What is Budget in Hindi : जानिए क्या है बजट और उसका महत्व 

1 minute read
What is Budget in Hindi : जानिए क्या है बजट और उसका महत्व 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी, 2024 को संसद में अंतरिम बजट की घोषणा हो चुकी हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार देश में प्रत्योक वर्ष के केंद्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण कहा जाता है साथ ही भारत में बजट पेश होने से पहले एक परंपरा के रूप में हलवा समारोह भी होता है और यह एक अनोखी परंपरा है जो भारत में बजट दस्तावेजों की छपाई प्रक्रिया की शुरुआत का प्रतीक है, जिसकी जानकारी स्टूडेंट्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम What is Budget in Hindi जानेंगे। 

स्टूडेंट्स के लिए What is Budget in Hindi

What is Budget in Hindi के बारे में यहाँ बताया गया है : 

  1. बजट एक निर्दिष्ट भविष्य की अवधि में राजस्व और व्यय का अनुमान है और इसका उपयोग सरकारों, व्यवसायों और व्यक्तियों द्वारा किसी भी आय स्तर पर किया जाता है।
  2. बजट शब्द की उत्पत्ति मध्य अंग्रेजी शब्द बोगेट से हुई है, जो मध्य फ्रांसीसी बौगेट से आया है जिसका अर्थ है चमड़े का थैला।
  3. केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 2024-25 के लिए अंतरिम बजट 1 फरवरी को संसद में पेश किया गया है। 
  4. भारत में बजट पहली बार 7 अप्रैल 1860 को ईस्ट-इंडिया कंपनी से लेकर ब्रिटिश क्राउन तक पेश किया गया था। 
  5. पहला भारतीय बजट 18 फरवरी 1869 को जेम्स विल्सन द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
  6. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार देश में प्रत्योक वर्ष के केंद्रीय बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण कहा जाता है।
  7. बजट के माध्यम से गवर्मेंट फाइनेंशियल ईयर के लिए कमाई और खर्च का लेखा-जोखा पेश करती है।
  8. देश में हर वर्ष 1 अप्रैल से अगले वर्ष की 31 मार्च को वित्त वर्ष माना जाता है और केंद्रीय बजट इसी समय के लिए पेश किया जाता है। 
  9. यूनियन बजट को पूंजीगत बजट और राजस्व बजट में डिवाइड किया गया है।
  10. पूंजीगत बजट में सरकार के भुगतान शामिल होते हैं।
  11. राजस्व बजट में वे वस्तुएं शामिल होती हैं जो सरकार की संपत्तियों को प्रभावित नहीं करती हैं और यह सरकार के राजस्व और खर्च का विवरण देता है।
  12. पहले वित्त मंत्री का पद उद्योगपति, कोचीन राज्य के पूर्व दीवान और चैंबर ऑफ प्रिंसेस के संवैधानिक सलाहकार सर आरके शनमुखम चेट्टी को मिला था।
  13. 1949-50 में मथाई ने सबसे स्पष्ट बजट भाषण दिया था क्योंकि उन्होंने सदस्यों को यह बताते हुए सभी विवरण नहीं पढ़ने का फैसला किया था। 
  14. पूर्ण बजट आम तौर पर हर वर्ष 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
  15. अंतरिम बजट चुनावी वर्ष के दौरान, वित्तीय वर्ष के लगभग 2 से 4 महीने की अवधि के लिए होता है वहीं पूर्ण बजट में पिछले वर्ष की आय और व्यय का विवरण विस्तार से दिया जाता है। 

यह भी पढ़ें – Budget 2024 : क्या होता है हलवा समारोह और इसका महत्व, जिसके बारे में होनी चाहिए आपको पूरी जानकारी

हलवा समारोह 

बजट प्रस्तुत होने से 9-10 दिन पहले हलवा समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें वित्त मंत्री और प्रमुख वित्त मंत्रालय के अधिकारी नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली में एकत्र होते हैं। जिसमें हलवा एक बड़ी कढ़ाई में तैयार किया जाता है और इस समारोह के दौरान हलवा, बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल पूरे स्टाफ को परोसा जाता है। 

यह भी पढ़ें – 

Budget in Hindi : बजट क्या है और साथ ही जानें अंतरिम व पूर्ण बजट में अंतर

Union Budget in Hindi : केंद्रीय बजट क्या है और इसका क्या महत्व है?

Budget Kis Bhasha Ka Shabd Hai | बजट किस भाषा का शब्द है?

FAQs 

भारत में बजट कब लागू हुआ?

26 नवंबर 1947 में लागू हुआ था। 

अंतरिम बजट क्या होता है?

अंतरिम बजट एक तरह का अस्‍थाई बजट है और इसमें नई सरकार के कार्यभार संभालने तक के लिए संसद से जरूरी खर्च के लिए मंजूरी लेनी होती है। 

केंद्रीय बजट कब पेश किया जाता है?

केंद्रीय बजट फरवरी के महीने में पेश किया जाता है।

अंतरिम बजट किसके द्वारा पेश किया जाता है?

अंतरिम बजट केन्द्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किया जाता है। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको What is Budget in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*