सत्यवती कॉलेज: जानिए DU के इस कॉलेज में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

2 minute read
सत्यवती कॉलेज

सत्यवती कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड कॉलेज है। दिल्ली विश्वविधालय के नॉर्थ कैंपस, अशोक विहार में स्थापित यह कॉलेज आर्ट्स और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई के लिए DU के प्रमुख कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। यह कॉलेज मॉर्निंग और इविनिंग दोनों शिफ्ट में क्लासेस प्रोवाइड करता है। 

इस कॉलेज की टॉप टीचिंग फैकल्टी, कॉम्पिटिटिव एनवायरमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर व यहां की शिक्षा की गुणवत्ता इसे दिल्ली विश्वविधालय के फेमस कॉलेजों में शामिल करती है। इसके साथ ही कॉलेज में फॉरेन लैंग्वेजस में जर्मन और फ्रेंच लैंग्वेज के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज भी कराएं जा रहे हैं।

यही कारण है कि हर साल इस कॉलेज में देश-विदेश से 12वीं कक्षा के बाद लाखों स्टूडेंट्स अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए अप्लाई करते हैं। अगर आप भी सत्यवती कॉलेज में पढ़कर अपना सुनहरा भविष्य बनाना चाहते हैं तो सत्यवती कॉलेज के इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

स्थापना वर्ष सन 1972
कॉलेज का नाम सत्यवती कॉलेज 
विश्वविधालय दिल्ली विश्वविधालय
कॉलेज का प्रकार पब्लिक कॉलेज
टॉप कोर्सेज B.Sc, B.Sc (Hons.), B.Com (P), B.Com (Hons.), BA (Hons.), BA
सिलेक्शन क्राइटेरिया एंट्रेंस एग्जाम
मोड ऑफ एप्लीकेशन ऑनलाइन 
कैंपस नॉर्थ कैंपस 
कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर. अंजू सेठ 
NACC रैंकिंग 2023 A+ ग्रेड
उपलब्ध सुविधाएंलाइब्रेरी, कैंटीन, स्पोर्ट्स ग्राउंड, ऑडिटोरियम, बैंक, कंप्यूटर लैब, मेडिकल रूम, सेमिनार रूम   
कॉलेज का पतासत्यवती कॉलेज, अशोक विहार, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली – 110032   
फोन नंबर +91 011-27219570
प्रिंसिपल ईमेल आईडी [email protected]
जनरल हेल्पलाइन नंबर  8368897504
वेबसाइट satyawati.du.ac.in
This Blog Includes:
  1. सत्यवती कॉलेज का इतिहास
    1. सत्यवती कॉलेज को क्यों चुनें?
    2. सत्यवती कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?
  2. सत्यवती कॉलेज की रैंकिंग्स 2023
  3. सत्यवती कॉलेज में टॉप कोर्सेज
  4. जानिए सत्यवती कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 
  5. सत्यवती कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया
    1. सत्यवती कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता
    2. सत्यवती कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    3. सत्यवती कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट
    4. प्रवेश परीक्षाएं
  6. दिल्ली विश्वविधालय के सत्यवती कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौन सी हैं?
  7. दिल्ली विश्वविधालय के सत्यवती कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर
    1. टॉप रिक्रूटर्स
  8. दिल्ली विश्वविधालय के सत्यवती कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई
  9. FAQs

सत्यवती कॉलेज का इतिहास

सत्यवती की स्थापना वर्ष 1972 में दिल्ली सरकार द्वारा की गई थी। इस कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वामी श्रद्धानंद की पोती, (बहन) सत्यवती के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, जय प्रकाश नारायण और सरोजिनी नायडू जैसे नेताओं के साथ मिलकर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था। उन्होंने समाज में गरीबी, अज्ञानता और सांप्रदायिकता को उखाड़ फेंकने के लिए 39 वर्ष की कम उम्र के आखिरी समय तक कार्य किया था।

