Bharat ke Pramukh Rashtriya Udyan: भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की सूची

1 minute read
Bharat ke Pramukh Rashtriya Udyan

Bharat ke Pramukh Rashtriya Udyan: क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय उद्यान (National Park) एक संरक्षित क्षेत्र होता है जिसे सरकार द्वारा प्रकृति, वन्यजीवों और पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए विशेष रूप से घोषित किया जाता है। यह क्षेत्र मानव गतिविधियों से सीमित या मुक्त रहता है ताकि प्राकृतिक संपदाओं की रक्षा की जा सके। वहीं राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि ये हमें प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों के संरक्षण का महत्व समझाते हैं। ये पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस ब्लॉग में भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में (Bharat ke Pramukh Rashtriya Udyan) विस्तृत जानकारी दी गई है। यदि आप भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं तो इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

भारत के राष्ट्रीय उद्यान – How Many National Parks in India

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों (Bharat ke Pramukh Rashtriya Udyan) की सूची इस प्रकार हैं:-

राजस्थान

  • केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
  • रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान 
  • सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
  • डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क
  • दर्रा राष्ट्रीय पार्क
  • केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान
  • ताल छापर अभयारण्य
  • माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी

मध्य प्रदेश

  • कान्हा राष्ट्रीय पार्क 
  • पेंच राष्ट्रीय पार्क 
  • पन्ना राष्ट्रीय पार्क 
  • सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क 
  • वन विहार पार्क 
  • रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क 
  • बांधवगढ नेशनल पार्क 
  • संजय नेशनल पार्क 
  • माधव राष्ट्रीय पार्क
  • कुनो नेशनल पार्क 
  • माण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय उद्यान

हरियाणा 

  • सुलतानपुर राष्ट्रीय पार्क 
  • कलेशर राष्ट्रीय पार्क

उत्तर प्रदेश

  • दुधवा राष्ट्रीय पार्क 

झारखंड

  • बेतला राष्ट्रीय पार्क 
  • हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क
  • धीमा राष्ट्रीय पार्क

मणिपुर

  • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान
  • सिरोही राष्ट्रीय उद्यान

सिक्किम

  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

त्रिपुरा 

  • क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क

अरुणाचल प्रदेश

  • नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान

तमिलनाडु

  • गल्फ ऑफ़ मनार राष्ट्रीय उद्यान
  • अन्नामलाई टाइगर रिजर्व
  • पलानी हिल्स वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान
  • मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान
  • गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान 

ओडिशा

  • भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान
  • सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान
  • नंदनकानन राष्ट्रीय उद्यान
  • चिल्का झील पक्षी अभयारण्य

मिजोरम 

  • माउंटेन राष्ट्रीय पार्क
  • मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान
  • फौंगपुइ राष्ट्रीय उद्यान
  • डम्पा टाइगर रिजर्व

जम्मू-कश्मीर 

  • दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान
  • सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान
  • किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान
  • जैवमंडल रिजर्व (बायोस्फीयर रिजर्व)

लद्दाख

  • हेमिस राष्ट्रीय उद्यान 

पश्चिम बंगाल 

  • सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान
  • बुक्सा टाइगर रिजर्व
  • जलदापारा राष्ट्रीय उद्यान
  • गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान 
  • सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान
  • नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान

असम

  • मानस राष्ट्रीय उद्यान
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • नामेरी राष्ट्रीय उद्यान
  • ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
  • डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
  • देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान
  • रायमोना राष्ट्रीय उद्यान

आंध्र प्रदेश

  • कासु ब्रह्मानंद रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान 
  • इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान
  • मरूगवामी नेशनल पार्क 
  • श्री वेंकटेश्वरम राष्ट्रीय पार्क
  • कावला राष्ट्रीय पार्क
  • नागार्जुन सागर राष्ट्रीय पार्क
  • नेलापत्तु पक्षी राष्ट्रीय पार्क

महाराष्ट्र 

  • संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान
  • चांदोली राष्ट्रीय उद्यान
  • ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान 
  • गुगामल राष्ट्रीय उद्यान
  • नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान
  • तानसा वन्यजीव अभयारण्य
  • मेलघाट बाघ अभयारण्य

अंडमान और निकोबार

  • सैडिल पीक राष्ट्रीय उद्यान 
  • महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान
  • माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान
  • रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान
  • साउथ बटन आइलैंड नेशनल पार्क

हिमाचल प्रदेश 

  • पिन वैली नेशनल पार्क
  • ग्रेट हिमालयी राष्ट्रीय उद्यान
  • रोहल्ला राष्ट्रीय पार्क
  • खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • सिम्बलबाड़ा राष्ट्रीय उद्यान

गुजरात 

  • गिर राष्ट्रीय उद्यान
  • मरीन नेशनल पार्क
  • ब्लैकबक राष्ट्रीय उद्यान

उत्तराखंड

  • जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
  • फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
  • नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान 
  • राजाजी नेशनल पार्क 
  • गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य
  • गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान

छत्तीसगढ 

  • कांगेर घाटी ( कांगेर वैली ) राष्ट्रीय पार्क 
  • इन्द्रावती राष्ट्रीय पार्क 
  • गुरू घासीदास ( संजय ) राष्ट्रीय उद्यान

केरल

  • साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क 
  • पेरियार नेशनल पार्क 
  • मैथीकेतन नेशनल पार्क 
  • अन्नामुदाई नेशनल पार्क 
  • एर्नाकुलम नेशनल पार्क

कर्नाटक 

  • बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान 
  • नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान
  • अंशी राष्ट्रीय उद्यान
  • बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
  • कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान
  • तुंगभद्रा अभ्यारण्य

पंजाब 

  • हरिकै वेटलैंड नेशनल पार्क

तेलंगाना

  • महावीर हरिना वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान
  • किन्नरसानी वन्यजीव अभयारण्य

गोवा

  • सलीम अली पक्षी अभयारण्य
  • नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य
  • चौरा राष्ट्रीय उद्यान
  • भगवान महावीर अभयारण्य और मोलेम राष्ट्रीय उद्यान

बिहार 

  • वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान
  • विक्रमशिला गंगा डॉल्फिन अभयारण्य
  • कंवर तलाव पक्षी अभयारण्य 

भारत के 10 प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान – Top 10 National Parks in India

भारत के 10 प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान (Bharat ke Pramukh Rashtriya Udyan) इस प्रकार हैं:

1. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (उत्तराखंड)

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (Jim Corbett National Park) उत्तराखंड राज्य के नैनीताल जिले में स्थित भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान है, जिसकी स्थापना 1936 में हुई थी। पहले इसका नाम हैली नेशनल पार्क था, जिसे बाद में प्रसिद्ध शिकारी और पर्यावरणविद् जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया। यह उद्यान टाइगर प्रोजेक्ट (1973) की शुरुआत का प्रमुख केंद्र रहा, जिसका उद्देश्य बाघों का संरक्षण करना था। यह उद्यान घने जंगलों, घास के मैदानों, नदियों और पहाड़ियों से भरपूर है और यहाँ बंगाल टाइगर, हाथी, तेंदुआ, हिरण, मगरमच्छ और सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यह पर्यटकों के लिए जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग और प्रकृति प्रेम का एक प्रमुख आकर्षण स्थल भी है।

2. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम)

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य में स्थित है और यह एक सींग वाले गैंडे की सबसे बड़ी आबादी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यह सन 1905 में एक अभयारण्य के रूप में स्थापित हुआ और 1974 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। यह उद्यान हाथी, बाघ, जंगली भैंसे, दलदली हिरण और सैकड़ों पक्षियों की प्रजातियों के संरक्षण का प्रमुख केंद्र है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को ने 1985 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। 

3. रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान)

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित है। यह राष्ट्रिय उद्यान जयपुर से लगभग 130 किमी दूर है। एक समय पर रणथंभौर जयपुर के महाराजाओं के प्रसिद्ध और पूर्व शिकारगाहों में से एक माना जाता था। वर्तमान समय में रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान आज एक प्रमुख वन्यजीव पर्यटक आकर्षण है। 

स्वतंत्रता के बाद साल 1955 में इस क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। वन्यजीव अभयारण्य घोषित करने के बाद साल 1973 में भारत सरकार ने इसे ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के तहत बाघ संरक्षण के लिए चुना था। आज यह राष्ट्रीय उद्यान बाघ संरक्षण के साथ-साथ अनेक वन्यजीवों और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।

4. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान (पश्चिम बंगाल)

सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल में स्थित एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है। सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान को एक बायोस्फियर रिज़र्व और बाघ रिजर्व भी कहा जाता है। इस राष्ट्रीय उद्यान को इसके समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र की वजह से भी जाना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान भारत और बांग्लादेश के बीच 40000 वर्ग किलोमीटर के एक बड़े डेल्टा में फैला हुआ है। 

इस राष्ट्रीय उद्यान की सीमा पश्चिम बंगाल में हुगली नदी से शुरू होकर बांग्लादेश के बालेश्वर तक लगती है। सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान को यूनेस्को के द्वारा साल 1987 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। हालांकि सुंदरवन का इतिहास तो कई वर्ष पुराना है लेकिन 1875 में वन अधिनियम, 1865 के तहत इस वन को आरक्षित घोषित कर दिया गया था। भारत की स्वतंत्रता के बाद साल 1973 में इसे प्रोजेक्ट टाइगर के तहत बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था। वहीं साल 1977 में इसे वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। जबकि 4 मई 1984 को इसे राष्ट्रीय उद्यान के रूप में स्थापित किया गया था।

5. गिर वन राष्ट्रीय उद्यान (गुजरात)

गिर वन राष्ट्रीय उद्यान (Gir National Park) भारत के गुजरात राज्य में स्थित है और यह एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है। यह उद्यान 1965 में स्थापित हुआ था और इसका क्षेत्रफल लगभग 1,410.30 वर्ग किलोमीटर है, जिसमें से 258.71 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से लेकर सर्दियों में 28 डिग्री सेल्सियस तक होता है। यहां अन्य प्रमुख वन्यजीवों में तेंदुआ, जंगली सुअर, चीतल, नीलगाय, चार-सिंगे मृग, और विभिन्न पक्षी प्रजातियाँ शामिल हैं।

6. बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश)

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य की विंध्य पहाड़ियों में स्थित है। बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में 105 वर्ग किलोमीटर का मुख्य क्षेत्र है और लगभग 400 वर्ग किलोमीटर का बफर क्षेत्र है। इस उद्यान में 22 प्रकार के स्तनधारी और 250 पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें तेंदुआ, जंगली कुत्ता, भेड़िया, चीतल, सांभर, नीलगाय, चिंकारा, जंगली सुअर, लंगूर, रीसस मकाक, गौर, और विभिन्न पक्षी प्रजातियाँ शामिल हैं।

7. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान (मध्य प्रदेश)

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के मंडला और बालाघाट जिले में स्थित है और यह राज्य का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1955 में की गई थी लेकिन यह राष्ट्रीय उद्यान 1973 में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ में शामिल किया गया था। यह उद्यान बाघों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ रॉयल बंगाल टाइगर, तेंदुआ, जंगली कुत्ता, स्लॉथ भालू, गौर, चीतल, सांभर, जंगली सुअर और काले भालू समेत विभिन्न प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

8. पेरियार राष्ट्रीय उद्यान (केरल)

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान को दक्षिण भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान माना जाता है। यह राष्ट्रीय उद्यान केरल राज्य में स्थित है। यह 925 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस उद्यान में उष्णकटिबंधीय सदाबहार, अर्ध-सदाबहार, नम पर्णपाती वन और पर्वतीय घास के मैदान हैं। यह उद्यान प्रकृति और वन्यजीव प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। 

9. बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान (कर्नाटक)

बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान कर्नाटक राज्य के चामराजनगर जिले में स्थित है और यह नीलगिरी बायोस्फीयर रिज़र्व का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उद्यान का कुल क्षेत्रफल लगभग 872.24 वर्ग किलोमीटर है और यह प्रोजेक्ट टाइगर के तहत 1973 में स्थापित किया गया था। यहां एशियाई हाथी, बंगाल टाइगर, गौर, स्लॉथ भालू, जंगली कुत्ता (धोल), तेंदुआ, और चार-सिंगे मृग जैसी प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

10. हेमिस राष्ट्रीय उद्यान (लद्दाख)

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान लद्दाख में स्थित है। यह एक पर्वतीय और अद्भुत वन्यजीव स्थल है। यह दुनिया की सबसे बड़ी हिम तेंदुआ आबादी और दुर्लभ पक्षी प्रजातियों के लिए जाना जाता है। हेमिस राष्ट्रीय उद्यान 3,350 वर्ग किलोमीटर में फैला है और यह संरक्षित क्षेत्र, नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा निरंतर संरक्षित क्षेत्र है। यह पार्क दुर्लभ और औषधीय पौधों का भी घर है, जो इसे वनस्पति प्रेमियों के लिए भी महत्वपूर्ण बनाता है। यहां 16 स्तनधारी और 73 पक्षी प्रजातियां पाई जाती है। 

FAQs

वर्तमान में भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?

भारत में कुल 108 नेशनल पार्क हैं, जो कि 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जगहों पर स्थित हैं।

भारत में सबसे बड़ा राष्ट्रीय पार्क कौन सा है?

दरअसल भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क लद्दाख में स्थित है जिसका नाम हेमिस नेशनल पार्क है. ये करीब 4 हजार वर्ग किमी में फैला है। यहां लुप्तप्राय और विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाए जाने वाले जानवर भी पाए जाते हैं।

वर्तमान में भारत में कुल कितने टाइगर रिजर्व हैं?

भारत में लगभग 52 बाघ रिजर्व वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 38V के तहत संरक्षित हैं। 

भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे पहले हैली राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता था। 

भारत में कुल कितने हाथी रिजर्व हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में 33 हाथी रिजर्व हैं।

भारत का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

हेमिस राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे ऊँचा राष्ट्रीय उद्यान है, जो पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में स्थित है। यह 4400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और हिम तेंदुओं, अर्गली और एशियाई आइबेक्स के लिए प्रसिद्ध है।

संबंधित आर्टिकल

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यानों के बारे में (Bharat ke Pramukh Rashtriya Udyan) विस्तृत जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और UPSC से जुड़े अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*