मशहूर लेखक चेतन भगत का जीवन परिचय – Chetan Bhagat Biography in Hindi

1 minute read
Chetan Bhagat Biography in Hindi

Chetan Bhagat Biography in Hindi: चेतन भगत एक मशहूर भारतीय लेखक, कॉलमिस्‍ट, स्‍क्रीन राइटर,मोटिवेशनल स्पीकर और Youtuber के रूप में जाने जाते है। उनके लिखे बहुत से उपन्यासों पर बॉलीवुड में फ्लिमें भी बन चुकी है। जिसमें ‘टू स्टेटस’ और ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बहुत हिट हुई थी। वहीं वर्ष 2008 में, न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा चेतन भगत (Chetan Bhagat) को “द बेस्टसेलिंग इंग्लिश लैंग्वेज नॉवेलिस्ट इन इंडियाज हिस्ट्री” नामित किया जा चुका है। 

वर्तमान समय में चेतन भगत (Chetan Bhagat) भारतीय यूवा लेखकों में सबसे फेमस माने जाते है। उनके द्वारा लिखे गए उपन्यास को युवा जगत में बहुत ही पॉपुलर माना जाता है। आइए जानते हैं चेतन भगत का संपूर्ण जीवन परिचय (Chetan Bhagat Biography Hindi) और उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के बारे में। 

पूरा नाम चेतन प्रकाश भगत 
जन्म 22 अप्रैल 1974 
जन्म स्थान नई दिल्ली, भारत 
पत्नी का नाम अनुषा सूर्यनारायण
भाषा हिंदी, इंग्लिश 
राष्ट्रीयताभारतीय 
शिक्षाआर्मी पब्लिक स्कूल, IIT दिल्ली, IIM अहमदाबाद 
पेशा लेखक, कॉलमिस्‍ट, स्‍क्रीन राइटर, मोटिवेशनल स्पीकर आदि। 
विधाकाल्पनिक 
प्रकाशित किताबें Five Point Someone, Five Point Someone, 2 स्टेट्स  
बेस्ट सेलर किताब द 3 मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ़, हाफ़ गर्लफ़्रेड, 2 स्टेट्स आदि।   
सम्मान सोसाइटी यंग अचीवर्स अवार्ड, पब्लिशर्स रिकग्निशन अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड आदि। 

चेतन भगत का प्रारंभिक जीवन – Chetan Bhagat Biography in Hindi

भारत के बेस्ट सेलर नॉवलिस्ट चेतन भगत का जन्म 22 अप्रैल 1974 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता भारतीय सेना ने ‘लेफ्टिनेंट कर्नल’ और माता ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (ICAR) में वैज्ञानिक थी। चेतन भगत की शुरूआती शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, धौला कुआ में हुई थी जिसके बाद उन्होंने ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान’,दिल्ली से वर्ष (1991-1995) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। फिर अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान’, अहमदाबाद चले गए और यहाँ से अपनी MBA कंप्लीट की। 

यह भी पढ़ें – बैंकर से कैसे बने ‘अमीश त्रिपाठी’ पौराणिक कथाओं के प्रसिद्ध लेखक? 

लेखक के रूप में उनकी यात्रा 

अपनी एजुकेशन के बाद वह नौकरी के लिए हॉन्ग कॉन्ग चले गए और यहाँ रहते हुए उन्होंने कुछ समय तक इंवेस्टमेंट बैंकर की नौकरी की। लेकिन इसके साथ उन्होंने लेखन कार्य भी शुरू कर दिया और अपनी IIT, हॉस्टल की जिंदगी को आधार बनाकर वर्ष 2004 में ‘Five Points Someone’ उपन्यास लिखा। इस उपन्यास में तीन IIT के लड़कों की कहानी बहुत रोचक अंदाज में बया की गई हैं। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह उपन्यास ‘इंडिया टुडे’ बेस्टसेलर के लिस्ट में सबसे ज्यादा दिनों तक रहा था। इस उपन्यास के बाद ही चेतन भगत का नाम भारत के मशहूर युवा लेखकों की सूची में शामिल हो गया और उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।  