उनके उत्साह और दृढ़ संकल्प के लिए महात्मा गांधी ने उन्हें (तूफानी बहन) नाम दिया था। सत्यवती देवी दिल्ली की एक उत्साही स्वतंत्रता सेनानी थीं, जिन्होंने बड़ी संख्या में महिलाओं को सविनय अवज्ञा आंदोलन‘ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। देश की स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और महिलाओं की स्वतंत्रता के प्रति उनका समर्पण विस्मयकारी है। यह कॉलेज नॉर्थ दिल्ली के अशोक विहार में स्थित है और इसका एक विशाल परिसर है जो 10 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।

सत्यवती कॉलेज को क्यों चुनें?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज से पढ़ने से संबंधित कुछ प्रमुख कारणों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

  • इस कॉलेज को राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा वर्ष 2023 में “A+” ग्रेड प्राप्त हुई है। जो किसी भी टीचिंग इंस्टीट्यूट को दी जाने वाली टॉप रैंकिंग होती हैं। 
  • यह कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की स्टडी के लिए टॉप कॉलेजों में से एक माना जाता हैं। 
  • यहां टॉप फैकल्टी के साथ-साथ स्टूडेंट्स को बेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटर लैब, इनडोर और आउटडोर प्ले ग्राउंड और रिसर्च लैब, EVS लैब और लाइब्रेरी की सुविधा मिलती हैं। 
  • इस कॉलेज में न्यूनतम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा स्टूडेंट्स को मिलती हैं। 
  • यहां से पढ़ने वाले छात्रों के व्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास होता है। 
  • इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न विभागों की अपनी-अपनी सोसायटी हैं, जोकि समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
  • यहां स्टूडेंट्स को NCC और NSS की ट्रेनिंग भी दी जाती है। 
  • यहां छात्रों के लिए क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन सेंटर भी बनाया गया है जहां उन्हें अपनी स्किल्स और नई इनोवेशन के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। 
  • इस कॉलेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर भी फोकस किया जाता है।   
  • यहां शिक्षक स्टूडेंट्स को सेमिनार, कार्यशालाएं, डिबेट, थिएटर, शास्त्रीय संगीत और डांस प्रोग्राम्स सहित सांस्कृतिक गतिविधियों जैसी विभिन्न गतिविधियों का मैनेजमेंट करने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शन करते हैं। 
  • सत्यवती कॉलेज में स्टूडेंट्स के लिए फॉरेन लैंग्वेज में जर्मन और फ्रेंच के शार्ट टर्म सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सेज भी कराएं जाते हैं।  

सत्यवती कॉलेज में मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या हैं?

यहां स्टूडेंट्स को इस कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख फैसिलिटी के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है- 

  • कम्प्यूटर रूम 
  • लाइब्रेरी 
  • रिसर्च लैब 
  • कैंटीन 
  • ऑडिटोरियम
  • स्पोर्ट्स ग्राउंड 
  • सेमिनार हॉल  
  • प्लेसमेंट सेल
  • हेल्थ केयर 
  • इंटर्नशिप सेल
  • ई-रिसर्च सेंटर
  • मेडिकल रूम 
  • बैंक 
  • पार्किंग 

नोट: दिल्ली विश्वविधालय के सत्यवती कॉलेज में 2023 के लिए एडमिशन डेट्स समाप्त हो चुकी हैं, जल्द ही आपको आगामी वर्ष 2024 की डेट्स के साथ सूचित किया जाएगा

सत्यवती कॉलेज की रैंकिंग्स 2023

इस कॉलेज की रैंकिंग 2023 के अनुसार विभिन्न संस्थाओं द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार इस प्रकार हैं:

संस्था सत्यवती कॉलेज 
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) 2023 A+ ग्रेड

सत्यवती कॉलेज में टॉप कोर्सेज

यहां स्टूडेंट्स के लिए इस कॉलेज के टॉप कोर्सेज की सूची और उनकी ड्यूरेशन के बारे में नीचे दी गई टेबल में विस्तार से बताया जा रहा हैं-

