- ट्रैवेल कॉस्ट्स : CAD 80 – CAD 110 प्रतिमाह [4,000 रूपए- 5,000 रूपए]
टॉप यूनिवर्सिटीज
कनाडा की यूनिवर्सिटीज के नाम 2022 की वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज के हिसाब से इस प्रकार हैं:
विश्वविद्यालय का नाम | क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 | विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग 2022 |
टोरोन्टो विश्वविद्यालय | 26 | 18 |
मैकगिल विश्वविद्यालय | 27 | 40 |
ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय | 46 | 34 |
मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालय | 111 | 73 |
अल्बर्टा विश्वविद्यालय | 126 | 131 |
मैकमास्टर विश्वविद्यालय | 140 | 69 |
ओटावा विश्वविद्यालय | 230 | 145 |
कैलगरी विश्वविद्यालय | 235 | 200 |
वाटरलू विश्वविद्यालय | 149 | 201-250 |
पश्चिमी विश्वविद्यालय | 170 | 201-250 |
डलहौजी विश्वविद्यालय | 272 | 251-300 |
विश्वविद्यालय लवली | 414 | – |
क्वीन्स यूनिवर्सिटी | 240 | 251-300 |
साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय | 298 | 251-300 |
मैनिटोबा विश्वविद्यालय | 601-650 | 351-400 |
कनाडा में स्कॉलरशिप
कनाडा से पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए नीचे टॉप 5 स्कॉलरशिप्स इस प्रकार हैं:
- York University International Student Scholarships
- University of Waterloo Graduate Scholarships
- University of Calgary International Entrance Scholarship
- Vanier Canada Graduate Scholarship
- Canadian Commonwealth Scholarship and Fellowship Plan
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट्स इसलिए भी जाते हैं क्योंकि यहाँ उनको अलग अलग सब्जेक्ट्स में करीब 20,000 से ज्यादा कोर्स ऑफर किए जाते हैं। इसके अलावा यहाँ स्टूडेंट्स प्राइमरी, सेकेंडरी और टेरिटरी एजुकेशन कभी भी ले सकते हैं। यहाँ के एजुकेशन सिस्टम में इंग्लिश आम बोल चाल की भाषा के लिए प्रयोग की जाती है।
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने का खर्च
ऑस्ट्रेलिया में कॉस्ट ऑफ़ लिविंग टेबल के माध्यम से नीचे दी गई है-
श्रेणी | डिटेल्स | चार्जेस [AUS डॉलर्स] | चार्जेस [इंडियन रुपीज़ ] |
ट्यूशन फीस | -वोकेशनल ट्रेनिंग -बैचलर लेवल प्रोग्राम्स -मास्टर लेवल कोर्सेज |
$4,000 – $22,000 $20,000 to $45,000 $20,000 to $55,000 | -Rs 2,00,000 – Rs 10,70,000 -Rs 9,70,000 – Rs 21,89,000 -Rs 9,72,500 – Rs 26,70,000 |
अकोमोडेशन | -हॉस्टल्स/गेस्ट हॉउस -शेयर्ड अपार्टमेंट्स -ऑन कैम्प्स |
$90-$150 $95-$220 $110-$300 |
Rs 4,000 – Rs 7,000 Rs 4,600 – Rs 11,000 Rs 5,000 – Rs 14,000 |
बाकी खर्चे | -गैस -इलेक्ट्रिसिटी -एंटरटेनमेंट -ट्रांसपोर्टेशन -इंटरनेट |
$270-$540 | Rs 13,000 – Rs 26,000 |
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज
QS 2022 रैंकिंग्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के नाम इस प्रकार हैं:
विश्वविद्यालयों | ग्लोबल रैंकिंग [क्यूएस 2022 रैंकिंग] |
ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय विश्वविद्यालय | 27 |
मेलबर्न विश्वविद्यालय | 37 |
सिडनी विश्वविद्यालय | 38 |
न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी | 43 |
क्वींसलैंड विश्वविद्यालय | 47 |
मोनाश विश्वविद्यालय | 58 |
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय | 93 |
एडिलेड विश्वविद्यालय | 108 |
प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सिडनी | 133 |
न्यूकैसल विश्वविद्यालय | 197 |
ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कॉलरशिप्स
