भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का इतिहास  

1 minute read
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

दुनिया की सबसे विशाल आबादी वाला भारत देश अपनी विविधता, संस्कृति, इतिहास एवं राजनीति के कारण पूरी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ साथ भारत में विभिन्न राजनीतिक दल मौजूद है जिनकी अपनी-अपनी विचारधारा है। वर्तमान में भारत में कुल 6 राष्ट्रीय पार्टियां हैं जिसमें सबसे पुराना दल ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’  (Indian National Congress) है। आज के इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और किन कारणों से हुई। तो चलिए जानते है इसकी पूरी जानकारी विस्तार से।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस क्या है?

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिसे बोलचाल की भाषा में कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस भी कहा जाता है, भारत के प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी में से एक कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इसके संस्थापक एलेन ओक्टेवियन ह्यूम थे जो एक ब्रिटिशकालीन भारत में सिविल सेवा के अधिकारी एवं राजनैतिक सुधारक भी थे। 

1885 में स्थापित यह पार्टी ब्रिटिश शासनकाल का पहला आधुनिक राष्ट्रवादी आंदोलन था, जो बाद में यानी 1947 में मिली स्वतंत्रता के बाद एक लोकप्रिय पार्टी के रूप में उभरा जिसका मकसद विभिन्न विचारधाराओं, अलग अलग भाषाओं और विभिन्न मतों के लोग के साथ मिलकर भारत देश को आगे बढ़ाना था। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना और उद्देश्य

‘कांग्रेस’ लातिन भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है “साथ आना”। स्कॉटलैंड निवासी ‘ऐलन ओक्टोवियन ह्यूम’ (A.O. Hume) ने सिर्फ 72 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की मदद से कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और वकीलों का समूह भी शामिल था। कहा जाता है कि ए.ओ. ह्यूम ने इस पार्टी की स्थापना जिन मुख्य लक्ष्यों को ध्यान में रखकर की थी उनमें से सबसे प्रमुख था- ब्रिटिश शासन के विरुद्ध बढ़ते हुये जन असंतोष के लिये सुरक्षा व्यवस्थित करना। इसी तरह के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अन्य महत्त्वपूर्ण उद्देश्य निम्नलिखित हैं:- 

  • सभी भारतीयों को उचित शिक्षा प्रदान कर भारत सरकार में अधिक हिस्सेदारी हासिल करना। 
  • देश के भीतर धर्म, वंश सम्बन्धी विवादों को खत्म कर राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहन देना। 
  • यह सुनिश्चित करना कि आने वाले समय में भारतवासी के जन-कल्याण के लिए किस दिशा में किस आधार पर कार्य किया जाए।
  • सभी भारतीयों को राजनीतिक शिक्षा देना।
  • एक समान आर्थिक एवं राजनीतिक कार्यक्रम के लिए देशवासियों को एकजुट करना।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का संक्षिप्त इतिहास

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) की स्थापना 72 प्रतिनिधियों द्वारा 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में ‘गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज’ के भवन में की गई थी। इसके संस्थापक ‘ए.ओ. ह्यूम’ थे। उस वक्त प्रथम अध्यक्ष की कमान ‘व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी’ के हाथों में थी। इस तरह कांग्रेस पार्टी में कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल हुई जिसको नेहरू और शास्त्री युग (1947-1966), इंदिरा युग (1966-1984), राजीव गांधी और राव युग (1984-1998) एवं आधुनिक युग (1998-वर्तमान) के नाम से जाना जाने लगा, लेकिन इसमें नेहरू-गांधी परिवार ने सबसे अधिक समय तक इस पार्टी का नेतृत्व किया।

इतिहास में उल्लेखित है कि नेहरू गाँधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व लगभग चार दशकों तक किया। इस दौरान 1919 में नेहरू परिवार से ‘मोतीलाल नेहरू’ कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले पहले व्यक्ति थे। उसके बाद उनके बेटे ‘जवाहरलाल नेहरू’ ने 1929 में पार्टी की बागडोर संभाली। उनके बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी, इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गाँधी, उनकी पत्नी सोनिया गांधी, फिर उनके बेटे राहुल गांधी के बीच पार्टी की अध्यक्षता सबसे ज्यादा समय तक रही है। इस तरह गांधी परिवार की हर पीढ़ी के पास कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी रही है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची (स्वतंत्रता से पहले)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची निम्नलिखित है:-

