खालसा कॉलेज: जानिए दिली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

3 minute read
खालसा कॉलेज

श्री गुरु तेग़ बहादुर खालसा कॉलेज (SGTB) दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। DU के नॉर्थ कैंपस, नई दिल्ली में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स,कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम की अकादमिक स्टडी के लिए DU के प्रमुख कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 

इसके साथ ही कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्किल्स को डेवलप करने के लिए फॉरेन लैंग्वेजस में फ्रेंच, रशियन, जापानी, स्पेनिश, कोरियन और स्पेनिश लैंग्वेजस के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। बता दें कि इस कॉलेज में फॉरेंसिक साइंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी कराया जाता हैं। 

खालसा कॉलेज को NIRF द्वारा वर्ष 2023 में 62वीं रैंक प्राप्त हुई है। वहीं NACC द्वारा वर्ष 2023 में ‘A’ ग्रेड मिली हैं जो किसी भी शिक्षण संस्थान को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। खालसा कॉलेज में हायर एजुकेशन के साथ ही स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा-करिकुलर एक्टिविटीज पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता इसे DU के नॉर्थ कैंपस के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है। 

यही कारण है की हर साल खालसा कॉलेज में देश के सभी राज्यों से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो खालसा कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष वर्ष 1951
कॉलेज का नाम श्री गुरु तेग़ बहादुर खालसा कॉलेज (SGTB)
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Com (Hons.), B.A. (Hons.), B.Sc. (Hons), M.A, M.Com., M.Sc. PG-Diploma in Forensic Science
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम (CUET)
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस नॉर्थ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. जसविंदर सिंह 
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, ऑडिटोरियम, जिम्नेजियम, कंप्यूटर लैब, लेबोरेटरी, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम, बोटैनिकल गार्डन, ATM, पार्किंग     
कॉलेज का पताश्री गुरु तेग़ बहादुर खालसा कॉलेज (SGTB), नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली- 110007  
कॉलेज फोन नंबर+91-11-27667469
कॉलेज ईमेल आईडी [email protected]
वेबसाइट sgtbkhalsadu.ac.in
This Blog Includes:
  1. खालसा कॉलेज का इतिहास
    1. खालसा कॉलेज को क्यों चुनें?
  2. खालसा कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  3. खालसा कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
    1. खालसा कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि
    2. आर्ट्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    3. कॉमर्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    4. साइंस – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज
    5. पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज – आर्ट्स 
    6. पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज – कॉमर्स 
    7. पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज – कॉमर्स 
  4. खालसा कॉलेज में ऐड ऑन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज की लिस्ट 
    1. सर्टिफिकेट कोर्सेज 
    2. UG डिप्लोमा कोर्सेज 
    3. PG डिप्लोमा कोर्सेज 
  5. जानिए खालसा कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  6. खालसा कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. खालसा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. खालसा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. खालसा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. खालसा कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक छात्रवृत्तियां
  8. खालसा कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स 
  9. खालसा कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  10. FAQs

खालसा कॉलेज का इतिहास

श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की स्थापना वर्ष 1951 में की गई थी। यह दिल्ली विश्वविद्यालय का एक एफिलिएटेड कॉलेज है जिसका रखरखाव दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (DSGMC) द्वारा किया जाता है। पूर्व में इस कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य वर्ष 1947 में विभाजन के युवा पंजाबी शरणार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच के माध्यम से व्यापक सामाजिक परिवर्तन सुनिश्चित करना और पंजाबी भाषा, संस्कृति और विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देना था।

खालसा कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में ‘A’ ग्रेड’ मिली है। 
  • इस कॉलेज को ‘नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क’ (NIRF) द्वारा वर्ष 2023 में 62वीं रैंक प्राप्त हुई है। 
  • इस कॉलेज में स्टूडेंट्स की स्किल्स को डेवलप करने के लिए फॉरेन लैंग्वेजेस में जर्मन फ्रेंच, रशियन, जापानी, स्पेनिश, कोरियन, पर्शियन और स्पेनिश में ऐड ऑन शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट और पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, आउटडोर प्ले ग्राउंड, रिसर्च लैब, ऑडिटोरियम, जिम्नेजियम और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • खालसा कॉलेज में ट्रेडिशनल कोर्सेस के अलावा जॉब ओरिएंटेड शॉर्ट टर्म प्रोफेशनल कोर्सेस भी कराएं जाते हैं। 
  • DU के इस कॉलेज में भी स्टूडेंट्स की हायर एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप भी दी जाती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, म्यूजिक और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 

खालसा कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कंप्यूटर लैब 
  • लाइब्रेरी 
  • ऑडिटोरियम
  • गर्ल्स हॉस्टल 
  • लेबोरेटरी रिसर्च 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • जिम्नेजियम
  • सेमिनार हॉल  
  • कैंपस वाईफाई 
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • ATM 
  • पार्किंग 
  • कांफ्रेंस रूम 
  • इकोफ्रैंडली कैंपस 
  • फोटोकॉपी शॉप 
  • पार्किंग 
  • CCTV कैमरा 

नोट: अकादमिक ईयर 2023 के लिए एडमिशन डेट्स खत्म हो चुकी हैं। अकादमिक ईयर 2024 की एडमिशन डेट्स के साथ आपको जल्द ही सूचित किया जाएगा।

खालसा कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था खालसा कॉलेज
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  62वीं 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 ‘A’ ग्रेड

खालसा कॉलेज में टॉप कोर्सेज के नाम और उनकी अवधि

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

आर्ट्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.A. (H) Business Economicsफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.A. (H) Economicsफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.A. (H) Englishफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.A. (H) Hindiफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.A. (H) Historyफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.A. (H) Humanities and Social Sciences फुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.A. (H) Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.A. (H) Punjabiफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 

कॉमर्स – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.Com. (H)फुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
Bachelor in Commerce Studiesफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 

साइंस – अंडरग्रेजुएट कोर्सेज

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.Sc. (H) Botanyफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Chemistryफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Computer Scienceफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Electronic Scienceफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Life Science फुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Mathematicsफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Physical Science फुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Physicsफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 
B.Sc. (H) Zoologyफुल टाइम 12वीं पास 4 वर्ष 

पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज – आर्ट्स 

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
MA Economicsफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MA Englishफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MA Hindiफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MA Historyफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MA Political Scienceफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MA Punjabiफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 

पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज – कॉमर्स 

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
MComफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 

पोस्ट-ग्रेजुएशन कोर्सेज – कॉमर्स 

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
MSc Botanyफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MSc Chemistryफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MSc Mathematicsफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MSc Physicsफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 
MSc Zoologyफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 वर्ष 

खालसा कॉलेज में ऐड ऑन सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज की लिस्ट 

इस कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए स्किल्स डेवलपमेंट से संबंधित शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्सेज की सूची दी जा रही है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

सर्टिफिकेट कोर्सेज 

  • Chinese
  • French
  • German
  • Spanish
  • Russian
  • Persian
  • Punjabi
  • Japanese
  • Korean

UG डिप्लोमा कोर्सेज 

  • French
  • German
  • Spanish

PG डिप्लोमा कोर्सेज 

  • Forensic Science

जानिए खालसा कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

खालसा कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

इस कॉलेज का एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम्स के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

खालसा कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए INR 650 और SC/ST/PWD/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को खालसा कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

खालसा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है:-

  • खालसा कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CUET स्कोर और ‘ई-काउंसलिंग’ के आधार पर किया जाता है।
  • खालसा कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • खालसा कॉलेज में स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से एडमिशन के लिए 4% सीटें प्रदान की जाती है, जिसमें क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, वॉलीबॉल और कई अन्य शामिल हैं।
  • वहीं Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाता है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

खालसा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है:-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

खालसा कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं:- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री (PG कोर्स के लिए)
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट (हाल ही जारी किया हुआ)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • खालसा कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होता है।  

खालसा कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली अकादमिक छात्रवृत्तियां

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं:-

  • Sdn. Kaushalya Kaur Memorial Scholarship
  • Sultan Chand Memorial Scholarship
  • S. Pritam Singh Narang Memorial Scholarship
  • Sdn. Agya Kaur Memorial Scholarship
  • S. Tara Singh Jassal Memorial Scholarship
  • Jaswant Sroop Memorial Scholarship
  • Sdn. Kaushalya Kaur Memorial Scholarship
  • S. Sant Singh and Sdn. Basant Kaur Memorial Scholarship
  • Sdn. Kauran Roop Rai Memorial Scholarship
  • Sdn. Jaswant Kaur Memorial Award
  • S. Hazara Singh Memorial Award
  • Dropaudi Devi Memorial Scholarship
  • S. Gurdial Singh Virdi Memorial Scholarship
  • Dr. Jasjeet Kaur Memorial Scholarship

खालसा कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। खालसा कॉलेज की प्लेसमेंट वर्ष 2023 के लिए अभी जारी नहीं की गई है।

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Deloitte
  • PwC
  • EY
  • Amazon
  • UBER 
  • ICICI Bank
  • KPMG
  • HCL
  • ICICI Bank

खालसा कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
मोहिंदर अमरनाथ पूर्व क्रिकेटर 
रब्बी शेरगिलभारतीय संगीतकार
सौरभ शुक्ला भारतीय अभिनेता 
अरविंदर सिंह लवली भारतीय राजनेता 
मनजिंदर सिंह सिरसा भारतीय राजनेता 
मनिंदर सिंह पूर्व क्रिकेटर
मीरा चोपड़ा भारतीय फिल्म अभिनेत्री 
आसिफ शेख भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता 
शिवानी रघुवंशी भारतीय फिल्म अभिनेत्री
इंदरपाल सिंह भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेता
अमोज जैकबभारतीय एथलीट 

FAQs

खालसा कॉलेज में वर्ष 2023 के लिए एडमिशन कैसे प्राप्त करें?

खालसा कॉलेज में सभी UG और PG कोर्सेज के लिए एडमिशन NTA द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) परीक्षा के आधार पर होता है। 

खालसा कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1951 में की गई थी। 

खालसा कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस, नई दिल्ली में स्थित है। 

क्या खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

खालसा कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से B.Com (Hons.), B.A.(Hons), B.Sc. (Hons), M.A, M.Com., M.Sc. और PG-Diploma in Forensic Science जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं।  

आशा है कि आपको खालसा कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*