31 दिसंबर का इतिहास (31 December Ka Itihas) – 1600 में आज ही के दिन हुई थी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना

1 minute read
31 दिसंबर का इतिहास (31 December Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 31 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 31 दिसंबर का इतिहास (31 December Ka Itihas) जानेंगे।

31 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1600 में आज ही के दिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी। 1984 में 31 दिसंबर के दिन ही राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने थे। 1949 में आज ही के दिन विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

31 दिसंबर का इतिहास (31 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2007 में आज ही के दिन म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया था।
  • 2005 में 31 दिसंबर के दिन ही सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया था।
  • 2003 में आज ही के दिन भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की थी।
  • 2001 में 31 दिसंबर के दिन ही भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी थी। 
  • 1998 में आज ही के दिन रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1984 में 31 दिसंबर को ही मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत की थी।
  • 1984 में आज ही के दिन राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1964 में 31 दिसंबर के दिन ही इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया था।
  • 1962 में आज ही के दिन हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा था।
  • 1949 में 31 दिसंबर को ही विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी थी।
  • 1944 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1929 में 31 दिसंबर को ही महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया था।
  • 1781 में आज ही के दिन अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला था।
  • 1600 में 31 दिसंबर को ही ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

31 दिसंबर का इतिहास (31 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1925 में आज ही के दिन व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्‍म हुआ था।
  • 1898 में 31 दिसंबर के दिन ही बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्‍म हुआ था।

31 दिसंबर को हुए निधन

  • 1956 में आज ही के दिन मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन हुआ था।
  • 1926 में 31 दिसंबर के दिन प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार और विद्वान् विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का निधन हुआ था।
  • 1691 में आज ही के दिन दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट और केमिस्‍ट रॉबर्ट बॉयल का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 30 दिसंबर का इतिहास (30 December Ka Itihas) – 1943 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में लहराया था भारत की आजादी का झंडा

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 31 दिसंबर का इतिहास (31 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*