ऑस्ट्रेलिया में ऑफर की जाने वाली स्कॉलरशिप्स के नाम इस प्रकार हैं:
- Australian National University
- Monash University
- The University of Sydney
- The University of Melbourne
- The University of Adelaide
न्यूज़ीलैंड
न्यूज़ीलैंड एक ओशियन कंट्री है, जो ऑस्ट्रेलिया के साउथ में और साउथ पसिफ़िक ओशियन के फिजी में स्थित है। न्यू ज़ीलैंड में ग्लोबल लेवल पर मान्यता रखने वाली यूनिवर्सिटीज का वास हैं जहाँ पढ़ने वाले छात्रों को एक स्टूडेंट कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड की मदद से स्टूडेंट्स को फ़ूड, क्लोथिंग, ट्रेवल, मनोरंजन और हवाई टिकट्स में कई ऑफर और डिस्काउंट्स मिलते हैं।
न्यूज़ीलैंड में कॉस्ट ऑफ़ स्टडिंग
न्यू ज़ीलैंड में पढ़ने के लिए आने वाले एक्सपेंसेस की कॉस्ट कोर्स फीस के अलावा ट्यूशन फीस दोनों देनी होती है। वहीं ट्यूशन फीस कोर्स पर निर्भर करती है। लेकिन हर इंटरनैशनल स्टूडेंट के लिए कॉस्ट ऑफ़ लिविंग लगभग सेम ही रहती है। अगर कोई स्टूडेंट यहां एक साल से कम समय के लिए रहने की योजना बना रहा है, तो उसके पास रहने के साथ पढ़ाई के लिए हर महीने NZD 1,250 (64,396 रूपए) होने ज़रूरी है। वहीं कोई एक वर्ष से अधिक के लिए न्यू ज़ीलैंड में पढ़ने का प्लान कर रहा है, तो उन्हें NZD 15,000 (7,72,806 रूपए) की ज़रूरत होगी। वहीं न्यू ज़ीलैंड में पढ़ने जा रहे किसी भी स्टूडेंट के लिए रहने का खर्च और अन्य खर्च उसके चुनें हुए शहर के ऊपर होते है।
औसत ट्यूशन फीस
न्यूज़ीलैंड की यूनिवर्सिटीज में प्रति वर्ष लगने वाली ट्यूशन फीस इस प्रकार है:
डिग्री प्रोग्राम | एवरेज ट्यूशन फी (सालाना) इन NZD |
डिप्लोमा और शार्ट टर्म कोर्सेज | 12,000-18,500 (6,12,000 – 9,43,500 रूपए) |
बैचलर्स डिग्री | 22,000-32,000 (11,22,000 – 16,32,000 रूपए) |
मास्टर्स डिग्री | 26,000-37,000 (13,26,000 – 18,87,000 रूपए) |
PhD | 6,500-9,000 (3,31,500 – 4,59,000 रूपए) |
न्यूज़ीलैंड की टॉप यूनिवर्सिटीज
QS वर्ल्ड रैंकिंग्स 2022 के मुताबिक न्यू ज़ीलैंड की टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम नीचे दिए गए हैं-
विश्वविद्यालयों | क्यूएस विश्व रैंकिंग 2022 |
ऑकलैंड विश्वविद्यालय | 85 |
ओटागो विश्वविद्यालय | 194 |
विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन | 236 |
कैंटरबरी विश्वविद्यालय | 258 |
मैसी विश्वविद्यालय | 284 |
लिंकन विश्वविद्यालय | 372 |
वाइकाटो विश्वविद्यालय | 373 |
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी | 451 |
न्यूज़ीलैंड के लिए टॉप स्कॉलरशिप्स
स्कॉलरशिप्स किसी भी स्टूडेंट के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। इससे स्टूडेंट को पढ़ने में फाइनेंशियल ऐड मिलती है। नीचे न्यूज़ीलैंड में ऑफर की जाने वाली स्कॉलरशिप्स के नाम इस प्रकार हैं:
- New Zealand Commonwealth Scholarships 2021
- New Zealand Excellence Awards (NZEA)
- New Zealand International Doctoral Research Scholarships (NZIDRS)
- Lincoln University Academic Scholarships
- New Zealand International Undergraduate Fees Scholarship
यूएसए
दुनिया में सबसे बड़ी इकॉनमी USA की है। यहाँ की आर्मी से लेकर यहाँ के एडमिनिस्ट्रेटिव सिस्टम ने पूरे विश्व पर अपनी छाप छोड़ी है। यहाँ के बेहतरीन एजुकेशन सिस्टम को देखते हुए हर साल पढ़ाई करने के लिए स्टूडेंट्स की संख्या डबल होती जा रही है। इसके अलावा यहाँ की टॉप यूनिवर्सिटीज जो हायर एजुकेशन के लिए दुनिया भर के स्टूडेंट्स की पहली पसंद होती है।
यूएसए में रहने का खर्चा
USA में पढ़ाई के खर्च में ट्यूशन फीस के साथ स्टूडेंट्स को अपना कॉस्ट ऑफ़ लिविंग भी खुद ही मैनेज करना होता है। यहां नीचे रहने के खर्चे के बारे में बताया जा रहा है-
डिग्री का टाइप | प्राइवेट यूनिवर्सिटी | सरकारी यूनिवर्सिटी | कम्युनिटी कॉलेज |
अंडरग्रेजुएट | $32,000 (23,00,00 रुपए) | $24,000 (17,80,000 रुपए) | $200 पर क्रेडिट (15,000 रुपए) |
पोस्टग्रेजुएट | $35,000 (26,00,00 रुपए) | $30,000 (22,50,000 रुपए) | $250 पर क्रेडिट (18,500 रुपए) |
MBA | $60,000 (45,00,00 रुपए) | $48,000 (36,00,000 रुपए) | — |
यूएसए में पढ़ने के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज़
यूएसए 2022 के लिए QS वर्ल्ड रैंकिंग्स के मुताबिक USA की टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम इस प्रकार हैं:
संयुक्त राज्य अमेरिका में शीर्ष विश्वविद्यालय | यूएसए 2022 के लिए क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग | यूएसए 2022 के लिए विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग |
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय | #3 | 4 |
विदेश महाविद्यालय | #5 | 2 |
कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (कैल्टेक) | #6 | 2 |
मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी | #1 | 5 |
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्केले | 32 | 8 |
येल विश्वविद्यालय | =14 | 9 |
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय लॉस एंजिल्स | 40 | 20 |
प्रिंसटन विश्वविद्यालय | #20 | 7 |
शिकागो विश्वविद्यालय | #10 | 10 |
जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय | #25 | 13 |
पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी | #13 | 13 |
कोलम्बिया विश्वविद्यालय | #19 | 1 1 |
कर्नेल विश्वविद्यालय | #21 | 22 |
यूएसए में स्कॉलरशिप्स
USA में स्टूडेंट्स की फाइनेंशियल हेल्प करने के लिए स्कॉलरशिप्स ऑफर की जाती हैं, जो इस प्रकार हैं:
- Tata Scholarship for Cornell University
- Rotary International Ambassadorial Scholarships
- Fullbright Scholarships for Indian Students
- Chevron Scholarship
- Ivy Parker Memorial Scholarship
सिंगापुर
पढ़ाई के लिए स्टूडेंट्स का इंटरेस्ट सिंगापुर की ओर भी काफी ज्यादा रहता है। इसका मुख्य कारण यहाँ के बेस्ट एजुकेशन सिस्टम का होना है। सिंगापुर की यूनिवर्सिटीज MBA से लेकर PhD तक की पढ़ाई के लिए जानी जाती है। Study abroad ke liye best countries में सिंगापुर का मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन फाइनेंशीयल बर्डन को कम करने के लिए इंटरनैशनल स्टूडेंट्स को फिनेंशियल हेल्प प्रदान करता है।
सिंगापुर में पढ़ने का खर्च
सिंगापुर में पढ़ने का खर्च इस प्रकार है:
खर्च | एवरेज कॉस्ट | |
एक बैडरूम अपार्टमेंट (शहर) | 2,700- 3,000 SGD (1,50,000- 1,65,000 रुपए) | |
एक बैडरूम अपार्टमेंट (शहर के बाहर) | 1,900- 2,200 SGD (1,04,000- 1,21,000 रुपए) | |
सिंगल व्यक्ति, प्रतिमाह | 1,100 – 1,400 SGD (60,000 – 78,000 रुपए) | |
यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स, प्रतिमाह | 700- 730 SGD (38,000- 41,000 रुपए) |
ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट
सिंगापुर में ट्रैवल और ट्रांसपोर्ट में आने वाला खर्च इस प्रकार है:
सिंगापुर में ट्रांसपोर्ट | एवरेज कॉस्ट |
मंथली बस/ट्रांसपोर्ट पास | 100- 120 SGD (5,500- 6,600 रुपए) |
टैक्सी टैरिफ, 8किलोमीटर/5मायिल जर्नी | 12-15 SGD (650- 850 रुपए) |
सिंगापुर की टॉप यूनिवर्सिटीज
सिंगापुर की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज के नाम नीचे दिए गए हैं-
- नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर
- नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
- सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी
- सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन
- इनसीड – सिंगापुर
- जेम्स कुक विश्वविद्यालय – सिंगापुर
- पीएसबी अकादमी
- ESSEC बिजनेस स्कूल – सिंगापुर
- नानयांग पॉलिटेक्निक
- येल-एनयूएस कॉलेज
सिंगापुर में स्कॉलरशिप्स
सिंगापूर में स्टूडेंट्स को दी जाने वाली स्कॉलरशिप्स के नाम इस प्रकार हैं:
- Lee Kong Chian Graduate Scholarships At National University Of Singapore (NUS)
- INSEAD-Syngenta MBA Scholarships For Developing Country Leaders
- Singapore International Graduate Award
- Science & Technology Undergraduate Scholarship From NUS
- Singapore Millennium Foundation Scholarship
योग्यता
विदेश में पढ़ाई कैसे करें यह जानने के लिए शॉर्ट टर्म कोर्सेज और डिग्री कोर्सेज के अनुसार योग्यता नीचे दी गई है-
बैचलर्स के लिए
- डिप्लोमा कोर्सेज के लिए 10+2 उत्तीण करना आवश्यक है।
- इसके अलावा अंग्रेजी प्रवीणता परीक्षा जैसे-IELTS, TOEFL आदि एग्जाम देना आवश्यक है।
- SOP
- LOR
मास्टर्स के लिए
- मास्टर्स करने के लिए आपके पास बैचलर्स डिग्री होनी आवश्यक है। कुछ यूनिवर्सिटी के द्वारा एक्सपीरियंस भी मांगा जाता है।
- इसके अलावा अंग्रेजी प्रवीणता परीक्षा जैसे-IELTS, TOEFL आदि परीक्षा देना आवश्यक है।
- SOP
- LOR
आवेदन प्रक्रिया
विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है–
- आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।
- एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
- अगला कदम अपने सभी दस्तावेज़ों जैसे SOP, निबंध, सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टैस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है।
- यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
- आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीज़ा और छात्रवृत्ति/छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे ।
- अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लैटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
आवश्यक दस्तावेज़
कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ों की लिस्ट नीचे दी गई हैं–
- आधिकारिक शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्ट
- स्कैन किए हुए पासपोर्ट की कॉपी
- IELTS या TOEFL, आवश्यक टेस्ट स्कोर
- प्रोफेशनल/एकेडमिक LORs
- SOP
- निबंध (यदि आवश्यक हो)
- पोर्टफोलियो (यदि आवश्यक हो)
- अपडेट किया गया सीवी/रिज्यूमे
- एक पासपोर्ट और छात्र वीज़ा
- बैंक विवरण
FAQs
वर्षो से यूएसए यानि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका को शिक्षा के मामले में सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन माना गया है। यूएसए की यूनिवर्सिटीज विश्व की कई बेस्ट यूनिवर्सिटीज को पीछे छोड़कर विद्यार्थियों और पूरी एजुकेशन फील्ड में एक अलग मुकाम पर स्थित है।
भारतीय स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए बेस्ट देश निम्नलिखित हैं :-
-जर्मनी
-फ्रांस
-न्यूज़ीलैंड
-कनाडा
-सिंगापुर
सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया कुछ देश है जिसकी शिक्षा प्रणाली को बाकी देशों से कठिन माना गया है।
आशा है कि इस ब्लॉग से आपको study abroad ke liye best countries की जानकारी मिली होगी। यदि आप स्टडी अब्रॉड करना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके आज ही 30 मिनट्स का फ्री सेशन बुक कीजिए।