भगिनी निवेदिता कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

2 minute read
भगिनी निवेदिता कॉलेज

भगिनी निवेदिता कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध प्रमुख विमेंस कॉलेजों में एक माना जाता है। इस कॉलेज का नाम ‘स्वामी विवेकानंद’ की शिष्या ‘सिस्टर निवेदिता’ के नाम पर रखा गया है। सिस्टर निवेदिता ने अपना पूरा जीवन महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित किया था। दिल्ली विश्वविधालय के वेस्ट कैंपस कैर, नजफगढ़ में स्थापित भगिनी निवेदिता कॉलेज आर्ट्स, और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप विमेंस कॉलेजों में से एक माना जाता है। 

यहां शिक्षा के साथ ही स्पोर्ट्स पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के नामचीन कॉलेजों में शामिल करती है। इसके साथ ही यह दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहला ऐसा कॉलेज था जहां अपेरल डिजाइन और कंस्ट्रक्शन कोर्स ऑफर किया गया था।

यही कारण है की हर साल भगिनी निवेदिता कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो भगिनी निवेदिता कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1993
कॉलेज का नाम भगिनी निवेदिता कॉलेज
ध्येयवाक्य (Motto) विद्या शक्ति समस्तानाम 
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com, BA (Hons.), BA
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम, मेरिट 
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस वेस्ट कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर. राज भारद्वाज 
NACC रैंकिंग 2023 ‘B’ ग्रेड
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन,स्पोर्ट्स ग्राउंड, गर्ल्स कॉमन रूम, लैबोरेट्रीज, कॉलेज वैन  
कॉलेज का पताभगिनी निवेदिता कॉलेज, कैर, नियर नजफगढ़, नई दिल्ली – 110043  
फोन नंबर 011- 28017485
फैक्स 011-2801 8326
ईमेल [email protected]
वेबसाइट www.bhagininivedita.du.ac.in
This Blog Includes:
  1. भगिनी निवेदिता कॉलेज का इतिहास
    1. भगिनी निवेदिता कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. भगिनी निवेदिता कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. भगिनी निवेदिता कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  3. भगिनी निवेदिता कॉलेज में टॉप कोर्सेज
  4. जानिए भगिनी निवेदिता कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  5. जानिए भगिनी निवेदिता कॉलेज की फेमस सोसाइटीज के बारे में 
  6. भगिनी निवेदिता कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  7. भगिनी निवेदिता कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  8. भगिनी निवेदिता कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  9. FAQs

भगिनी निवेदिता कॉलेज का इतिहास

भगिनी निवेदिता कॉलेज (BNC) दिल्ली विश्वविद्यालय का एक कॉम्पोनेन्ट कॉलेज है। इसकी स्थापना अगस्त, सन 1993 में एक गर्ल्स कॉलेज के रूप में हुई थी। अब इस कॉलेज को दिल्ली सरकार द्वारा फंडेड किया जाता है। इस कॉलेज का नाम ‘स्वामी विवेकानन्द’ की शिष्या ‘सिस्टर निवेदिता’ के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं की शिक्षा और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। इस कॉलेज का कैंपस नजफगढ़ के पास ‘कैर’ गांव के निकट खेतों और पेड़ों से घिरे स्वच्छ और हरे वातावरण में स्थित है।

भगिनी निवेदिता कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां छात्राओं को इस कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “B” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स,कॉमर्स, साइंस और होम साइंस की स्टडी के लिए टॉप विमेंस कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ साथ छात्राओं को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • यह दिल्ली यूनिवर्सिटी का पहला ऐसा कॉलेज था, जहां अपेरल डिजाइन और कंस्ट्रक्शन कोर्स ऑफर किया गया था।
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही भगिनी निवेदिता कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जो कि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • इस कॉलेज में छात्राओं को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 

भगिनी निवेदिता कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्राओं को कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • मेडिकल रूम 
  • गर्ल्स कॉमन रूम 
  • कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी 
  • बैंकिंग सुविधा 
  • जेरॉक्स सुविधा
  • कॉलेज वैन 

भगिनी निवेदिता कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था भगिनी निवेदिता कॉलेज 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)‘B’ ग्रेड

भगिनी निवेदिता कॉलेज में टॉप कोर्सेज

यहां छात्राओं के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स ड्यूरेशन 
B.A Honours (Hindi) फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A Honours (English) फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A Honours (History)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A Honours (Political Science)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. Programmeफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc Honours (Home Science)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com. Programme फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc Honours (Physics)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com Programmeफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. Physical Science with Chemistryफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Sc. Physical Science with Computer Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 

जानिए भगिनी निवेदिता कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

जानिए भगिनी निवेदिता कॉलेज की फेमस सोसाइटीज के बारे में 

यहां कॉलेज की प्रमुख सोसाइटीज के बारे में नीचे दिए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • Eco Club
  • Equal Opportunity Cell
  • Literary society
  • Debating Society
  • Fine Art Society
  • Music Society
  • Dramatic Society
  • The Entrepreneur cell

भगिनी निवेदिता कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। 

भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • विवेकानंद कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्राओं को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्रों का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्र के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 

भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्टूडेंट्स के लिए कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

स्टूडेंट्स को कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के बारे में बताया गया है-

  • भगिनी निवेदिता कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

भगिनी निवेदिता कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में स्टूडेंट्स को मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं-

  • यहां कॉम्पिटिटिव एग्जाम आयोजित कर छात्राओं को अखिल भारतीय प्रवेश छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। स्कॉलरशिप के अनुसार, योग्य छात्रों को प्रति माह INR 250 की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।

भगिनी निवेदिता कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। नोट: 2023 प्लेसमेंट का डेटा अभी कॉलेज की ओर से जारी नहीं किया गया है। अपडेट जल्द ही जारी की जाएगी।

टॉप रिक्रूटर्स

दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज से छात्रों को हायर करने वाले टॉप रिक्रूटर्स के नाम इस प्रकार है:

  • Decathlon India
  • Flipkart
  • Yes bank
  • Deloitte
  • Wipro
  • Chegg
  • Zee media
  • ICICI Bank
  • Boat
  • Indigo
  • Gyandhan

FAQs

BNC की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1993 में की गई थी। 

भगिनी निवेदिता कॉलेज कहाँ स्थित है?

यह कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के साउथ वेस्ट कैंपस, कैर, नियर नजफगढ़ में स्थित है। 

क्या BNC दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

जी हाँ, BNC, दिल्ली विश्वविद्यालय का एक घटक कॉलेज है।

इस कॉलेज की स्थापना किसके नाम पर की गई है?

इस कॉलेज का नाम ‘स्वामी विवेकानन्द’ की शिष्या ‘सिस्टर निवेदिता’ के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन महिलाओं की शिक्षा और कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था। 

उम्मीद है भगिनी निवेदिता कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग्स यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*