यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 12 अप्रैल 2025 के Current Affairs Today in Hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।
आज के टॉप 10 करंट अफेयर्स – Current Affairs Today in Hindi
आज के मुख्य करंट अफेयर्स की जानकारी (Today’s Current Affairs in Hindi) इस प्रकार हैं:-
आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस है
- हर वर्ष 12 अप्रैल को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस (International Day of Human Space Flight 2025) मनाया जाता है। बताना चाहेंगे 7 अप्रैल, 2011 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाने की घोषणा की थी। तब से यह दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
मौसम विभाग ने बिहार के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया
- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिहार के कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
बजाज ऑटो लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष मधुर बजाज का निधन हुआ
- बजाज ऑटो लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष मधुर बजाज (Madhur Bajaj) का मुंबई के एक निजी अस्पताल में 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
भारत और इटली के बीच विज्ञान और तकनीक क्षेत्र में बड़ा समझौता हुआ
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और इटली की यूनिवर्सिटी और रिसर्च मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए एक अहम समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- इसके तहत दोनों देश मिलकर क्वांटम टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोटेक्नोलॉजी और नई उभरती तकनीकों पर काम करेंगे।
DRDO ने सुखोई-30 MKI विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम गौरव का सफलतापूर्वक परीक्षण किया
- रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-DRDO ने सुखोई-30 MKI विमान से लंबी दूरी के ग्लाइड बम गौरव का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौरव एक हजार किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम है, जिसे चांदीपुर स्थित अनुसंधान केंद्र, आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान और एकीकृत परीक्षण रेंज द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।
भारत का विदेशी मुंद्रा भंडार 676 अरब बीस करोड़ डॉलर पर पहुंँचा
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में दस अरब अस्सी करोड़ डॉलर बढ़कर 676 अरब बीस करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है।
- भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी सप्ताहिक आकडों के अनुसार इस दौरान विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति नौ अरब सात करोड़ डॉलर बढकर 574 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
पद्म पुरस्कार–2026 के लिए नामांकन 31 जुलाई, 2025 तक खुले हैं
- पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन 31 जुलाई, 2025 तक खुले हैं। पुरस्कार विजेताओं के नाम गणतंत्र दिवस 2026 को घोषित किए जाएंगे। ध्यान दें कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और अनुशंसाएं केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।
ओडिशा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरु हुई
- ओडिशा में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojana) शुरू हो गई है। इसके साथ ओडिशा आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना को लागू करने वाला देश का 34वां राज्य बन गया है।
कराइकल, पुद्दुचेरी, और यनम क्षेत्र में मछली पकड़ने पर 61 दिन का वार्षिक प्रतिबंध 15 अप्रैल से शुरू होगा
- पुद्दुचेरी, कराइकल और यनम क्षेत्र में मछली पकड़ने पर 61 दिन का वार्षिक प्रतिबंध 15 अप्रैल से शुरू होगा और माहे में यह 1 जून से लागू होगा।
- इस प्रतिबंध का उद्देश्य समुद्री पारिस्थिकी तंत्र को बेहतर बनाना और मछलियों के प्रजनन के लिए सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस दौरान मछली पकड़ने वाली नौकाओं, ट्रॉलर और मोटर नौकाओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मुंबई में IICT की स्थापना के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए
- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एवं सांस्कृतिक विकास निगम लिमिटेड और भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
- यह समझौता मुंबई में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और विस्तारित वास्तविकता (AVGC-XR) क्षेत्र को समर्पित विश्व स्तरीय संस्थान यानी भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान (IICT) की स्थापना के लिए किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
चीन ने अमरीकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क 84 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत किया
- चीन ने अमरीकी वस्तुओं पर जवाबी शुल्क 84 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। वहीं इससे पहले अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर शुल्क को प्रभावी रूप से बढ़ाकर 145 प्रतिशत कर दिया था।
दक्षिण कोरिया और सीरिया ने औपचारिक रूप से कूटनीतिक संबंध स्थापित किए
- दक्षिण कोरिया और सीरिया ने औपचारिक रूप से कूटनीतिक संबंध स्थापित किए हैं। दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-युल और सीरिया के विदेश मंत्री असद अल-शैबानी के बीच समझौते को अंतिम रूप दिया गया।
खेल करंट अफेयर्स
इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया
- इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को नाइटहुड (Knighthood) की उपाधि से सम्मानित किया गया है जो कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की इस्तीफा सम्मान सूची का हिस्सा है।
- बताना चाहेंगे एंडरसन इस सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 42 वर्षीय एंडरसन ने पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
भारत ISSF निशानेबाजी विश्व कप 2025 के पहले चरण में दूसरे स्थान पर रहा
- अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में ISSF निशानेबाजी विश्व कप 2025 (ISSF Shooting World Cup 2025) के पहले चरण में भारत दूसरे स्थान पर रहा है। बताना चाहेंगे भारत ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीते हैं।
- अब विश्व कप 2025 का दूसरा चरण रविवार 13 अप्रैल को पेरू के लीमा में शुरू होगा।
IPL 2025 में आज गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा
- इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शनिवार 12 अप्रैल को लखनऊ में दोपहर 3:30 बजे गुजरात टाइटन्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।
- वहीं एक अन्य मुकाबले में हैदराबाद में शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
यह भी पढ़ें – 12 अप्रैल का इतिहास
12 अप्रैल 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची (Current Affairs Today in Hindi) आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-
1. सार्वजनिक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए AI राइजिंग ग्रैंड चैलेंज किस राज्य ने शुरू किया है?
(A) राजस्थान
(B) तेलंगाना
(C) असम
(D) तमिलनाडु
उत्तर- तेलंगाना
2. आगामी वेव्स शिखर सम्मेलन 2025 का आयोजन कहां किया जाएगा?
(A) मुंबई
(B) नई दिल्ली
(C) चंडीगढ़
(D) बेंगलुरु
उत्तर- मुंबई
3. दुनिया का पहला 3डी-प्रिंटेड ट्रेन स्टेशन किस देश ने बनाया है?
(A) जर्मनी
(B) जापान
(C) चीन
(D) साउथ कोरिया
उत्तर- जापान
4. आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते से संबंधित संयुक्त समिति की आठवीं बैठक कहां संपन्न हुई है?
(A) जयपुर
(B) अहमदाबाद
(C) नई दिल्ली
(D) भोपाल
उत्तर- नई दिल्ली
5. नौसेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन का पहला संस्करण कहां संपन्न हुआ है?
(A) नई दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) शिलांग
(D) चेन्नई
उत्तर- नई दिल्ली
यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 12 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स (Current Affairs Today in Hindi) के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।