BSc Colleges in Delhi University 2024: जानिए DU में BSc ऑफर करने वाले कॉलेजों के नाम और उनमें पढ़ने के लिए योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

2 minute read
BSc Colleges in Delhi University

भारत की सबसे बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक “दिल्ली विश्वविद्यालय” जिसे DU के नाम से जाना जाता है। वह आर्टस, कॉमर्स और साइंस प्रोग्राम्स की स्टडी के लिए भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय विश्वविद्यालयों में से एक है। DU में हर साल 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अपने संबंधित कोर्सेज में एडमिशन के लिए देश-विदेश से आते हैं।  

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा टॉप अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में से एक BSc कोर्स भी है जिसमें हर साल बहुत से स्टूडेंट्स एडमिशन लेते हैं। क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स को टॉप टीचिंग फैकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व उच्च शिक्षा की गुणवत्ता मिलती हैं। अगर आप भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में B.Sc कोर्स में एडमिशन लेकर अपना एक उज्जवल भविष्य बनाना चाहते हैं तो BSc Colleges in Delhi University का यह ब्लॉग अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको इस B.Sc कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त होंगी।

B.Sc की फुल फॉर्म बैचलर ऑफ साइंस 
कोर्स स्पेशलाइजेशन B.Sc. Botany B.Sc. Chemistry B.Sc Zoology B.Sc. Computer Science B.Sc. IT B.Sc. Physics 
कोर्स ड्यूरेशन3 वर्ष 
कोर्स लेवल अंडरग्रेजुएट 
एडमिशनएंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
जॉब प्रोफाइल रिसर्च साइंटिस्ट, फोरेंसिक साइंटिस्ट, बॉटनिस्ट, आईटी प्रोफेशनल, माइक्रोबायोलॉजिस्ट   
दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.du.ac.in
www.dusoladmission.com

B.Sc कोर्स क्या है?

B.Sc तीन वर्ष का अकादमिक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। जिसमें स्टूडेंट्स को तीन वर्षों में 6 समेस्टर पढ़ने कम्पलसरी होते हैं। इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को एक वर्ष में दो सेमेस्टर का एग्जाम देना कम्पलसरी होता हैं। वहीं B.Sc कोर्स को न्यूनतम 3 वर्ष और अधिकतम 5 वर्ष की ड्यूरेशन में पूरा किया जा सकता है। 

दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Sc कोर्स क्यों करें?

यहां स्टूडेंट्स को BSc Colleges in Delhi University में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख बिंदुओं के माध्यम से बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए देख सकते हैं-

  • दिल्ली विश्वविद्यालय देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में से एक मानी जाती हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी में B.Sc प्रोग्राम के स्टूडेंट्स के लिए लैब फैसेलिटीज भी हैं। यहाँ वह अपने संबंधित सब्जेक्ट्स पर रिसर्च कर सकते हैं। 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स B.Sc कोर्स के बाद हायर स्टडीज प्रोग्राम्स जैसे M.Phil और PhD भी कर सकते हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।  
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, वर्कशॉप्स, डिबेट जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय में B.Sc कोर्स के स्टूडेंट्स के लिए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा कॉर्पोरेट इंडस्ट्री और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन भी किया जाता है। 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स को हॉस्टल की फैसेलिटीज भी मिलती है।

DU के कॉलेज में BSc के लिए एडमिशन डेट्स 2024

BSc Colleges in Delhi University के लिए एडमिशन डेट्स 2024 इस प्रकार हैं:

फ़रवरी-मार्च 24CUET एप्लिकेशन प्रोसेस
15 मई-31 मई 24CUET 2024 एग्जाम
मई 24-जून 24CUET 2024 एडमिट कार्ड

दिल्ली विश्वविद्यालय में B.Sc स्पेशलाइजेशन 

यहाँ स्टूडेंट्स को BSc Colleges in Delhi University के स्पेशलाइजेशन प्रोग्राम्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

दिल्ली विश्वविद्यालय में B.Sc कोर्स कराने वाले प्रमुख कॉलेज

यहां स्टूडेंट्स को BSc Colleges in Delhi University से संबंधित प्रमुख कॉलेजों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं-

टॉप कॉलेज लोकेशन 
मिरांडा हाउस नॉर्थ कैंपस 
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेंस साउथ कैंपस
हिंदू कॉलेजनॉर्थ कैंपस 
श्री वेंकटेश्वर कॉलेजसाउथ कैंपस
हंसराज कॉलेजनॉर्थ कैंपस 
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर विमेन नॉर्थ कैंपस
किरोड़ी मल कॉलेज नॉर्थ कैंपस 
रामजस कॉलेजनॉर्थ कैंपस 
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्सवेस्ट कैंपस 
जीसस एंड मैरी कॉलेजसाउथ कैंपस
गार्गी कॉलेज साउथ कैंपस
दौलत राम कॉलेजनॉर्थ कैंपस 
कालिंदी कॉलेज वेस्ट कैंपस 
आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेजसाउथ कैंपस
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज वेस्ट कैंपस 
शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन 
महाराजा अग्रसेन कॉलेजनॉर्थ कैंपस 
मैत्रेयी कॉलेजसाउथ कैंपस 
कमला नेहरू कॉलेज साउथ कैंपस 
श्री गुरु तेग़ बहादुर खालसा कॉलेज 
ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज 
श्री अरबिंदो कॉलेज साउथ कैंपस 
देशबंधु कॉलेज साउथ कैंपस 
दयाल सिंह कॉलेज साउथ कैंपस 
श्याम लाल कॉलेज ईस्ट कैंपस
राजधानी कॉलेज वेस्ट कैंपस 
केशव महाविद्यालयवेस्ट कैंपस 
आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज 
मोतीलाल नेहरू कॉलेजसाउथ कैंपस 
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीजसाउथ कैंपस 
राम लाल आनंद कॉलेज साउथ कैंपस
रामानुजन कॉलेज साउथ कैंपस
शिवाजी कॉलेज वेस्ट कैंपस 
सत्यवती कॉलेज नॉर्थ कैंपस 
माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेंस नॉर्थ कैंपस
आर्यभट्ट कॉलेजसाउथ कैंपस 
विवेकानंद कॉलेजईस्ट कैंपस
मोतीलाल नेहरू कॉलेज साउथ कैंपस
PGDAV कॉलेज (सांध्य) 
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज 
भारती कॉलेजवेस्ट कैंपस 
भगिनी निवेदिता कॉलेज 
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज 
श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर विमेंस 

दिल्ली विश्वविद्यालय में BSc करने के लिए एडमिशन प्रोसेस

BSc Colleges in Delhi University के प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में विस्तार से बताया गया हैं-

दिल्ली विश्वविद्यालय में BSc कोर्स के लिए योग्यता

  • कैंडिडेट को भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (10+2) में पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • आपको बता दें कि SC, ST, CW, PwD श्रेणी के स्टूडेंट्स को एडमिशन में 5% की छूट दी गई है।
  • स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए नेशनल लेवल का (CUET) एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है। जिसके आधार पर ही कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाता हैं। 
  • CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में BSc कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा।
  • अब कैंडिडेट्स को वेबसाइट ओपन करने के बाद “रजिस्टर’ टैब” पर क्लिक करना होगा।
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन की दी गई जानकारी को पढ़ने और समझने के बाद प्रोसीड बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म में सभी अनिवार्य जानकारियां फिल करनी होंगी। 
  • कैंडिडेट्स द्वारा आवश्यक डिटेल्स भरने के बाद अनिवार्य डाक्यूमेंट्स जैसे हस्ताक्षर, फोटो, मार्कशीट आदि अपलोड करने होंगे। 
  • कैंडिडेट्स को अपना फाइनल फॉर्म सबमिट करते समय एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा अन्यथा ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
  • कैंडिडेट्स फीस सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट ले डाउनलोड करके उसकी एक हार्डकॉपी भविष्य के लिए रेफरेंस के रूप में संभाल कर रख सकते हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय में B.Sc कोर्स के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स

  • 10+2 मार्कशीट
  • 10+2 सर्टिफिकेट 
  • CUET स्कोर कार्ड 
  • सभी आधिकारिक अकादमिक ट्रांसक्रिप्टस और ग्रेड कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आइडेंटिटी प्रूफ की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी (आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)

दिल्ली विश्वविद्यालय में BSc कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षाएं

आपको बता दें कि BSc Colleges in Delhi University के प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट्स को नेशनल लेवल की ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) एग्जाम देना अनिवार्य होता है। जिसमें प्राप्त रैंक के आधार पर ही कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाता हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय में BSc कोर्स के प्लेसमेंट अवसर

दिल्ली यूनिवर्सिटी में B.Sc प्रोग्राम के फ़ाइनल ईयर स्टूडेंट्स के लिए DU का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल “जॉब मेला” जैसी ड्राइव का आयोजन करता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। इसके साथ ही कॉर्पोरेट इंडस्ट्री और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन किया जाता है।

FAQs 

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी के लिए क्या योग्यता चाहिए?

BSc के लिए जरूरी है कि स्टूडेंट ने साइंस स्ट्रीम (PCB या PCM) से 10+2 पास किया हो। इसके साथ ही स्टूडेंट को CUET की परीक्षा भी पास करनी होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कहाँ अप्लाई करना होगा?

दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट को आधिकारिक वेबसाइट –  cuet.samarth.ac.in पर अप्लाई करना होगा। 

 दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में कितने विषय होते हैं?

 दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष में लगभग 5 से 6 विषय होते हैं। 

 दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी कोर्स में अनिवार्य विषय क्या हैं?

 दिल्ली विश्वविद्यालय में बीएससी कोर्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी अनिवार्य विषय हैं।

आशा है आपको BSc Colleges in Delhi University के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको दिल्ली यूनिवर्सिटी से B.Sc प्रोग्राम्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

1 comment