Atishi Marlena : दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी के बारे में जानें ये खास बातें 

1 minute read
Atishi Marlena Biography in Hindi

Atishi Marlena Biography in Hindi : आम आदमी पार्टी (AAP) ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और दिल्ली की तत्कालीन शिक्षा मंत्री ‘आतिशी मार्लेना’ को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। आतिशी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और तीन बार रहीं दिल्ली की मुख़्यमंत्री ‘शीला दीक्षित’ के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख़्यमंत्री (Delhi New Chief Minister) होंगी। आतिशी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में से एक मानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री के तौर शपथ लेने वाली आतिशी ऐसी राजनेता हैं, जो पहली जीत के बाद ही कैबिनेट मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री बनी हैं।

आइए अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का जीवन परिचय (Atishi Marlena Biography in Hindi) और उनके राजनीतिक सफर के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

नाम आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena)
जन्म 8 जून, 1981
जन्म स्थान दिल्ली 
पिता का नाम विजय सिंह 
माता का नाम तृप्ता वाही 
पति का नाम प्रवीण सिंह 
शिक्षा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, सेंट स्टीफ़न कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय 
पेशा राजनीतिज्ञ, सलाहकार
राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP)
धारित पद दिल्ली की 8वीं मुख़्यमंत्री 

दिल्ली में हुआ था जन्म – Atishi Marlena Biography in Hindi

आतिशी का जन्म 08 जून, 1981 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘विजय सिंह’ है जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर है। जबकि माता ‘तृप्ता वाही’ एक हाउस वाइफ है। वहीं उनके पति का नाम (Atishi Marlena Husband) प्रवीण सिंह है, जो एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। वर्ष 2004 में प्रवीण सिंह से उनकी शादी हुई थी। बता दें कि वह IIT दिल्ली के पूर्व छात्र है। इसके अलावा उन्होंने IIM अहमदाबाद से भी पढ़ाई की है। 

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से हिस्ट्री में किया पोस्ट ग्रेजुएशन 

आतिशी की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के पूसा रोड स्थित ‘स्प्रिंगडेल्स स्कूल’ (Springdales School) से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘सेंट स्टीफंस कॉलेज’ से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। फिर वे पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए ‘ऑक्सफॉर्ड विश्वविद्यालयचली गईं और हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। वहीं भारत आने के बाद वह आंध्र प्रदेश के ‘ऋषि वैली स्कूल’ में इतिहास और अंग्रेजी पढ़ाने लगी। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के छोटे से गांव में कई NGO’s के साथ भी काम किया।

सक्रिय राजनीति में किया प्रवेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आतिशी वर्ष 2013 में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी थी। वहीं वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के लिए ‘मेनिफेस्टो ड्राफ्टिंग कमेटी’ के प्रमुख सदस्य के रूप में उन्होंने पार्टी की नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई। फिर उन्हें वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद आप आदमी पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया। वर्ष 2015 में उन्होंने आप नेता की ओर से मध्य प्रदेश में चलाए गए जल सत्याग्रह (Jal Satyagraha) में भी भाग लिया था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के तत्कालीन शिक्षा मंत्री ‘मनीष सिसौदिया’ का सलाहकार बनाया गया। आतिशी को दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों के पुनरुद्धार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। 

लोकसभा चुनाव में मिली हार 

आतिशी को वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी दिल्ली की लोकसभा का चुनाव प्रभारी बनाया गया। उन्होंने इस सीट से भाजपा उम्मीदवार ‘गौतम गंभीर’ और कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ लोकसभा चुनाव भी लड़ा। लेकिन भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर ने उन्हें चार लाख से अधिक वोटों से हरा दिया। 

विधानसभा चुनाव में मिली जीत 

वर्ष 2020 में आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें गोवा इकाई का प्रभारी भी बना दिया गया। किंतु बाद में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया। आपको बता दें कि आतिशी वर्तमान में दिल्ली सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का जीवन परिचय (Atishi Marlena Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कुँवर नारायणनामवर सिंहनागार्जुन
मलिक मुहम्मद जायसीकर्पूरी ठाकुर केएम करियप्पा
अब्राहम लिंकनरामकृष्ण परमहंसफ़ैज़ अहमद फ़ैज़
अवतार सिंह संधू ‘पाश’ बाबा आमटेमोरारजी देसाई 
डॉ. जाकिर हुसैनराही मासूम रज़ा रमाबाई अंबेडकर
चौधरी चरण सिंहपीवी नरसिम्हा रावरवींद्रनाथ टैगोर 
आचार्य चतुरसेन शास्त्री मिर्ज़ा ग़ालिब कस्तूरबा गांधी
भवानी प्रसाद मिश्रसोहनलाल द्विवेदी उदय प्रकाश
सुदर्शनऋतुराजफिराक गोरखपुरी 
मैथिलीशरण गुप्तअशोक वाजपेयीजाबिर हुसैन
विष्णु खरे उमाशंकर जोशी आलोक धन्वा 
घनानंद अयोध्या सिंह उपाध्यायबिहारी 
शिवपूजन सहायअमीर खुसरोमधु कांकरिया 
घनश्यामदास बिड़लाकेदारनाथ अग्रवालशकील बदायूंनी
मधुसूदन दासमहापंडित राहुल सांकृत्यायनभुवनेश्वर 
सत्यजित रेशिवप्रसाद मिश्र ‘रुद्र’ भगवती चरण वर्मा
मोतीलाल नेहरू कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ श्री अरबिंदो 
अमर गोस्वामीशमशेर बहादुर सिंहरस्किन बॉन्ड 
राजेंद्र यादव गोपालराम गहमरी राजी सेठ
गजानन माधव मुक्तिबोधसेवा राम यात्री ममता कालिया 
शरद जोशीकमला दासमृणाल पांडे
विद्यापति पदुमलाल पुन्नालाल बख्शीश्रीकांत वर्मा 
यतींद्र मिश्ररामविलास शर्मामास्ति वेंकटेश अय्यंगार
शैलेश मटियानीरहीमस्वयं प्रकाश 

FAQs

आतिशी मार्लेना का जन्म कहाँ हुआ था?

आतिशी का जन्म 08 जून, 1981 को दिल्ली में हुआ था।

आतिशी मार्लेना के पति का नाम (Atishi Marlena Husband) क्या है?

उनके पति का नाम प्रवीण सिंह है, जो एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। 

आतिशी मार्लेना किस राजनीतिक पार्टी से है?

आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी (AAP) से है। 

आतिशी मार्लेना के माता-पिता का नाम क्या है?

उनकी माता का नाम तृप्ता वाही जबकि पिता का नाम विजय सिंह है।

आशा है कि आपको दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का जीवन परिचय (Atishi Marlena Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*