अध्यक्ष का नामवर्ष
व्योमेश चंद्र बनर्जी1885
दादाभाई नौरोजी1886
बदरुद्दीन तैयबजी1887
जॉर्ज यूल1888
विलियम वेडरबर्न1889
फिरोजशाह मेहता1890
पणपक्कम आनंदचार्लु1891
वोमेश चंद्र बनर्जी1892
दादाभाई नौरोजी1893
अल्फ्रेड वेब1894
सुरेंद्रनाथ बनर्जी1895
रहीमतुल्ला एम. सयानी1896
सी. शंकरन नायर1897
आनंदमोहन बोस1898
रोमेश चंदर दत्त1899
एनजी चंदावरकर1900
दिनशॉ एडुल्जी वाचा1901
सुरेंद्रनाथ बनर्जी1902
लालमोहन घोष1903
हेनरी जॉन स्टेडमैन कॉटन1904
गोपाल कृष्ण गोखले1905
दादाभाई नौरोज1906
रासबिहारी घोष1907-1908
मदन मोहन मालवीय1909
विलियम वेडरबर्न1910
बिशन नारायण डार1911
रघुनाथ नरसिन्हा मुधोलकर1912
नवाब सैयद मुहम्मद बहादुर1913
भूपेन्द्र नाथ बोस1914
सत्येन्द्र प्रसन्नो सिन्हा1915
अंबिका चरण मजूमदार1916
एनी बेसेंट1917
मदन मोहन मालवीय1918
मोतीलाल नेहरू1919
लाला लाजपत राय1920
हकीम अजमल खान1921
चितरंजन दास1922
अबुल कलाम आज़ाद1923
महात्मा गांधी1924
सरोजिनी नायडू1925
एस श्रीनिवास अयंगर1926
मुख्तार अहमद अंसारी1927
मोतीलाल नेहरू1928
जवाहर लाल नेहरू1929-30
वल्लभभाई पटेल1931
मदन मोहन मालवीय1932
नेली सेनगुप्ता1933
राजेन्द्र प्रसाद1934-35
जवाहर लाल नेहरू1936-37
सुभाष चंद्र बोस1938-39
राजेन्द्र प्रसाद1939 (मार्च)
अबुल कलाम आज़ाद1940-1946

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्षों की सूची (स्वतंत्रता के बाद)

स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के अध्यक्षों की सूची निम्नलिखित है-

अध्यक्ष का नाम वर्ष 
जेबी कृपलानी1946-1947
भोगाराजू पट्टाभि सीतारमैया1948-1949
पुरूषोत्तम दास टंडन1950
पं. जेएल नेहरू1951-1954
यूएन ढेबर1955-1959
इंदिरा गांधी1959
नीलम संजीव रेड्डी1960-1963
के. कामराज1964-1967
एस. निजलिंगप्पा1968-1969
जगजीवन राम1970-1971
शंकर दयाल शर्मा1972-1974
देवकांत बरुआ1975-1978
इंदिरा गांधी1978-1984
राजीव गांधी1985-1991
पीवी नरसिम्हा राव1992-1996
सीताराम केसरी1996-1998
सोनिया गांधी1998-2017
राहुल गांधी2017- 2019
सोनिया गांधी2019-2022
मल्लिकार्जुन खड़गे2022- वर्तमान 

वर्तमान में इतने राज्यों में है कांग्रेस की सरकार

आपको बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस की सत्ता 6 राज्यों में है:-

  • कर्नाटक
  • हिमांचल प्रदेश 
  • राजस्थान 
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार
  • झारखंड 

FAQs

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष हैं। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी?

1917 में एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?

28 दिसम्बर 1885 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना हुई थी।

आजादी के दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

जेबी कृपलानी को 1947 में भारत की आजादी के समय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष कौन रहे हैं?

मौलाना आज़ाद कांग्रेस के सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले अध्यक्ष थे। 

आशा है कि आपको भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही इतिहास से संबंधित अन्य ब्लॉग्स को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*