Delhi University: जानिए DU के राजधानी कॉलेज का इतिहास और इसमें पढ़ाई क्यों करें?

2 minute read
राजधानी कॉलेज

राजधानी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से सम्बद्ध प्रमुख कॉलेजों में एक माना जाता है। दिल्ली विश्वविधालय के वेस्ट कैंपस, राजा गार्डन में स्थापित राजधानी कॉलेज ह्युमैनिटीज, कॉमर्स और साइंस विषयों की पढ़ाई के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रमुख कॉलेजों में से एक माना जाता है। यहां शिक्षा के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज पर भी अधिक फोकस किया जाता है। इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैलकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई-टेक सिस्टम, वाई-फाई व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के बेस्ट कॉलेजों में शामिल करती है।

यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। यह कॉलेज, दिल्ली विश्वविधालय के फेमस कॉलेजों में से एक है जहां से हमारे देश की बहुत सी सुप्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी पढ़ाई की हैं और देश-विदेश में भारत का नाम रौशन किया हैं। अगर आप भी इस कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो राजधानी कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

स्थापना वर्ष सन 1964
कॉलेज का नाम राजधानी कॉलेज
ध्येयवाक्य (Motto) तेजस्विनावधीतमस्तु
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय 
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज 
टॉप कोर्सेज B.Sc, B.Sc (Hons), B.A, B.A (Hons) B.Com, M.Sc, MA, M.Com
प्रवेश परीक्षा CUET 
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस और मेरिट बेस्ड 
कैंपस ईस्ट कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफसर. राजेश गिरि 
NACC रैंकिंग 2023 B++
कॉलेज का पताराजधानी कॉलेज, दिल्ली विश्वविधालय, महात्मा गांधी मार्ग, राजा गार्डन, नई दिल्ली – 110015 
फोन नंबर +91-11-25930752
ईमेल [email protected]
वेबसाइट www.rajdhanicollege.ac.in
This Blog Includes:
  1. राजधानी कॉलेज का इतिहास
    1. राजधानी कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. राजधानी कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. राजधानी कॉलेज में एडमिशन की महत्वपूर्ण डेट्स जानिए
  3. राजधानी कॉलेज रैंकिंग 
  4. राजधानी कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट
  5. राजधानी कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में जानिए
  6. राजधानी कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?
    1. राजधानी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. राजधानी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. राजधानी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट
  7. राजधानी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टेप्स  
    1. प्रवेश परीक्षाएं
  8. राजधानी कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां
  9. राजधानी कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  10. राजधानी कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  11. FAQs

राजधानी कॉलेज का इतिहास

राजधानी कॉलेज की स्थापना दिल्ली प्रशासन ने सन 1964 में कीर्ति नगर में की थी। उस समय इस कॉलेज का नाम “गवर्नमेंट कॉलेज” था। प्रारंभ में यह कॉलेज कीर्ति नगर के एक स्कूल भवन में नगण्य सुविधाओं के साथ शुरू किया गया था, लेकिन गवर्निंग बॉडी, फैकल्टी और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के प्रयासों से, कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में से एक बन गया। छात्रों की लगातार बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए 1976-77 में एक सुंदर और विशाल कॉलेज भवन का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री “फ़ख़रुद्दीन अली अहमद” द्वारा किया गया था। लेकिन जब दिल्ली एडमिनिस्ट्रेशन ने अपना शासन एक ऑटोनोमस गवर्निंग बॉडी को सौंप दिया तो इसका नाम बदलकर ‘राजधानी कॉलेज’ कर दिया गया। इसके बाद सन 1976-77 में इस कॉलेज को महात्मा गांधी मार्ग, राजा गार्डन में  शिफ्ट कर दिया गया।

राजधानी कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां छात्रों को इस कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “B++” ग्रेड प्राप्त हुई है। 
  • इस कॉलेज को दिल्ली विश्वविद्यालय के ह्युमैनिटीज, कॉमर्स और साइंस की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ साथ छात्रों को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटरीकृत लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, जियोग्राफी लैब, मैथ्स लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा छात्रों को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही राजधानी कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न प्रोग्राम्स का आयोजन करती रहती हैं। 
  • इस कॉलेज में छात्रों को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • इस कॉलेज में तीन मंजिला लाइब्रेरी में करीब सवा लाख किताबें छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। इसमें कंप्यूटर रूम की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   

राजधानी कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां छात्रों को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • ICT लैब 
  • कैंटीन 
  • ऑडिटोरियम 
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • जियोग्राफी लैब
  • मैथ्स लैब
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • मेडिकल रूम 
  • एम्फीथिएटर
  • बैंकिंग सुविधा 
  • जेरॉक्स सुविधा

राजधानी कॉलेज में एडमिशन की महत्वपूर्ण डेट्स जानिए

इस कॉलेज में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण डेट्स इस प्रकार हैं: 

इवेंट्स महत्वपूर्ण डेट्स
UG प्रोग्राम्स के लिए CSAS 2023 की रजिस्ट्रेशन डेट्स जून 14, 2023
UG प्रोग्राम्स के लिए CSAS 2023 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट  सूचित किया जाएगा 
CUET UG 2023 एग्जाम डेट मई 21 – जून 11, 2023
CUET UG 2023 रिजल्ट सूचित किया जाएगा
CUET PG 2023 एग्जाम डेट जून 5 – जून 17, 2023

राजधानी कॉलेज रैंकिंग 

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे द्वारा दी गई रैंकिंग इस प्रकार है:-

संस्था रैंकिंग
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2023  101 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2022   101 
नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2021    101 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC)B++ ग्रेड

राजधानी कॉलेज में टॉप कोर्सेज की लिस्ट

यहां छात्रों के लिए इस कॉलेज में टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन डिग्री 
Bachelor of Artsफुल टाइम 12th पास 3 साल BA 
Bachelor of Arts in Economics फुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons 
Bachelor of Arts in English फुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Science फुल टाइम 12th पास 3 साल B.Sc
Bachelor of Science (Honors) Chemistry फुल टाइम 12th पास 3 साल B.Sc (Hons.) Chemistry
Bachelor of Science (Honors) Physics फुल टाइम 12th पास 3 साल B.Sc (Hons.) Physics
Bachelor of Science (Honors) Maths  फुल टाइम 12th पास 3 साल B.Sc (Hons.) Maths 
Bachelor of Arts in Hindiफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Historyफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Bachelor of Arts in Political Scienceफुल टाइम 12th पास 3 साल BA Hons
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Sanskritफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Statistics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA
Master of Arts in History फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल MA

राजधानी कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में जानिए

यहां इस कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

राजधानी कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया क्या होती है?

राजधानी कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। यह कॉलेज अंडरग्रेजुएट पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। 

इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और SC/ST/PWD/क्लास के लिए INR 550 है। यहां छात्राओं को राजधानी कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

राजधानी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • राजधानी कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली छात्रों को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा। ऐसे कैंडिडेट्स का सिलेक्शन परफॉर्मेंस टेस्ट (75%) और CUET (25%) के संयुक्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए छात्रों का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और छात्र के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्रों को CUET PG एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50%  पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व  होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET PG स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

राजधानी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

इस कॉलेज के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।  
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।

राजधानी कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट

इस कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची इस प्रकार है: 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री 
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट

राजधानी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टेप्स  

इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को UG और PG कोर्सेज में इन सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। जिन्हें नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं-

  • एलिजिबल छात्र को सबसे पहले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) फॉर्म भरना होगा। 
  • छात्र को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए उपस्थित होना होगा। 
  • अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाएगा।
  • एंट्रेंस परीक्षा के बाद, विश्वविद्यालय कई राउंड में कट-ऑफ लिस्ट जारी करता है। 
  • जो छात्र CUET कट-ऑफ में टॉप रैंक लाते हैं, उन्हें काउंसलिंग के एक दौर के लिए आमंत्रित किया जाता है। 
  • काउंसलिंग के दौरान, छात्र को अपने पसंदीदा कॉलेज के रूप में राजधानी कॉलेज का चयन करना होगा। काउंसलिंग के बाद कॉलेज द्वारा अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्रों की सूची जारी की जाती है। 
  • इसके बाद अंतिम रूप से सिलेक्टेड छात्रों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और राजधानी कॉलेज की फीस का भुगतान करना होगा।

प्रवेश परीक्षाएं

  • इस कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए छात्रों को CUET PG एग्जाम में क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। 
  • वहीं PhD में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

राजधानी कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां

छात्रों को राजधानी कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां इस प्रकार है:

  • All India Entrance Scoresheet by University of Delhi: दिल्ली विश्वविद्यालय हर साल INR 250 प्रति माह की ऑल इंडिया एंट्रेंस स्कॉरशिप के लिए प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के महीने में एक प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करता है। इस प्रतियोगिता में 55% अंकों के साथ कोई भी ऑनर्स कोर्स का छात्र 25 अगस्त तक INR 50 की परीक्षा शुल्क के साथ एप्लीकेशन फॉर्म में अप्लाई कर सकता है, जिसे दिल्ली विश्वविद्यालय की एग्जामिनेशन ब्रांच -VII (I) से प्राप्त किया जा सकता है।
  • Shri Sultan Chand & Co. Memorial Scholarship in Commerce Stream: यह स्कॉरशिप बी.कॉम (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष के एक छात्र और बी.कॉम (ऑनर्स) तृतीय वर्ष के एक छात्र को प्रदान की जाती है, जो उच्चतम अंक प्राप्त करते हैं। 
  • Scholarship for SC/ST students by Directorate of Education: ये छात्रवृत्ति दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा दिल्ली के SC और ST छात्रों को प्रदान की जाती है। 

राजधानी कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में करियर डेवलपमेंट सेंटर के साथ-साथ एक बहुत सक्रिय प्लेसमेंट सेल है जो सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए प्लेसमेंट पर ध्यान देता है। इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन करता है। इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में कई प्रतिष्ठित संगठन भाग लेते हैं। कॉर्पोरेट जगत और छात्रों के बीच एक ब्रिज बनाने और छात्रों को उनके करियर लक्ष्यों की पहचान करने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और साक्षात्कार सत्रों का आयोजन करता है। 

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • Policybazaar
  • Capital IQ
  • ICICI Prudential
  • Yes bank
  • Maruti
  • Wipro
  • Tata Motors
  • Zee media
  • ICICI Bank
  • KPMG
  • Grail Research
  • Indigo
  • Jaypee
  • Reliance

राजधानी कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां इस कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
आशीष नेहरा क्रिकेटर
संजय थापरनैशनल चैंपियन स्काई डाइविंग
दिबांग पत्रकार 
आकाश चोपड़ा क्रिकेट कॉमेंटेटर
देवेंद्र शर्मा क्रिकेट एम्पायर 

FAQs

राजधानी कॉलेज कौन सा कैंपस है?

राजधानी कॉलेज दिल्ली विश्वविधालय के ‘ईस्ट कैंपस’ में स्थापित है।

राजधानी कॉलेज प्राइवेट है या सरकारी?

राजधानी कॉलेज की स्थापना 1964 में दिल्ली प्रशासन द्वारा कीर्ति नगर, नई दिल्ली में “सरकारी कॉलेज” के नाम से की गई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर “राजधानी कॉलेज” कर दिया गया। कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध है और NAAC द्वारा मान्यता प्राप्त है।

राजधानी कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

राजधानी कॉलेज की स्थापना सन 1964 में हुई थी। 

मैं राजधानी कॉलेज के लिए आवेदन कैसे कर सकता हूं?

इस कॉलेज में यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पास करना होगा । बीए, बी.ए (ऑनर्स), बी.एससी, बी.एससी (ऑनर्स), और बी.कॉम जैसे यूजी पाठ्यक्रमों के लिए योग्यता प्राप्त करने के लिए, छात्रों को न्यूनतम अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। 

क्या राजधानी कॉलेज में सभागार है?

इस कॉलेज में विभिन्न विज्ञान प्रयोगशालाएँ हैं जो अच्छी तरह से सुसज्जित हैं। इसके अलावा कंप्यूटर लैब और एक बड़ा सभागार भी है। 

आशा है राजधानी कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको राजधानी कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*