रामजस कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

1 minute read
रामजस कॉलेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज में से एक रामजस कॉलेज को माना जाता है। रामजस कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में स्थित एक कॉलेज है। इस कॉलेज को उसकी बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। इस कॉलेज में विभिन्न UG और PG कोर्सेज में पढ़ाई कराता है। यहाँ इस कॉलेज और वहां पढ़ाए जाने वाले कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए  रामजस कॉलेज के बारे में यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।

स्थापना वर्ष  1917 
यूनिवर्सिटी  दिल्ली यूनिवर्सिटी 
एजुकेशन  फॉर्मेट को एड
प्रकार  पब्लिक कॉलेज 
कैम्पस  नॉर्थ कैम्पस 

रामजस कॉलेज कॉलेज का इतिहास

रामजस कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का तीसरा सबसे पुराना कॉलेज है। इसकी स्थापना 14 मई 1917 को महान शिक्षाविद और परोपकारी राय केदारनाथ द्वारा की गई थी। प्रारम्भ में यह पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर से जुड़ा हुआ था। इसका नाम राय केदारनाथ के पिता रामजस के नाम पर रखा गया था। इसकी शुरुआत दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र से हुई थी। जब 1922 में दिल्ली विश्वविद्यालय का गठन किया गया तो इसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के अधीन लाया गया।

1924 में, इसकी दूसरी ब्रांच दरियागंज में खोली गई। पुराने कॉलेज को आनंद पर्वत के नए कैंपस सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास शहर के बीचों बीच बनाया गया था। कॉलेज का उद्घाटन महात्मा गांधी नए स्थान पर किया गया था, जो इसके संस्थापक राय केदारनाथ के अच्छे मित्र थे।

रामजस कॉलेज कॉलेज को क्यों चुनें?

आपको निम्नलिखित कारणों से इस कॉलेज को चुनना चाहिए, जैसे कि-

  • यह कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है।
  • यह कॉलेज बहुत साधारण फीस में बहुत अच्छी शिक्षा देता है।
  • इस कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
  • रामजस कॉलेज के नाम के कारण वहां से पढ़ने के बाद आपको किसी अच्छे संसथान में नौकरी मिलने की संभावनाए बहुत बढ़ जाती हैं।
  • इस कॉलेज से पढ़ने के बाद आपके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।

रामजस कॉलेज कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण डेट्स

डेट  इवेंट 
5 जून 2023   दिल्ली विश्वविद्यालय के टॉप कॉलेजों में इस कॉलेज को पहली रैंकिंग प्राप्त हुई।   
28 जून 2023  एडमिशन के लिए कट ऑफ़ जारी 
30 जून 2023  CUET रिजल्ट जारी 

रामजस कॉलेज कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

संस्था  रामजस हाउस रैंकिंग 
NIRF  67
आउटलुक इंडिया 
इंडिया टुडे सर्वे  10 
द वीक  10 

रामजस कॉलेज कॉलेज में टॉप कोर्सेज और फीस

रामजस कॉलेज में कराए जाने वाले मुख्य कोर्स और उनकी फीस इस प्रकार हैं:

कोर्स  औसत सालाना फीस (INR)
Mcom  21,883 
MA 21,883
BA 31,815
Bcom  33,415
MSc  41,335 
BSc  22,447 

रामजस कॉलेज कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया इस प्रकार है:

आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • किसी भी पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का मास्टर्स किया होना अनिवार्य है।
  • रामजस  कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।

रामजस कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

रामजस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

प्रवेश परीक्षाएं

  • इस कलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

रामजस कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

इस कॉलेज में छात्रों को निम्नलिखित छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं-

  • Dr. VKRV Rao Endowment Book Grant
  • Ganga Sant Book Grant
  • Shri Khushiram Book Grant

रामजस कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में निम्नलिखित कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं-

टॉप रिक्रूटर्स 

  • Oberoi Hotels
  • Outlook
  • Thomson Reuters
  • DE Shaw & Company
  • Thomson Reuters
  • Yes bank
  • BRICS CCI
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank

रामजस कॉलेज कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्र

इस कॉलेज के उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:

नाम  प्रोफ़ाइल 
मनोज वाजपेई  एक्टर  
प्रकाश झा  फिल्म निर्देशक  
विकास बहल  फिल्म निर्देशक 
राजकुमार गुप्ता  फिल्म निर्देशक 
निवेदिता तिवारी  एक्टर   
शेखर सुमन  एक्टर 
योगेश कुमार सबरवाल  पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया 
पथिक वत्स  फिल्मकार  
प्रताप केसरी देब  राजनीतिज्ञ  
नरेंद्र कोहली  लेखक 

रामजस कॉलेज कॉलेज से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

इस कॉलेज के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स इस प्रकार हैं:

  • इस कॉलेज की शुरुआत में यह पंजाब यूनिवर्सिटी, लाहौर से सम्बद्ध था।  
  • अपने शुरुआती दिनों में यह एक स्कूल हुआ करता था जिसे बाद में डिग्री कॉलेज बनाया गया।  
  • रामजस कॉलेज के वर्तमानकैंपस का उदघाटन महात्मा गाँधी के द्वारा किया गया था। 

 FAQs

क्या रामजस कॉलेज सरकारी कॉलेज है?

हाँ। यह कॉलेज एक सरकारी कॉलेज है।

क्या रामजस कॉलेज बीकॉम ऑफर करता है?

हाँ। यह कॉलेज बीकॉम ऑफर करता है।

रामजस कॉलेज को रामजस कॉलेज क्यों कहा जाता है?

एक ब्रिटिश न्यायिक सेवक, लाला राय साहब केदारनाथ को आम लोगों के लिए एक कॉलेज की कमी का एहसास हुआ। ‘एक व्यक्ति’ की पहल के रूप में, उन्होंने चांदनी-चौक के कुचानाथवा लेन में एक किराए के घर में एक कॉलेज की स्थापना की। राय साहब ने अपने पिता के नाम पर कॉलेज का नाम रखते हुए भारत को रामजस कॉलेज दिया ।

उम्मीद है कि रामजस कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert