स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, स्कॉलरशिप्स

1 minute read
स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज

दिल्ली यूनिवर्सिटी भारत के टॉप विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के टॉप कॉलेज में से एक स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज को माना जाता है। स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में स्थित कोएड कॉलेज है। स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज को उसकी बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में विभिन्न UG और PG कोर्सेज में पढ़ाई कराता है। यहाँ स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज और वहां पढ़ाए जाने वाले कोर्सेज के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के बारे में यह ब्लॉग अंत तक पढ़ें।

स्थापना वर्ष 1967 
यूनिवर्सिटी दिल्ली यूनिवर्सिटी 
वेबसाइट ss.du.ac.in
प्रकार पब्लिक कॉलेज 
कैम्पस नॉर्थ कैम्पस 
लोकेशन अलीपुर 
टाइप कोएड 
नजदीकी मेट्रो स्टेशन समयपुर बादली मेट्रो 
This Blog Includes:
  1. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज का इतिहास
  2. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज को क्यों चुनें?
  3. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  4. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में टॉप कोर्सेज और फीस
    1. अन्य कोर्सेज
    2. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में कोर्सेज की स्पेशलाइजेशन
  5. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक योग्यता
    2. स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज  में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  6. स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  7. स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स 
  8. FAQs

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज का इतिहास

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की स्थापना 1967 में उत्तरी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों की शिक्षा आवश्यकताओं को किफायती लागत पर पूरा करने के लिए की गई थी। प्रारंभिक वर्षों में, कॉलेज ने ज्यादातर पहली पीढ़ी के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। 

उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में स्थित स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज ने अपने अस्तित्व के 54 वर्ष पूरे कर लिए हैं। नरेला में गांधी आश्रम भवन में साधारण शुरुआत से, यह कॉलेज अब दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख संस्थानों में से एक है। यह योग्य शिक्षण स्टाफ, विशेष प्रयोगशालाओं और पर्याप्त पुस्तकालय सुविधाओं से सुसज्जित है। इसका नाम आर्य समाज के प्रसिद्द स्वामी श्रद्धानन्द के नाम पर रखा गया है।

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज को क्यों चुनें?

आपको निम्नलिखित कारणों से स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज को चुनना चाहिए, जैसे कि-

  • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख कॉलेजों में से एक है।
  • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज बहुत साधारण फीस में बहुत अच्छी शिक्षा देता है।
  • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रोफ़ेसर बहुत ही अच्छे माने जाते हैं।
  • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के नाम के कारण वहां से पढ़ने के बाद आपको किसी अच्छे संसथान में नौकरी मिलने की संभावनाए बहुत बढ़ जाती हैं।
  • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज से पढ़ने के बाद आपके व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है।

नोट: अकादमिक ईयर 2023 के लिए एडमिशन डेट्स समाप्त हो चुकी हैं। 2024 की अकादमिक डेट्स के साथ आपको जल्द ही सूचित किया जाएगा।

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज की 2023 की रैंकिंग्स इस प्रकार हैं:

संस्था रैंकिंग 
NIRF (2020)18 
NAAC (2023)A+

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में टॉप कोर्सेज और फीस

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज के टॉप कोर्सेज और उनकी फीस इस प्रकार है:

कोर्स औसत सालाना फीस (INR)
BA Hons14,160-16,000 
MA14,530-16,000
BA14,160-16,000
BSc Hons19,800-21,000
BSc 19,490-21,000

अन्य कोर्सेज

  • BCom
  • B.Com (Hons)

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में कोर्सेज की स्पेशलाइजेशन

  • B.A.(H) English
  • B.A.(H) Geography
  • B.A.(H) Hindi
  • B.A.(H) History
  • B.Sc.(H) Botany
  • B.Sc.(H) Chemistry
  • B.Sc.(H) Microbiology
  • B.Sc.(H) Physics
  • B.Sc.(H) Zoology
  • B.Sc. Physical Science
  • B.Sc. Life Science
  • B.Sc. Applied Life Science

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया को हम निम्नलिखित हैडलाइन्स की मदद से समझ सकते हैं-

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक योग्यता

स्वामी श्रद्धान्द  कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
  • किसी भी पीएचडी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट का मास्टर्स किया होना अनिवार्य है।
  • किरोड़ीमल कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करें।  
  • एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज  में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट

स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज में पढ़ने के लिए आवश्यक दस्तवेजों की लिस्ट इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट

प्रवेश परीक्षाएं

  • स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज में किसी भी UG या PG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • पीएचडी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रों को निम्नलिखित छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं-

  • Sultan Chand Dropadi Devi Memorial Scholarship
  • Sultan Chand Memorial Scholarship
  • Smt Harbans Kaur Memorial Scholarship
  • Dr. (Mrs.) Anita Marwah Scholarship
  • Dr. (MRS.) C.P. Bali Scholarship
  • Shri M.S. Khatri Scholarship
  • Dr. Sukhdev Memorial Scholarship
  • Mrs. & Mr. Chaudhary Memorial Scholarship

स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

वर्ष 2023 का प्लेसमेंट डेटा अभी कॉलेज की ओर से जारी नहीं किया गया है। आपको जल्द ही लेटेस्ट डेटा के साथ सूचित किया जाएगा।

टॉप रिक्रूटर्स 

स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज में भर्ती  के लिए बहुत सी बड़ी कंपनियां आती हैं-

  • Oberoi Hotels
  • Outlook
  • Thomson Reuters
  • DE Shaw & Company
  • Thomson Reuters
  • Yes bank
  • BRICS CCI
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank

FAQs

क्या स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज बीए के लिए अच्छा है?

हाँ स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज बीए के लिए अच्छा है। पिछले वर्ष स्वामी श्रद्धान्द कॉलेज के 91% छात्रों को प्लेसमेंट मिला था।

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज कोएड है?

हाँ स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज कोएड है।

स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज की स्थापना कब हुई थी? 

स्वामी श्रद्धानन्द कॉलेज की स्थापना वर्ष 1971में हुई थी।

स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*