Ram Manohar Lohia : डॉ. राममनोहर लोहिया की जीवनी और कार्य 

1 minute read
डॉ. राममनोहर लोहिया की जीवनी

Ram Manohar Lohia Biography in Hindi : डॉ. राममनोहर लोहिया एक बहुविध लेखक, राजनीतिज्ञ व निष्काम समाजसेवी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट सांसद थे। इसके साथ ही वह भारत के स्वाधीनता संघर्ष और सामाजिक आंदोलन के सार्वधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों में से एक थे। उन्होंने ‘महात्मा गांधी’ द्वारा चलाए गए असहयोग आंदोलन’ व वर्ष 1942 में शुरू हुए ‘भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया था। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने जनमानस को अपने लेखों के माध्यम से स्वतंत्रता का मार्ग दिखाया था। उनकी प्रमुख कृति इस प्रकार हैं, ‘मार्क्स, गांधी एंड सोशलिज्म’, ‘मिस्ट्री ऑफ़ सर स्टेफर्ड क्रिप्स’, ‘दि इंडियन एग्रीक्लचर’, ‘क्रांति के लिए संगठन’ और ‘सोशलिज्म हिंदुइज्म’। वह ‘मैनकाइंड’ और ‘जन’ के संपादक मंडल के चेयरमैन भी थे।  

आइए अब इस लेख में डॉ. राममनोहर लोहिया की जीवनी (Ram Manohar Lohia Biography in Hindi), कार्यों और उनके अनमोल विचारों के बारे में जानते हैं। 

नाम डॉ. राम मनोहर लोहिया (Dr. Ram Manohar Lohia)
जन्म 23 मार्च 1910
जन्म स्थान अकबरपुर क़स्बा, फैजाबाद जिला, उत्तर प्रदेश 
शिक्षा पीएचडी (अर्थशास्त्र) बर्लिन विश्वविद्यालय  
पेशा लेखक, राजनीतिज्ञ व समाजसेवी 
पार्टी कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (Congress Socialist Party- CSP) 
पुस्तकें मार्क्स, गांधी एंड सोशलिज्म, मिस्ट्री ऑफ़ सर स्टेफर्ड क्रिप्स, व्हील ऑफ हिस्ट्री, व भारत विभाजन के दोषी पुरुष आदि। 
स्थापना सोशलिस्ट पार्टी (वर्ष 1955)
निधन 12 अक्टूबर 1967, नई दिल्ली 

राममनोहर लोहिया की जीवनी – Ram Manohar Lohia Biography in Hindi

राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के अकबरपुर कस्बे में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अकबरपुर के टंडन पाठशाला और विश्वेश्वर नाथ हाई स्कूल में हुई। ‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’ (BHU) से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने विद्यासागर कॉलेज, कलकत्ता से वर्ष 1929 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद वर्ष 1932 में उन्होंने ‘बर्लिन विश्वविद्यालय’ से अर्थशास्त्र में ‘साल्ट एंड सिविल डिसॉबिडियन्स’ विषय पर पीएचडी की डिग्री हासिल की। 

स्वाधीनता आंदोलन में लिया भाग 

राममनोहर लोहिया कम आयु में स्वाधीनता आंदोलन से जुड़ गए थे। ‘महात्मा गांधी’ द्वारा चलाए गए अहसयोग आंदोलन’ में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया था। वहीं, वर्ष 1928 में ब्रिटिश हुकूमत द्वारा लाए गए ‘साइमन कमीशन का बहिष्कार करने के लिए उन्होंने कलकत्ता में आयोजित एक सभा की अध्यक्षता की थी। इसके बाद राममनोहर लोहिया ने ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC) के भीतर ही ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ (Congress Socialist Party- CSP) के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह इस पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। 

वर्ष 1942 में शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन’ में डॉ. राममनोहर लोहिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस आंदोलन के दौरान उन्होंने लगभग दो वर्षों तक भूमिगत रहकर अपने सहयोगियों का मार्गदर्शन किया था। इस समयावधि के दौरान उन्होंने कई पुस्तकें और लेख भी लिखे थे। बताया जाता है कि डॉ.लोहिया स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 25 बार गिरफ्तार हुए थे।  

राजनीतिक सफर 

वर्ष 1948 में डॉ. लोहिया एवं अन्य ‘कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी’ (CSP) सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी। इसके बाद वह वर्ष 1952 में ‘प्रजा सोशलिस्ट पार्टी’ (Praja Socialist Party) के सदस्य बने और कुछ समय के लिए पार्टी के महासचिव के रूप में कार्यभार संभाला। किंतु पार्टी के भीतर मतभेदों के कारण उन्होंने वर्ष 1955 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। 

डॉ. लोहिया वर्ष 1963 में तीसरी और वर्ष 1967 में चौथी लोकसभा के लिए चुनकर संसद पहुंचे थे। उन्हें सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना करने के लिए जाना गया। वह सभा में जनता की समस्याओं के बारे में भी प्रभावी ढंग से बोलते थे। 

डॉ. राममनोहर लोहिया की पुस्तकें – Ram Manohar Lohia Books in Hindi

डॉ. लोहिया की जीवनी (Ram Manohar Lohia Biography in Hindi) में उनके द्वारा लिखी पुस्तकों का भी विशेष स्थान है ये पुस्तकें हैं :-

  • मार्क्स, गांधी एंड सोशलिज्म 
  • मिस्ट्री ऑफ़ सर स्टेफर्ड क्रिप्स
  • दि इंडियन एग्रीक्लचर 
  • क्रांति के लिए संगठन
  • सोशलिज्म हिंदुइज्म
  • आस्पेक्ट्स ऑफ सोशलिस्ट पॉलिसी 
  • दि कास्ट सिस्टम 
  • फॉरेन पॉलिसी 
  • समाजवादी एकता 
  • व्हील ऑफ हिस्ट्री
  • भारत विभाजन के गुनहगार 
  • इंडिया, चीन एंड नॉर्थेर्न फ्रंटियर्स 
  • हिंदू बनाम हिंदू 
  • इतिहास चक्र
  • इकोनॉमिक्स आफ्टर मार्क्स 
  • भारत के शासक
  • राममनोहर लोहिया आचरण की भाषा 
  • नेहरू: ए क्रिटिकल असेसमेंट (सुभाष चंद्र बोस के साथ सह-लेखन)

यह भी पढ़ें – राम मनोहर लोहिया के विचार

नई दिल्ली में हुआ था निधन 

डॉ. राममनोहर लोहिया का 12 अक्टूबर, 1967 को 57 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हुआ था। किंतु अपने कार्यों और विचारों के लिए वह आज भी जाने जाते हैं। भारतीय डाक विभाग ने डॉ.लोहिया के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी किया था। 

Ram Manohar Lohia Biography in Hindi

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ डॉ. राममनोहर लोहिया की जीवनी (Ram Manohar Lohia Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं :-

के.आर. नारायणनडॉ. एपीजे अब्दुल कलाममहात्मा गांधी
पंडित जवाहरलाल नेहरूसुभाष चंद्र बोस बिपिन चंद्र पाल
गोपाल कृष्ण गोखलेलाला लाजपत रायसरदार वल्लभभाई पटेल
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी मुंशी प्रेमचंद रामधारी सिंह दिनकर 
सुमित्रानंदन पंतअमरकांत आर.के. नारायण
मृदुला गर्ग अमृता प्रीतम मन्नू भंडारी
मोहन राकेशकृष्ण चंदरउपेन्द्रनाथ अश्क
फणीश्वर नाथ रेणुनिर्मल वर्माउषा प्रियंवदा
हबीब तनवीरमैत्रेयी पुष्पा धर्मवीर भारती
नासिरा शर्माकमलेश्वरशंकर शेष
असग़र वजाहतसर्वेश्वर दयाल सक्सेनाचित्रा मुद्गल
ओमप्रकाश वाल्मीकिश्रीलाल शुक्लरघुवीर सहाय
ज्ञानरंजनगोपालदास नीरजकृष्णा सोबती
रांगेय राघवसच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’माखनलाल चतुर्वेदी 
दुष्यंत कुमारभारतेंदु हरिश्चंद्रसाहिर लुधियानवी
जैनेंद्र कुमारभीष्म साहनीकाशीनाथ सिंह
विष्णु प्रभाकरसआदत हसन मंटोअमृतलाल नागर 
राजिंदर सिंह बेदीहरिशंकर परसाईमुनव्वर राणा
कुँवर नारायणनामवर सिंहनागार्जुन
मलिक मुहम्मद जायसीकर्पूरी ठाकुर केएम करियप्पा
अब्राहम लिंकनरामकृष्ण परमहंसफ़ैज़ अहमद फ़ैज़
अवतार सिंह संधू ‘पाश’ बाबा आमटेमोरारजी देसाई 
डॉ. जाकिर हुसैनराही मासूम रज़ा रमाबाई अंबेडकर
चौधरी चरण सिंहपीवी नरसिम्हा रावरवींद्रनाथ टैगोर 
आचार्य चतुरसेन शास्त्री मिर्ज़ा ग़ालिब कस्तूरबा गांधी
भवानी प्रसाद मिश्रसोहनलाल द्विवेदी उदय प्रकाश
सुदर्शनऋतुराजफिराक गोरखपुरी 
मैथिलीशरण गुप्तअशोक वाजपेयीजाबिर हुसैन
विष्णु खरे उमाशंकर जोशी आलोक धन्वा 
घनानंद अयोध्या सिंह उपाध्यायबिहारी 
शिवपूजन सहायअमीर खुसरोमधु कांकरिया 
घनश्यामदास बिड़लाकेदारनाथ अग्रवालशकील बदायूंनी
मधुसूदन दासमहापंडित राहुल सांकृत्यायनभुवनेश्वर 
सत्यजित रेशिवप्रसाद मिश्र ‘रुद्र’ भगवती चरण वर्मा
मोतीलाल नेहरू कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ श्री अरबिंदो 

FAQs

राम मनोहर लोहिया क्यों प्रसिद्ध हैं?

डॉ. राममनोहर लोहिया एक बहुविध लेखक, राजनीतिज्ञ व निष्काम समाजसेवी होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट सांसद थे। 

राम मनोहर लोहिया का जन्म कहाँ हुआ था?

राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के अकबरपुर कस्बे में हुआ था। 

राम मनोहर लोहिया सांसद कब थे?

डॉ. लोहिया वर्ष 1963 में तीसरी और वर्ष 1967 में चौथी लोकसभा के लिए चुनकर संसद पहुंचे थे। 

राम मनोहर लोहिया की मृत्यु कब हुई थी?

डॉ. राममनोहर लोहिया का 12 अक्टूबर, 1967 को 57 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हुआ था।

आशा है कि आपको डॉ. राममनोहर लोहिया की जीवनी (Ram Manohar Lohia Biography in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*