कोर्स का नाम कोर्स का विवरण योग्यता कोर्स  ड्यूरेशन 
B.A. (Hons) Englishफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Hindi फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Political Scienceफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Historyफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. (Hons) Urduफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A.(Hons) Economicsफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.A. Programmeफुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com. (Hons)फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
B.Com. Programme फुल टाइम 12वीं पास 3 साल 
Master of Arts in English फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Hindi फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Economics फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Commerceफुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 
Master of Arts in Political Science फुल टाइम ग्रेजुएशन 2 साल 

जानिए सत्यवती कॉलेज के अकादमिक विभाग के बारे में 

यहां कॉलेज के सभी अकादमिक विभागों की लिस्ट दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

सत्यवती कॉलेज में पढ़ने के लिए एडमिशन प्रक्रिया

इस कॉलेज की एडमिशन प्रोसेस पूरी तरह से ऑनलाइन है। कॉलेज अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के तहत कई कोर्सेज ऑफर करता है। इन कोर्सेज में एडमिशन ‘कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट’ (CUET) स्कोर के आधार पर होता है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 

सत्यवती कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट @cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। CUET के लिए एप्लीकेशन फीस सामान्य वर्ग के लिए 650 रुपये और SC/ST/पीडब्ल्यूबीडी/वर्ग के लिए INR 550 है। यहां स्टूडेंट्स को सत्यवती कॉलेज में एडमिशन से संबंधित कंप्लीट एडमिशन प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं-

सत्यवती कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक योग्यता

इस कॉलेज में पढ़ने के लिए स्टूडेंट्स के पास निम्नलिखित योग्यता होना आवश्यक है-

  • इस कॉलेज में किसी भी अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना ज़रूरी है।
  • अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ‘ई-काउंसलिंग’ के बाद CUET स्कोर के आधार पर किया जाता है।
  • सत्यवती कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए CUET का एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना ज़रूरी है।
  • खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में शामिल होने वाली स्टूडेंट्स को CUET एंट्रेंस एग्जाम के साथ-साथ एक परफॉर्मेंस टेस्ट भी देना अनिवार्य होगा।
  • Educational Credentials Assessment (ECA) के लिए स्टूडेंट्स का सिलेक्शन CUET एंट्रेंस स्कोर और स्टूडेंट के परफॉर्मेंस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • किसी भी पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्र को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होगा। 
  • आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एडमिशन पॉलिसी के अनुसार, 50% पोस्ट ग्रेजुएशन सीटें DU छात्राओं के लिए रिजर्व होंगी, जबकि 50% सीटों पर एडमिशन CUET (PG) स्कोर के माध्यम से एडमिशन किया जाएगा। 

सत्यवती कॉलेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया

यहाँ आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा है-

  • कैंडिडेट सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल @cuet.samarth.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • उसके बाद एडमिशन फॉर्म भरें और उसे सब्मिट करें।  
  • अपने सभी ज़रूरी दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।
  • इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए रेफरेंस के तौर पर रख लें।
  • आपको बता दें कि CUET एंट्रेंस एग्जाम पास करने कैंडिडेट्स को सीट आवंटन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के ‘कॉमन सीट आवंटन सिस्टम’ (CSAS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • एडमिशन प्रोसेस में तीन चरण शामिल हैं, पहले चरण में कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट – ugadmission.uod.ac.in पर जाकर CSAS पोर्टल पर अप्लाई करना होगा। 
  • चरण 2 में स्टूडेंट्स को प्रोग्राम और कॉलेज प्राथमिकताएं फिल करनी होंगी। 
  • तीसरे चरण में स्टूडेंट्स को दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा सीट अल्लोत्मेंट किया जाता है।

सत्यवती कॉलेज में एडमिशन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स की लिस्ट

यहाँ स्टूडेंट्स को एडमिशन के समय आवश्यक डाक्यूमेंट्स की सूची के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया जा रहा हैं- 

  • दसवीं की मार्कशीट 
  • 12वीं के मार्कशीट 
  • बैचलर डिग्री
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट 
  • आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस
  • CUET का स्कोर कार्ड
  • करैक्टर सर्टिफिकेट 
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • आवसीय पता 
  • इनकम सर्टिफिकेट/एफिडेविट (BPL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

प्रवेश परीक्षाएं

  • सत्यवती कॉलेज में किसी भी UG कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को CUET का एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  
  • वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए छात्राओं को CUET (PG) एग्जाम में पास होना अनिवार्य होता है। 
  • आपको बता दें कि PhD प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत मार्क्स के साथ UGC NET एग्जाम क्वालीफाई करना होता है।  

दिल्ली विश्वविधालय के सत्यवती कॉलेज में पढ़ने के लिए छात्रवृत्तियां कौन-कौन सी हैं?

यहां स्टूडेंट्स को कॉलेज में मिलने वाली प्रमुख छात्रवृत्तियां के बारे में बताया जा रहा हैं-

  • All India Confederation of the Blind Scholarship
  • Indian Society of Accounting & Management
  • Scholarship for SC/ST/OBC/Minorities or Weaker Sections
  • Scholarship for Girls by World Brotherhood Organization
  • All India Confederation of the Blind Scholarship
  • Help the Blind Foundation (HTBF) scholarship

दिल्ली विश्वविधालय के सत्यवती कॉलेज में पढ़ने के बाद प्लेसमेंट्स के अवसर

इस कॉलेज में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव दोनों का आयोजन किया जाता है। जिसमें देश-विदेश की टॉप कंपनियों के साथ साथ स्टार्टअप कंपनियां भी भाग लेती है। कॉर्पोरेट जगत और स्टूडेंट्स के बीच एक ब्रिज बनाने के लिए कॉलेज विभिन्न कार्यशालाओं, सेमिनारों और इंटरव्यू सेशंस का आयोजन करता है। वर्ष 2023 के लिए सत्यवती कॉलेज की सालाना प्लेसमेंट पैकेज INR 32 लाख रही है। इस कॉलेज में आने वाले टॉप रिक्रूटर्स जो यहां की प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेते हैं, उनके नाम नीचे दिए गए हैं-

टॉप रिक्रूटर्स

  • Decathlon India
  • BYJU’s
  • KPMG
  • Jaypee
  • S&P Global
  • Gyandhan
  • UBER 
  • Zomato 

दिल्ली विश्वविधालय के सत्यवती कॉलेज के नोटेबल एलुमनाई

यहां कॉलेज के कुछ प्रमुख ख्याति प्राप्त नोटेबल एलुमनाई की सूची दी जा रही है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करके देश का नाम रौशन किया हैं-

नोटेबल एलुमनाई नाम कार्य क्षेत्र 
मनोज बाजपेयी भारतीय एक्टर 
ओम प्रकाश शर्मा भारतीय राजनेता 
अमित भड़ाना कॉमेडियन 
अनिल झा वत्स भारतीय राजनेता 
सिद्धान्त सारंग भारतीय फिल्ममेकर 

FAQs

दिल्ली विश्वविधालय के इस कॉलेज की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

दिल्ली विश्वविधालय के इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1972 में की गई थी। 

सत्यवती कॉलेज कहाँ स्थित है?

सत्यवती कॉलेज, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के अशोक विहार में स्थित है। 

सत्यवती कॉलेज में कौन से कोर्सेज कराएं जाते है?

इस कॉलेज में मुख्य रूप से सभी प्रमुख BCom (Hons.), BA (Hons.), BA प्रोग्राम जैसे टॉप कोर्सेज कराएं जाते हैं। इसके साथ यहां जर्मन और फ्रेंच लैंग्वेज के शॉर्ट टर्म कोर्सेज भी कराएं जाते हैं। 

क्या यह दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आता है?

सत्यवती कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय का एफिलिएटेड कॉलेज है।

यह कॉलेज किसके नाम पर रखा गया है?

इस कॉलेज का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वामी श्रद्धानंद की पोती, (बहन) सत्यवती के नाम पर रखा गया है। 

आशा है आपको सत्यवती कॉलेज के बारे में हमारा यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और इससे आपको इस कॉलेज से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। Delhi University in Hindi के अन्य ब्लॉग को यहां पर पढ़ें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*