यह भी पढ़ें – अरुंधति रॉय: इंटरनेशनल बुकर अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला 

कई उपन्यासों पर बन चुकी हैं फिल्में 

Chetan Bhagat Biography Hindi में अब हम उनके लोकप्रिय उपन्यासों पर बनी फिल्मों के बारे में जानेंगे। बता दें कि हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक ‘राजकुमार हिरानी’ ने उनके उपन्यास ‘Five Points Someone’ पर “3 इडियट्स” नाम से फिल्म बनाई थी जो दर्शकों में बहुत पसंद की थी। इस फिल्म की मुख्य भूमिका में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। 

वर्ष 2005 में चेतन भगत का दूसरा उपन्यास ‘वन नाइट एट कॉल सेंटर’ प्रकाशित हुआ। यह उपन्यास में कॉल सेंटर में काम करने वाले तीन लोगों की कहानी हैं। वहीं इस उपन्यास पर “हेलो” नाम से एक फिल्म भी बन चुकी है जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, शरमन जोशी और गुल पनाग मुख्य भूमिका निभाई थी। 

इसके अलावा उनके वर्ष 2009 में आयी उनकी फिल्म “टू स्टेट्स” पर फिल्म बन चुकी है जो कि एक इंटर कास्ट मैरेज विषय पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं वर्ष 2014 चेतन भगत के उपन्यास “हाफ गर्लफ्रेंड” पर भी फिल्म बनाई जा चुकी है जिसमें अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थे। 

यह भी पढ़ें – मालगुडी डेज़ बनाने वाले ‘आर.के. नारायण’ के बारे में कितना जानते हैं आप? 

चेतन भगत की महत्वपूर्ण कृतियाँ 

यहां चेतन (Chetan Bhagat Books) की कुछ महत्वपूर्ण कृतियाँ की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

उपन्यास 

उपन्यास प्रकाशन 
फ़ाइव पोइंट समवन (Five Point Someone)2004 
वन नाइट एट कॉल सेंटर 2006 
द 3 मिसटेक्स ऑफ़ माय लाइफ़ (The 3 Mistakes of My Life)2008 
2 स्टेट्स  2009 
रिवाल्यूशन 2020 2011 
हाफ़ गर्लफ़्रेड 2014 
वन इंडियन गर्ल2016 
द गर्ल इन रूम 1052018 
वन अरेंज्ड मर्डर2020 
400 डेज़ 2021 

नॉन फिक्शन 

किताब प्रकाशन 
वाट यंग इंडिया वॉन्ट्स (विचार)2012 
मेकिंग इंडिया ऑसम2015 
इंडिया पॉजिटिव 2019 
11 रूल्स फॉर लाइफ2024

यह भी पढ़ें – वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला गर्ग का संक्षिप्त जीवन परिचय

चेतन भगत की साहित्यिक उपलब्धियां और पुरस्कार 

Chetan Bhagat Biography Hindi में अब हम उन्हें मिले कुछ प्रमुख पुरस्कारों और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानेंगे। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ आउटगोइंग छात्र पुरस्कार का पदक प्रदान किया था। 
  • चेतन भगत को वर्ष 2004 में सोसाइटी यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 
  • चेतन भगत को वर्ष 2005 में पब्लिशर्स रिकग्निशन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 
  • चेतन भगत को वर्ष 2010 में टाइम्स पत्रिका में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों की सूचि में नामित किया गया। 
  • चेतन भगत को वर्ष 2014 में आयी बॉलीवुड फिल्म “काई पो चे” के लिये बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिये फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था। 

यह भी पढ़ें – मन्नू भंडारी का जीवन परिचय | जानिए मन्नू भंडारी का जन्म, साहित्यक कृतियाँ और उपलब्धियां

आशा है आपको चेतन भगत का जीवन परिचय (Chetan Bhagat Biography Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments